Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      !! राशिफल 13 अगस्त 2024 मंगलवार !!

      Khabar Himachal Se

      ऊना  ! उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जैजों हादसे के पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, जताई संवेदनाएं  ! 

      Khabar Himachal Se

      चम्बा  ! मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को भेजे पूर्व विधायक सुरेन्द्र कुमार भारद्वाज के माध्यम से कर्मचारियों की मांगों से संबंधित ज्ञापन  ! 

      Khabar Himachal Se

      बिलासपुर  ! टीबी मुक्त हिमाचल प्रदेश कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला बिलासपुर की 29 पंचायते टीबी मुक्त : उपायुक्त  ! 

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सिरमौर ! स्थानीय लोगों ने की गिरी नदी पर बने रज्जू मार्ग के स्थान पर झूला पुल बनाने की मांग !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! हिमाचल में खराब मौसम का येलो अलर्ट, अगस्त में अब तक 21 फीसदी ज्यादा बारिश !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! ओथल के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर, चपेट में आए बुआ भतीजा, मौके पर हुई मौ#त ! 

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! जिला योजना तथा 20-सूत्री कार्यक्रम के तहत विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! भूस्खलन से फिर बंद हुआ चम्बा–होली मुख्य मार्ग ! 

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • चम्बा ! भूस्खलन से फिर बंद हुआ चम्बा–होली मुख्य मार्ग ! 
  • !! राशिफल 13 अगस्त 2024 मंगलवार !!
  • ऊना  ! उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जैजों हादसे के पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, जताई संवेदनाएं  ! 
  • चम्बा  ! मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को भेजे पूर्व विधायक सुरेन्द्र कुमार भारद्वाज के माध्यम से कर्मचारियों की मांगों से संबंधित ज्ञापन  ! 
  • बिलासपुर  ! टीबी मुक्त हिमाचल प्रदेश कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला बिलासपुर की 29 पंचायते टीबी मुक्त : उपायुक्त  ! 
  • सिरमौर ! स्थानीय लोगों ने की गिरी नदी पर बने रज्जू मार्ग के स्थान पर झूला पुल बनाने की मांग !
  • शिमला ! हिमाचल में खराब मौसम का येलो अलर्ट, अगस्त में अब तक 21 फीसदी ज्यादा बारिश !
  • बिलासपुर  ! आंगनवाडी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के भरे जाएंगे 12 पद : रंजना शर्मा  ! 
  • चम्बा ! ओथल के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर, चपेट में आए बुआ भतीजा, मौके पर हुई मौ#त ! 
  • चम्बा ! जिला योजना तथा 20-सूत्री कार्यक्रम के तहत विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित !
  • शिमला  ! खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड में रोजगार सृजन की योजनाओं को सुदृढ़ करने की आवश्यकताः उद्योग मंत्री  ! 
  • चम्बा ! भटियात के गरनोटा निवासी पवन शर्मा का नया गीत पिपल दिऐ डालिऐ हुआ लॉन्च ! 
  • शिमला ! हर घर तिरंगा’ अभियान के शहीद स्मारक स्वच्छता कार्यक्रम के तहत भाजयुमो की सदर मंडल इकाई ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक की स्वच्छता के लिए श्रमदान किया  ! 
  • चम्बा  ! विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में जिला कल्याण समिति की बैठक आयोजित  ! 
  • चम्बा  ! उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने सेईकोठी की प्रधान को जारी किया कारण बताओं नोटिस  ! 
  • शिमला  ! मोटिवेशन फिटनेस क्लब के द्वारा महामृत्युंजय महायज्ञ का आयोजन किया गया  ! 
  • शिमला  ! मुख्यमंत्री ने की एचआईवी जागरूकता एवम एकीकृत स्वास्थ्य जांच अभियान की शुरुआत  ! 
  • शिमला  ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय ,चौड़ा मैदान, शिमला ने मनाया राष्ट्रीय लाइब्रेरियन दिवस ! 
  • शिमला  ! पुलिसकर्मियों की एचआरटीसी की यात्रा के फ़ैसले को वापस ले सरकार : जयराम ठाकुर  ! 
  • शिमला  ! मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन ने नायब सैनी सरकार  का किया आभार व्यक्त  ! 
और अधिक खबरें

!! राशिफल 13 अगस्त 2024 मंगलवार !!

August 13, 2024 @ 06:49 am

ऊना  ! उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जैजों हादसे के पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, जताई संवेदनाएं  ! 

August 12, 2024 @ 09:31 pm

चम्बा  ! मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को भेजे पूर्व विधायक सुरेन्द्र कुमार भारद्वाज के माध्यम से कर्मचारियों की मांगों से संबंधित ज्ञापन  ! 

August 12, 2024 @ 09:28 pm

बिलासपुर  ! टीबी मुक्त हिमाचल प्रदेश कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला बिलासपुर की 29 पंचायते टीबी मुक्त : उपायुक्त  ! 

August 12, 2024 @ 09:21 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अन्तर्गत 1.71 लाख किसानों ने प्राकृतिक खेती को अपनायाः मुख्यमंत्री !
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अन्तर्गत 1.71 लाख किसानों ने प्राकृतिक खेती को अपनायाः मुख्यमंत्री !

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - June 1, 2022 @ 04:59 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! वैज्ञानिकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राज्य के किसानों और बागवानों को लाभान्वित करने के लिए विश्वविद्यालयों और विभिन्न संस्थाओं की प्रयोगशालाओं में किए गए अनुसंधान को खेतों में स्थानांतरित किया जाए। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सोलन जिला के नौणी स्थित डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में आयोजित 12वें द्विवार्षिक राष्ट्रीय कृषि विज्ञान केन्द्र सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कही। प्राकृतिक खेती और अन्य सतत् कृषि तकनीक विषय पर आधारित दो दिवसीय सम्मेलन में देशभर से 731 कृषि विज्ञान केन्द्र और विभिन्न राज्यों के 1000 से अधिक वैज्ञानिक और किसान भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसान मेहनती और परिश्रमी हैं और नई तकनीकें अपनाने में देश के अन्य राज्यों से आगे हैं। उन्होंने राज्य मंे प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और गुजरात के वर्तमान राज्यपाल आचार्य देवव्रत के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों का अत्यधिक उपयोग बहुत हानिकारक है। वर्तमान सरकार ने सत्ता सम्भालने के तीन महीनों के भीतर ही किसानों के दीर्घकालीन कल्याण के लिए प्रदेश में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना आरम्भ की और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 25 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया और वर्तमान में प्रदेश के लगभग 1.71 लाख से अधिक किसानों ने प्राकृतिक खेती को अपनाया है। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न मंचों पर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में हिमाचल प्रदेश के प्रयासों की कई बार सराहना की है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने देशभर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए केन्द्रीय बजट में विशेष प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी की उत्पादन क्षमता कम होती है, जो चिन्ता का विषय है। उन्होंने कहा कि हम हिमाचल प्रदेश को कृषि क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से रसायन मुक्त बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं और आने वाले 15 वर्षों में राज्य को एक प्राकृतिक कृषि राज्य बनाने की दिशा में अग्रसर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस वर्ष अन्त तक किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल विविधीकरण पर विशेष बल देते हैं ताकि किसानों की आय को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भी कृषि अर्थव्यवस्था ने देश की अर्थव्यवस्था को सहारा प्रदान किया। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों और उन्नत तकनीक अपनाने के कारण आज किसानों द्वारा कृषि, बागवानी और सब्जी उत्पादन के माध्यम से प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद में 10 हजार करोड़ रुपये का योगदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक कृषि उत्पादों के विक्रय के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को बेहतर विपणन सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने प्रदेश के किसानों और बागवानों से विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों से समय-समय पर दिए जाने वाले बीजों और रोपण सामग्री की उन्नत किस्मों के सम्बन्ध में निरंतर मार्गदर्शन करने का आग्रह किया। उन्होंने कृषक समुदाय के कल्याण के लिए विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे समर्पित प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से फल-सब्जी और सतत् कृषि के क्षेत्र में अपने अनुसंधान को निरंतर आगे बढ़ाने का आग्रह किया ताकि किसान और बागवान लाभान्वित हो सकें। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में वैज्ञानिकों को भारत में कृषि एवं बागवानी के भविष्य को और अधिक सुदृढ़ करने तथा इस क्षेत्र में उभरती प्रौद्योगिकी के बारे में गहन विचार विमर्श करने का अवसर मिलेगा। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने इस अवसर पर प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत में पहली हरित क्रान्ति के दौरान भारत की मिट्टी में 2.5 जैविक कार्बन थी और वर्तमान मिट्टी में 0.5 से भी कम कार्बन है, जो चिन्ता का विषय है। उन्होंने कहा कि आज समय की मांग है कि हम प्राकृतिक खेती को अपनाएं इससे न केवल मृदा स्वास्थ्य में सुधार होगा बल्कि कृषि उत्पादन में भी वृद्धि होगी, जिससे किसानों की आर्थिकी में बढ़ोतरी होगी। इस अवसर पर आचार्य देवव्रत ने वैज्ञानिकों से प्राकृतिक खेती के संबंध में अपने व्यक्तिगत विचार भी साझा किए। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने आईसीएआर और विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा प्रकाशित किए गए प्रकाशनों का भी विमोचन किया। इस अवसर पर प्राकृतिक खेती पर आधारित लघु फिल्म ‘प्रकृति’ भी प्रदर्शित की गई। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नई दिल्ली से कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि भारत विकास के क्षेत्र में विश्वभर में अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रयोगशालाओं में किए जाने वाले अनुसंधान को खेतों तक ले जाना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न उत्पादन में देश को आत्मनिर्भर बनाना वैज्ञानिकों और किसानों का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि पहले कृषि में उर्वरकों का कम से कम उपयोग होता था, जो वर्तमान में कई गुना बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग करना आवश्यक है, लेकिन इसके साथ ही रासायनिक उर्वरकों का कम से कम उपयोग किया जाना चाहिए। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि किसानों की कड़ी मेहनत, समर्पण और देश के वैज्ञानिकों के प्रभावी अनुसंधान के फलस्वरूप देश में अनाज, बाजरा, तिलहन, फल, कपास, गन्ना आदि का रिकॉर्ड उत्पादन हो रहा है। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न उत्पादन के मामले में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दृढ़ प्रयास किए जाने चाहिए। आईसीएआर के निदेशक डॉ. त्रिलोचन महापात्रा ने कहा कि आईसीएआर आज देशभर के किसानों के लिए विश्वास के प्रतीक के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान भी कृषि उत्पादन बढ़ा है और इसका श्रेय देश के किसानों और आईसीएआर के उचित शोध और मार्गदर्शन को जाता है। उन्होंने किसानों की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए टिकाऊ खेती पर बल देते हुए कहा कि दो दिवसीय विचार मंथन सत्र इस दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। इस अवसर पर विस्तार शिक्षा आईसीएआर के उप महानिदेशक डॉ. ए.के. सिंह ने मुख्यमंत्री अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने आईसीएआर द्वारा देशभर में चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए विस्तृत प्रस्तुति भी दी। डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर, सचिव कृषि राकेश कंवर, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, वैज्ञानिक और प्राकृतिक खेती को अपनाने वाले प्रगतिशील किसान और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! भाजपा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष शिमला पहुंचे !
पिछला लेख शिमला ! शिमला शहर में समर फेस्टिवल के लिए स्टॉल लगाने का विरोध,कारोबारी ओर पूर्व पार्षद पहुंचे डीसी ऑफिस !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

चम्बा ! भूस्खलन से फिर बंद हुआ चम्बा–होली मुख्य मार्ग ! 

August 12, 2024 @ 09:06 pm

!! राशिफल 13 अगस्त 2024 मंगलवार !!

August 13, 2024 @ 06:49 am

ऊना  ! उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जैजों हादसे के पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, जताई संवेदनाएं  ! 

August 12, 2024 @ 09:31 pm

चम्बा  ! मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को भेजे पूर्व विधायक सुरेन्द्र कुमार भारद्वाज के माध्यम से कर्मचारियों की मांगों से संबंधित ज्ञापन  ! 

August 12, 2024 @ 09:28 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सिरमौर ! स्थानीय लोगों ने की गिरी नदी पर बने रज्जू मार्ग के स्थान पर झूला पुल बनाने की मांग !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! हिमाचल में खराब मौसम का येलो अलर्ट, अगस्त में अब तक 21 फीसदी ज्यादा बारिश !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! ओथल के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर, चपेट में आए बुआ भतीजा, मौके पर हुई मौ#त ! 

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! जिला योजना तथा 20-सूत्री कार्यक्रम के तहत विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से

!! राशिफल 13 अगस्त 2024 मंगलवार !!

पं रामेश्वर शर्मा-August 13, 2024 @ 06:49 am

0
मेष का आज का राशिफल (13 अगस्त, 2024) आपको अपनी सेहत के प्रति ज़्यादा सावधानी बरतने

ऊना  ! उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जैजों हादसे के पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, जताई संवेदनाएं  ! 

August 12, 2024 @ 09:31 pm

चम्बा  ! मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को भेजे पूर्व विधायक सुरेन्द्र कुमार भारद्वाज के माध्यम से कर्मचारियों की मांगों से संबंधित ज्ञापन  ! 

August 12, 2024 @ 09:28 pm

बिलासपुर  ! टीबी मुक्त हिमाचल प्रदेश कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला बिलासपुर की 29 पंचायते टीबी मुक्त : उपायुक्त  ! 

August 12, 2024 @ 09:21 pm

सिरमौर ! स्थानीय लोगों ने की गिरी नदी पर बने रज्जू मार्ग के स्थान पर झूला पुल बनाने की मांग !

August 12, 2024 @ 09:21 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से

!! राशिफल 13 अगस्त 2024 मंगलवार !!

खबर हिमाचल से ,प्रेस विज्ञप्ति

ऊना  ! उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जैजों हादसे के पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, जताई संवेदनाएं  ! 

खबर हिमाचल से

चम्बा  ! मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को भेजे पूर्व विधायक सुरेन्द्र कुमार भारद्वाज के माध्यम से कर्मचारियों की मांगों से संबंधित ज्ञापन  ! 

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm
  • शिमला ! हिमाचल में बेरोजगारों के लिए निकली बम्पर नोकरियाँ, यहां करे आवेदन !

    January 5, 2023 @ 06:54 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2024 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !