
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 20 सितंबर [ शिवानी ] ! चम्बा जिला की पांगी घाटी के साथ लाहौल अब पूरी तरह से पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार हो चुके हैं। यहां पहुंचकर पर्यटक प्रकृति, जैव विविधता, साहसिक लंबी पैदल यात्रा, ट्रैकिंग, स्थानीय पारंपरिक और सांस्कृतिक त्योहारों का लुत्फ उठाने के साथ ही इनके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सिक्योर हिमालय परियोजना के तहत इको टूरिज्म को लेकर नोट ओन मैप (चंबा स्थित ग्रामीण और सतत पर्यटन संगठन) द्वारा हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा के उपमंडल पांगी व लाहौल में जिम्मेदार पर्यटन को लेकर कार्य किया गया। पांगी स्थित वन्य प्राणी क्षेत्र में कुछ ट्रेल्स नोट ओन मैप की ओर से चिन्हित की गई। इनके विकास के लिए वन विभाग के पास प्रपोजल दिया गया। इसके साथ ही पांगी घाटी व लाहौल के अलग-अलग गांव से करीब 35 गाइड तैयार किए गए। इनकी बेसिक ट्रेनिंग से लेकर एडवांस ट्रेनिंग करवाने के साथ ही इन्हें प्रमाणपत्र भी दिए गए। इस दौरान प्रकृति पर्यटन, पर्यावरण पर्यटन, सांस्कृतिक और विरासत पर्यटन आदि विषयों पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके लिए कई प्रशिक्षण और जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों में पांगी के सेचू, सुराल, तिंदी, मियार, किलाड़ सहित लाहौल के स्थानीय लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें लोगों को पर्यटकों के स्वागत से लेकर उनके कौशल में सुधार करने का कार्य किया गया। पर्यटकों की आमद बढ़ने से यहां के लोगों की आजीविका में सुधार होगा। पांगी में वर्ष में मनाए गए लेपर्ड फेस्टिवल का भी नोट ओन मैप संस्था अहम हिस्सा रही। इसे पांगी व लाहौल का वार्षिक उत्सव बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक पर्यटक इन क्षेत्रों में आ सकें। इससे स्थानीय लोगों की आय में वृद्धि होगी। इसके लिए सोशल मीडिया पर प्रचार भी खूब किया गया। पर्यटकों को बहुत ही अनोखी संस्कृति और शायद ही कभी देखी गई प्रकृति का अनुभव होगा। सिक्योर हिमालया स्नो लैपर्ड कंजरवेशन पर भी कार्य किया गया। वन्य प्राणी व जैव विविधता को लेकर वन विभाग के साथ मिलकर कार्य कर रहा है। नोट आन मैप को पांगी व लाहौल का क्षेत्र चिन्हित किया गया था। लाहौल के मियाड से लेकर पांगी क्षेत्र में संस्था कार्य किया गया। प्रोजेक्ट को-आर्डिनेटर ऋति का कहना है कि जो कार्य पांगी व लाहौल में शुरू किया गया था। इसके काफी सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। गाइड प्रशिक्षण देने के साथ ही पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
चम्बा , 20 सितंबर [ शिवानी ] ! चम्बा जिला की पांगी घाटी के साथ लाहौल अब पूरी तरह से पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार हो चुके हैं। यहां पहुंचकर पर्यटक प्रकृति, जैव विविधता, साहसिक लंबी पैदल यात्रा, ट्रैकिंग, स्थानीय पारंपरिक और सांस्कृतिक त्योहारों का लुत्फ उठाने के साथ ही इनके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
सिक्योर हिमालय परियोजना के तहत इको टूरिज्म को लेकर नोट ओन मैप (चंबा स्थित ग्रामीण और सतत पर्यटन संगठन) द्वारा हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा के उपमंडल पांगी व लाहौल में जिम्मेदार पर्यटन को लेकर कार्य किया गया। पांगी स्थित वन्य प्राणी क्षेत्र में कुछ ट्रेल्स नोट ओन मैप की ओर से चिन्हित की गई। इनके विकास के लिए वन विभाग के पास प्रपोजल दिया गया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इसके साथ ही पांगी घाटी व लाहौल के अलग-अलग गांव से करीब 35 गाइड तैयार किए गए। इनकी बेसिक ट्रेनिंग से लेकर एडवांस ट्रेनिंग करवाने के साथ ही इन्हें प्रमाणपत्र भी दिए गए। इस दौरान प्रकृति पर्यटन, पर्यावरण पर्यटन, सांस्कृतिक और विरासत पर्यटन आदि विषयों पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके लिए कई प्रशिक्षण और जागरूकता सत्र आयोजित किए गए।
इन सत्रों में पांगी के सेचू, सुराल, तिंदी, मियार, किलाड़ सहित लाहौल के स्थानीय लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें लोगों को पर्यटकों के स्वागत से लेकर उनके कौशल में सुधार करने का कार्य किया गया। पर्यटकों की आमद बढ़ने से यहां के लोगों की आजीविका में सुधार होगा। पांगी में वर्ष में मनाए गए लेपर्ड फेस्टिवल का भी नोट ओन मैप संस्था अहम हिस्सा रही।
इसे पांगी व लाहौल का वार्षिक उत्सव बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक पर्यटक इन क्षेत्रों में आ सकें। इससे स्थानीय लोगों की आय में वृद्धि होगी। इसके लिए सोशल मीडिया पर प्रचार भी खूब किया गया। पर्यटकों को बहुत ही अनोखी संस्कृति और शायद ही कभी देखी गई प्रकृति का अनुभव होगा।
सिक्योर हिमालया स्नो लैपर्ड कंजरवेशन पर भी कार्य किया गया। वन्य प्राणी व जैव विविधता को लेकर वन विभाग के साथ मिलकर कार्य कर रहा है। नोट आन मैप को पांगी व लाहौल का क्षेत्र चिन्हित किया गया था। लाहौल के मियाड से लेकर पांगी क्षेत्र में संस्था कार्य किया गया।
प्रोजेक्ट को-आर्डिनेटर ऋति का कहना है कि जो कार्य पांगी व लाहौल में शुरू किया गया था। इसके काफी सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। गाइड प्रशिक्षण देने के साथ ही पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -