
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा, 25 जनवरी [ शिवानी ] ! नॉट ऑन मैप संस्था तथा आर्ट ऑफ लिविंग की और से राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर चमीणू गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी थीम ग्रामीण और सामुदायिक केंद्रित पर्यटन रही। इसमें स्विटजरलैंड से चमीणू पहुंचीं एमडी मनोवैज्ञानिक डा. डोमनिक केसीडी ने स्थानीय लोगों, संस्थाओं व आर्ट आफ लिविंग की और से चलाए जा रहे वैदिक गुरुकुल के छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान दो संस्कृतियों चम्बा व स्विट्जरलैंड का आदान-प्रदान हुआ। साथ ही उन्होंने लोगों को स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए। साथ ही पर्यटन व मानवता के उत्थान के लिए कार्य कर रही आर्ट आफ लिविंग तथा नॉट ऑन मैप संस्था की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने के लिए इस तरह के प्रयास बहुत जरूरी होते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के साथ उनका काफी लगाव है। यहां की संस्कृति बहुत समृद्ध है। उन्होंने लोगों को बताया कि वह पिछले कई वर्षों से भारत आती रही हैं। उनका यहां आना न केवल घूमने व नई जगहों को खोजने, बल्कि मानवता व विकास की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहता है। वह चम्बा के चमीणू में आकर बहुत खुशी हुईं। यहां के रहन-सहन व वातावरण में जो उर्जा है। वह यहां आने के बाद स्वत: ही महसूस होती है। उन्होंने राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की सभी को शुभकामनाएं दीं। साथ ही चलो चम्बा अभियान को भी बेहतर बताया। राष्ट्रीय पर्यटन दिवस का मुख्य उद्देश्य भारतीय पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देना और उन्हें विश्व पटल पर लाना है। एक प्रमुख उद्योग होने के नाते पर्यटन को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहा जाता है। इस काम में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस अहम भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में पहल, चम्बा रीडिस्कवर्ड तथा उल्फत परिवर्तन आदि संस्थाओं एवं स्वयं सहायता समूहों ने भी पर्यटन को लेकर अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर सुधीर ठाकुर, लोकेश कुमार जोशी, शैलेश पांडेय, विशाल, रीनू, ज्योति, सुमन, गुड्डो, बबली, निशा, आंचल, रेनू शर्मा, मगनदीप, तनेश, सुरेंद्र, हनीफ, विशाल, मोहम्मद रफी, अनूप, राज तथा यशपाल ने भाग लिया। वहीं, डा. हरीश व डा. अदिती ने कहा कि चमीणू गांव में इस तरह की गतिविधियों का बीते काफी समय से आयोजन किया जा रहा है। आर्ट आफ लिविंग की ओर से चमीणू में वैदिक गुरुकुल चलाया जा रहा है। नॉट ऑन मैप के साथ मिलकर चीमीणू गांव को एक आदर्श गांव बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। नॉट ऑन मैप संस्था के सह-संस्थापक मनुज शर्मा ने कहा कि सामुदायिक आधारिक संस्टेनेबल टूरिज्म को लेकर पूरे देश में कार्य किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जिला में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों के लिए रोजगार के साधन बढ़ाना है। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
चम्बा, 25 जनवरी [ शिवानी ] ! नॉट ऑन मैप संस्था तथा आर्ट ऑफ लिविंग की और से राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर चमीणू गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी थीम ग्रामीण और सामुदायिक केंद्रित पर्यटन रही।
इसमें स्विटजरलैंड से चमीणू पहुंचीं एमडी मनोवैज्ञानिक डा. डोमनिक केसीडी ने स्थानीय लोगों, संस्थाओं व आर्ट आफ लिविंग की और से चलाए जा रहे वैदिक गुरुकुल के छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान दो संस्कृतियों चम्बा व स्विट्जरलैंड का आदान-प्रदान हुआ। साथ ही उन्होंने लोगों को स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए। साथ ही पर्यटन व मानवता के उत्थान के लिए कार्य कर रही आर्ट आफ लिविंग तथा नॉट ऑन मैप संस्था की जमकर सराहना की।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने के लिए इस तरह के प्रयास बहुत जरूरी होते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के साथ उनका काफी लगाव है। यहां की संस्कृति बहुत समृद्ध है। उन्होंने लोगों को बताया कि वह पिछले कई वर्षों से भारत आती रही हैं। उनका यहां आना न केवल घूमने व नई जगहों को खोजने, बल्कि मानवता व विकास की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहता है।
वह चम्बा के चमीणू में आकर बहुत खुशी हुईं। यहां के रहन-सहन व वातावरण में जो उर्जा है। वह यहां आने के बाद स्वत: ही महसूस होती है। उन्होंने राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की सभी को शुभकामनाएं दीं। साथ ही चलो चम्बा अभियान को भी बेहतर बताया।
राष्ट्रीय पर्यटन दिवस का मुख्य उद्देश्य भारतीय पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देना और उन्हें विश्व पटल पर लाना है। एक प्रमुख उद्योग होने के नाते पर्यटन को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहा जाता है। इस काम में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस अहम भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में पहल, चम्बा रीडिस्कवर्ड तथा उल्फत परिवर्तन आदि संस्थाओं एवं स्वयं सहायता समूहों ने भी पर्यटन को लेकर अपने विचार प्रकट किए।
इस अवसर पर सुधीर ठाकुर, लोकेश कुमार जोशी, शैलेश पांडेय, विशाल, रीनू, ज्योति, सुमन, गुड्डो, बबली, निशा, आंचल, रेनू शर्मा, मगनदीप, तनेश, सुरेंद्र, हनीफ, विशाल, मोहम्मद रफी, अनूप, राज तथा यशपाल ने भाग लिया। वहीं, डा. हरीश व डा. अदिती ने कहा कि चमीणू गांव में इस तरह की गतिविधियों का बीते काफी समय से आयोजन किया जा रहा है। आर्ट आफ लिविंग की ओर से चमीणू में वैदिक गुरुकुल चलाया जा रहा है। नॉट ऑन मैप के साथ मिलकर चीमीणू गांव को एक आदर्श गांव बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
नॉट ऑन मैप संस्था के सह-संस्थापक मनुज शर्मा ने कहा कि सामुदायिक आधारिक संस्टेनेबल टूरिज्म को लेकर पूरे देश में कार्य किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जिला में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों के लिए रोजगार के साधन बढ़ाना है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -