
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! चंबा-होली मार्ग को 19 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बहाल कर दिया गया। मार्ग के बहाल होने से वाहन चालकों सहित स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। उक्त मार्ग पनेटी के समीप मंगलवार शाम करीब छह बजे भारी भूस्खलन हो गया था, इस कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बुधवार दोपहर एक बजे विभाग की टीम ने मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी। भूस्खलन के कारण होली से चंबा के लिए आने वाली एक बस सहित चंबा से होली के लिए जाने वाली चार बसें फंस गई। इसके अलावा सैकड़ों छोटे बड़े वाहन फंसे हुए थे। बीते सप्ताह भरी बारिश के कारण जगह- जगह भूस्खलन हुआ है। जिसके कारण पनेटी के पास काफी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा, इस कारण आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। सड़क पर इतनी सी भी जगह नहीं बची थी, जिससे दोपहिया वाहन भी वहां से गुजर पाते।
चम्बा ! चंबा-होली मार्ग को 19 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बहाल कर दिया गया। मार्ग के बहाल होने से वाहन चालकों सहित स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। उक्त मार्ग पनेटी के समीप मंगलवार शाम करीब छह बजे भारी भूस्खलन हो गया था, इस कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बुधवार दोपहर एक बजे विभाग की टीम ने मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी। भूस्खलन के कारण होली से चंबा के लिए आने वाली एक बस सहित चंबा से होली के लिए जाने वाली चार बसें फंस गई। इसके अलावा सैकड़ों छोटे बड़े वाहन फंसे हुए थे।
बीते सप्ताह भरी बारिश के कारण जगह- जगह भूस्खलन हुआ है। जिसके कारण पनेटी के पास काफी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा, इस कारण आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। सड़क पर इतनी सी भी जगह नहीं बची थी, जिससे दोपहिया वाहन भी वहां से गुजर पाते।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -