- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार को 27 दिसम्बर को तीन साल हो रहे हैं। तीन वर्ष का ये कार्यकाल प्रदेश की जनता पर भारी पड़ा है ऐसे में जश्न पर करोड़ो रुपया खर्च होगा। जश्न जैसा सरकार ने कोई काम नही किया है। लोग भाजपा की नीतियों से तंग आ गए हैं और चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। भाजपा जिन वायदों के साथ सता में आई थी वे वायदे महज चुनावी जुमले साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि जो विकास के काम पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समय मे शुरू हुए बीजेपी उन्ही के उदघाटन कर रही है। कोरोना काल मे किसी की कोई मदद नही की गई। कोरोना काल मे 20 लाख करोड़ में हिमाचल के हिस्से में क्या आया उसका किसी को पता नही चल पाया। लॉकडाउन के बाद जिस तरह से बिना स्वास्थ्य जांच के लोग हिमाचल में आये उससे प्रदेश के गाँव गाँव मे कोरोना पहुँच गया। केंद्र के निर्देशों को जयराम सरकार ने लागू किया। जिससे कोरोना में हिमाचल शिखर पर पहुंच गया। अस्पतालों स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल सरकार के मन्त्रियो ने स्वयं खोली। किसानों बागबानों की सरकार ने कोई मदद नही।की। हिमाचल में 15 लाख युवा बेरोजगार है। देश मे बेरोजगारी की दर 7.7 प्रतिशत है लेकिन हिमाचल में 20 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश को कर्ज के बोझ तले डूबा दिया है। कर्जे से प्रदेश के विकास की जगह मन्त्रियो के असो आराम पर खर्च किया जा रहा है। सरकार ने किराया 50 प्रतिशत बढ़ाकर लोगों को निचोड़ने का काम किया है। सरकार ने कोरोना के समय में आपदा को अवसर में बदल कर घोटालों को अंजाम दिया। भाजपा के सरकार में फर्जी डिग्रियां बांटी जा रही है , कानून व्यवस्था चरमरा गई है जिससे।अपराध बढ़ा है। छोटी बच्चीयों से बलात्कर हो रहे है। गुड़िया रेप मामले को भाजपा ने राजनीतिक लाभ उठाया लेकिन जब आज इनकी सरकार है लेकिन गुड़िया के परिवार को आज भी इंसाफ की दरकार है। कांग्रेस 27 दिसम्बर को काले दिवस के रूप में मनाएंगे। काला मास्क ओर झंडे लेकर जिला व ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। वन्ही विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार के तीन साल सुशाशन व विकास के नही बल्कि कुशासन, विस्वासघात व बर्बादी के है। सरकार की वजह से कोरोनकाल में 2 हजार मौते हो गई लेकिन सरकार सवेंदनहीन है जो जश्न मनाने की तैयारी कर रही है। जयराम के पास 3 साल में तीन उपलब्धियां नही है। उन्होंने कहा कि देव भूमि में पहली बार सरकार के समय मे 1 हजारलोगों ने आत्म हत्या की है इन्हें जश्न नही मातम मनाना चाहिए। तीन साल झूठ ओर लूट के हैं हर तरह का माफिया पल रहा है। अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार को अब बिस्तरा समेट लेना चाहिए क्योंकि सरकार जनता पर बोझ बन गई है। सरकार ने सभी योजनाओं का दिवाला निकाल दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में राशन, बिजली, पानी महंगा कर दिया है। सीमेंट, गैस के दाम आसमान छू रहे है। आज आम आदमी का महंगाई में जीना दूभर हो गया है। हिमाचल की सरकार हर फैसले पर यूटूर्न ले रही है। आज का फैसला कल बदल जाता है। डबल इंजन की सरकार में कर्जा लेकर घी पिया जा रहा है। जितने भी फॉरेन फंडिंग के प्रोजेक्ट धराशायी हो गए है। जश्न पर सरकारी पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है। पहली सरकार हैं जिसने तुगलकी फरमान जारी कर पैदल चलने वालों के चालान किए गए। उन्होंने कहा कि मजबूरी में जयराम सरकार बनी थी आज पूरा प्रदेश मजबूर बन कर रह गया है। कोरोना काल मे विकास की बात की जा रही है लेकिन सरकार जो मूलभूत सुविधाओं को जनता को देनी चाहिए थी उसमे भी सरकार फैल हुई है। पंचायत के चुनाव में रोस्टर की भाजपा की सरकार ने धज्जियां उड़ा दी है। सरकार फर्जी शिलान्यास कर रही है सरकार कागज़ों पर ही विकास कर रही है धरातल पर कुछ नही हो रहा है। इसलिए 2022 में कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनेगी जिसका मन जनता ने बना लिया है।
शिमला । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार को 27 दिसम्बर को तीन साल हो रहे हैं। तीन वर्ष का ये कार्यकाल प्रदेश की जनता पर भारी पड़ा है ऐसे में जश्न पर करोड़ो रुपया खर्च होगा। जश्न जैसा सरकार ने कोई काम नही किया है। लोग भाजपा की नीतियों से तंग आ गए हैं और चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। भाजपा
जिन वायदों के साथ सता में आई थी वे वायदे महज चुनावी जुमले साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि जो विकास के काम पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समय मे शुरू हुए बीजेपी उन्ही के उदघाटन कर रही है। कोरोना काल मे किसी की कोई मदद नही की गई। कोरोना काल मे 20 लाख करोड़ में हिमाचल के हिस्से में क्या आया उसका किसी को पता नही चल पाया। लॉकडाउन के बाद जिस तरह से बिना स्वास्थ्य जांच के लोग हिमाचल में आये उससे प्रदेश के गाँव गाँव मे कोरोना पहुँच गया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
केंद्र के निर्देशों को जयराम सरकार ने लागू किया। जिससे कोरोना में हिमाचल शिखर पर पहुंच गया। अस्पतालों स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल सरकार के मन्त्रियो ने स्वयं खोली। किसानों बागबानों की सरकार ने कोई मदद नही।की। हिमाचल में 15 लाख युवा बेरोजगार है। देश मे बेरोजगारी की दर 7.7 प्रतिशत है लेकिन हिमाचल में 20 प्रतिशत से अधिक है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश को कर्ज के बोझ तले डूबा दिया है। कर्जे से प्रदेश के विकास की जगह मन्त्रियो के असो आराम पर खर्च किया जा रहा है। सरकार ने किराया 50 प्रतिशत बढ़ाकर लोगों को निचोड़ने का काम किया है। सरकार ने कोरोना के समय में आपदा को अवसर में बदल कर घोटालों को अंजाम दिया।
भाजपा के सरकार में फर्जी डिग्रियां बांटी जा रही है , कानून व्यवस्था चरमरा गई है जिससे।अपराध बढ़ा है। छोटी बच्चीयों से बलात्कर हो रहे है। गुड़िया रेप मामले को भाजपा ने राजनीतिक लाभ उठाया लेकिन जब आज इनकी सरकार है लेकिन गुड़िया के परिवार को आज भी इंसाफ की दरकार है। कांग्रेस 27 दिसम्बर को काले दिवस के रूप में मनाएंगे। काला मास्क ओर झंडे लेकर जिला व ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन करेंगे।
वन्ही विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार के तीन साल सुशाशन व विकास के नही बल्कि कुशासन, विस्वासघात व बर्बादी के है। सरकार की वजह से कोरोनकाल में 2 हजार मौते हो गई लेकिन सरकार सवेंदनहीन है जो जश्न मनाने की तैयारी कर रही है। जयराम के पास 3 साल में तीन उपलब्धियां नही है। उन्होंने कहा कि देव भूमि में पहली बार सरकार के समय मे 1 हजारलोगों ने आत्म हत्या की है इन्हें जश्न नही मातम मनाना चाहिए। तीन साल झूठ ओर लूट के हैं हर तरह का माफिया पल रहा है। अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार को अब बिस्तरा समेट लेना चाहिए क्योंकि सरकार जनता पर बोझ बन गई है। सरकार ने सभी योजनाओं का दिवाला निकाल दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में राशन, बिजली, पानी महंगा कर दिया है। सीमेंट, गैस के दाम आसमान छू रहे है। आज आम आदमी का महंगाई में जीना दूभर हो गया है। हिमाचल की सरकार हर फैसले पर यूटूर्न ले रही है। आज का फैसला कल बदल जाता है। डबल इंजन की सरकार में कर्जा लेकर घी पिया जा रहा है। जितने भी फॉरेन फंडिंग के प्रोजेक्ट धराशायी हो गए है। जश्न पर सरकारी पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है। पहली सरकार हैं जिसने तुगलकी फरमान जारी कर पैदल चलने वालों के चालान किए गए।
उन्होंने कहा कि मजबूरी में जयराम सरकार बनी थी आज पूरा प्रदेश मजबूर बन कर रह गया है। कोरोना काल मे विकास की बात की जा रही है लेकिन सरकार जो मूलभूत सुविधाओं को जनता को देनी चाहिए थी उसमे भी सरकार फैल हुई है। पंचायत के चुनाव में रोस्टर की भाजपा की सरकार ने धज्जियां उड़ा दी है। सरकार फर्जी शिलान्यास कर रही है सरकार कागज़ों पर ही विकास कर रही है धरातल पर कुछ नही हो रहा है। इसलिए 2022 में कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनेगी जिसका मन जनता ने बना लिया है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -