
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! जनजातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल में प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डॉ डेजी ठाकुर ने भरमौर प्रशासन के साथ महिलाओं के अधिकारों और उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। अध्यक्षा डॉक्टर डेजी ठाकुर ने भरमौर उपमंडल में महिलाओं के आर्थिक व सामाजिक स्टेटस के बारे में प्रशासन से जानकारी हासिल की, अध्यक्षा डॉक्टर डेजी ठाकुर ने कहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भरमौर में महिलाओं को जागरूक करने के लिए सशक्त माध्यम है, महिला एवं बाल विकास विभाग हमारे सवैंधानिक मशीनरी का एक महत्वपूर्ण अंग है जो कि महिलाओं को जागरूक करने के लिए अलग से अहम भूमिका का निर्वहन बखूबी कर रहा है | उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला आयोग का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों का प्रतिनिधित्व करने के लिए और उनके मुद्दों और चिंताओं के लिए एक आवाज प्रदान करना है| शिकायतों पर विचार के साथ साथ महिलाओं के अधिकारों के वचंन से संबंधित मामलों पर अपनी ओर से ध्यान देना है| इस अवसर पर राज्य महिला आयोग के लॉ ऑफिसर अनुज वर्मा ने महिलाओं के कानूनी अधिकारों के बारे में भी जानकारी प्रदान की| इस मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर पीपी सिंह, एसडीएम भरमौर मनीष सोनी, वह आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित संबंधित विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
चम्बा ! जनजातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल में प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डॉ डेजी ठाकुर ने भरमौर प्रशासन के साथ महिलाओं के अधिकारों और उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। अध्यक्षा डॉक्टर डेजी ठाकुर ने भरमौर उपमंडल में महिलाओं के आर्थिक व सामाजिक स्टेटस के बारे में प्रशासन से जानकारी हासिल की, अध्यक्षा डॉक्टर डेजी ठाकुर ने कहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भरमौर में महिलाओं को जागरूक करने के लिए सशक्त माध्यम है, महिला एवं बाल विकास विभाग हमारे सवैंधानिक मशीनरी का एक महत्वपूर्ण अंग है जो कि महिलाओं को जागरूक करने के लिए अलग से अहम भूमिका का निर्वहन बखूबी कर रहा है |
उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला आयोग का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों का प्रतिनिधित्व करने के लिए और उनके मुद्दों और चिंताओं के लिए एक आवाज प्रदान करना है| शिकायतों पर विचार के साथ साथ महिलाओं के अधिकारों के वचंन से संबंधित मामलों पर अपनी ओर से ध्यान देना है| इस अवसर पर राज्य महिला आयोग के लॉ ऑफिसर अनुज वर्मा ने महिलाओं के कानूनी अधिकारों के बारे में भी जानकारी प्रदान की| इस मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर पीपी सिंह, एसडीएम भरमौर मनीष सोनी, वह आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित संबंधित विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -