Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !

      Khabar Himachal Se

      !! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

      Khabar Himachal Se

      सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

      Khabar Himachal Se

      कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • चम्बा ! 26 फरवरी को होगी नाकारा घोषित वस्तुओं की सार्वजनिक नीलामी !
  • चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !
  • !! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!
  • सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !
  • कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !
  • शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !
  • शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !
  • सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !
  • हमीरपुर ! प्राकृतिक खेती से समृद्ध किसान, स्वस्थ समाज और सशक्त हिमाचल की दिशा में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह का संदेश !
  • शिमला ! राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा 12 फरवरी को शिमला में महिला सुरक्षा पर स्टेट लेवल कंसल्टेशन का आयोजन !
  • शिमला ; “प्रदेश में कानून व्यवस्था, वित्त और प्रशासनिक मोर्चे पर पूर्ण विफलता — कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को कर्ज और अव्यवस्था में धकेला” !
  • शिमला ! “नाच ना जाने आँगन टेढ़ा — अपनी वित्तीय विफलता छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हिमाचल सरकार” : टंडन !
  • शिमला ; सर्व मंगलकारी, सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय का बजट 2006-27: अनुराग सिंह ठाकुर !
  • शिमला ! “हिमाचल में बीएसएनएल सेवाओं को मजबूत करने का मुद्दा लोकसभा में उठाया — स्टाफ की भारी कमी दूर करने की मांग” !
  • शिमला ; भाजपा प्रदेश का राजस्व घाटा अनुदान बहाल करने में पहल करते हुए प्रधानमंत्री से पुरजोर आग्रह करे : प्रतिभा सिंह ! 
  • शिमला ! नाच ना जाने आँगन टेढ़ा — अपनी वित्तीय विफलता छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हिमाचल सरकार” : टंडन !
  • शिमला ! प्रदेश में कानून व्यवस्था, वित्त और प्रशासनिक मोर्चे पर पूर्ण विफलता — कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को कर्ज और अव्यवस्था में धकेला !
  • !! राशिफल 11 फरवरी 2026 बुधवार !!
  • बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !
  • भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !
और अधिक खबरें

चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !

February 12, 2026 @ 10:21 am

!! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

February 12, 2026 @ 07:21 am

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

February 11, 2026 @ 09:54 pm

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

February 11, 2026 @ 09:48 pm
होम Khabar Himachal Seचम्बा ! फसल विविधीकरण और प्राकृतिक खेती को दिया जाएगा बढ़ावा -विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ! 
  • खबर हिमाचल से

चम्बा ! फसल विविधीकरण और प्राकृतिक खेती को दिया जाएगा बढ़ावा -विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ! 

द्वारा
Jyoti -
चंबा ( चंबा ) - March 6, 2023 @ 07:55 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ,06 मार्च [ज्योति ] !  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि प्राकृतिक उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए किसानों- बागवानों को नकदी फसलों के उत्पादन के साथ-साथ प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए भी विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा । यह विचार उन्होंने आज सोमवार को कृषि तथा उद्यान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चंबा ज़िला के भटियात विधानसभा क्षेत्र की गरनोटा पंचायत में आयोजित किसान मेले के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए व्यक्त किए। इस मौके पर उपायुक्त डीसी राणा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि युवा पीढ़ी अपने पुस्तैनी कार्य से विमुख हो रही है जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा युवा वर्ग कृषि एवं बागवानी कार्यों में नव तकनीक का समावेश कर आर्थिक आत्मनिर्भरता का आधार बना सकते हैं । उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में विभिन्न परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए कृषि, बागवानी व पशुपालन व्यवसाय में बृहद बदलाव लाने की आवश्यकता है। जिसके लिए उन्होंने विभाग से अधिक से अधिक लोगों विशेषकर युवाओं को कृषि एवं बागवानी कार्यों में जोड़ने के साथ आगे आने के लिए प्रेरित करने हेतु आवश्यक कदम उठाने पर बल दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने कृषि व बागवानी विभाग के अधिकारियों को प्रगतिशील किसानों- बागवानों को चिन्हित कर उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर बल दिया ताकि उनके अनुभव, ज्ञान व प्रयासों से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिल सके। कुलदीप पठानिया ने कहा कि प्रदेश में कृषि एवं बागवानी का अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान है । उन्होंने कहा कि किसानों- बागवानों की आर्थिक समृद्धि सरकार की उच्च प्राथमिकता है । जिसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा कई योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं । उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को पूरी लग्न व मेहनत से किया जाए तो उसमें हमेशा बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं। उन्होंने कहा कि समूचे भटियात विधानसभा क्षेत्र में इन कार्यों को कलस्टर आधारित बनाने के लिए कृषि , उद्यान, जल शक्ति, पशुपालन और ग्रामीण विकास विभाग को संयुक्त तौर पर कार्य करने को कहा गया है । इसके साथ किसानों -बागवानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले इसके लिए उचित व्यवस्था को सुनिश्चित बनाया जाएगा । कुलदीप सिंह पठानिया ने कृषि-बागवानी व्यवसाय में लगे लोगों को पारंपरिक खेती से हटकर उन्नत तकनीक के समावेश के लिए जागरुक एवं प्रोत्साहित करने के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने के भी निर्देश दिए। किसान मेले में उपायुक्त डीसी राणा ने कहा कि किसानों को जंगली जानवरों द्वारा अपनी उपज के लिए सामूहिक तौर पर सोलर बाड़ बंधी योजना से लाभ लेना चाहिए । उन्होंने कहा कि जिला में हींग और केसर की खेती को शुरू किया गया है । उन्होंने किसानों से सूक्ष्म सिंचाई योजना का लाभ लेने का भी आग्रह किया। इस मौके पर आयोजित किसान मेले में बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसानों ने भाग लिया। किसान शिविर में आईएचबीटी सीएसआईआर पालमपुर तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को कृषि व बागवानी की नवीनतम जानकारी से अवगत करवाया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया जिसमें नवीनतम तकनीकों, सब्जियों, कृषि यांत्रिकरण, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदर्शनी लगाने वाले किसानों की सराहना की। साथ ही "मेरी पॉलिसी,मेरे हाथ" अभियान के तहत फसल बीमा योजना का पॉलिसी डाक्यूमेंट और हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान पालमपुर द्वारा तैयार किया गया जगली गेंदे का बीज किसानों को भेंट किया। इससे पहले उपनिदेशक कृषि डॉ कुलदीप धीमान और उप निदेशक उद्यान डॉक्टर राजीव चँद्रा ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत करते हुए विभागीय गतिविधियों बारे जानकारी दी। यह रहे उपस्थित इस अवसर पर एसडीएम सुनील कैंथ, उपनिदेशक कृषि डॉ. कुलदीप धीमान, उप निदेशक उद्यान डॉ. राजीव चँद्रा, आईएचबीटी के वैज्ञानिक डॉ. राकेश राणा, कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ राजीव रैना और नेहा धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs

चम्बा ,06 मार्च [ज्योति ] !  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि प्राकृतिक उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए किसानों- बागवानों को नकदी फसलों के उत्पादन के साथ-साथ प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए भी विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा । यह विचार उन्होंने आज सोमवार को कृषि तथा उद्यान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चंबा ज़िला के भटियात विधानसभा क्षेत्र की गरनोटा पंचायत में आयोजित किसान मेले के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए व्यक्त किए। इस मौके पर उपायुक्त डीसी राणा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि युवा पीढ़ी अपने पुस्तैनी कार्य से विमुख हो रही है जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा युवा वर्ग कृषि एवं बागवानी कार्यों में नव तकनीक का समावेश कर आर्थिक आत्मनिर्भरता का आधार बना सकते हैं । उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में विभिन्न परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए कृषि, बागवानी व पशुपालन व्यवसाय में बृहद बदलाव लाने की आवश्यकता है। जिसके लिए उन्होंने विभाग से अधिक से अधिक लोगों विशेषकर युवाओं को कृषि एवं बागवानी कार्यों में जोड़ने के साथ आगे आने के लिए प्रेरित करने हेतु आवश्यक कदम उठाने पर बल दिया।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

विधानसभा अध्यक्ष ने कृषि व बागवानी विभाग के अधिकारियों को प्रगतिशील किसानों- बागवानों को चिन्हित कर उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर बल दिया ताकि उनके अनुभव, ज्ञान व प्रयासों से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिल सके। कुलदीप पठानिया ने कहा कि प्रदेश में कृषि एवं बागवानी का अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान है । उन्होंने कहा कि किसानों- बागवानों की आर्थिक समृद्धि सरकार की उच्च प्राथमिकता है । जिसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा कई योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं । उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को पूरी लग्न व मेहनत से किया जाए तो उसमें हमेशा बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं।

उन्होंने कहा कि समूचे भटियात विधानसभा क्षेत्र में इन कार्यों को कलस्टर आधारित बनाने के लिए कृषि , उद्यान, जल शक्ति, पशुपालन और ग्रामीण विकास विभाग को संयुक्त तौर पर कार्य करने को कहा गया है । इसके साथ किसानों -बागवानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले इसके लिए उचित व्यवस्था को सुनिश्चित बनाया जाएगा ।

कुलदीप सिंह पठानिया ने कृषि-बागवानी व्यवसाय में लगे लोगों को पारंपरिक खेती से हटकर उन्नत तकनीक के समावेश के लिए जागरुक एवं प्रोत्साहित करने के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने के भी निर्देश दिए।

किसान मेले में उपायुक्त डीसी राणा ने कहा कि किसानों को जंगली जानवरों द्वारा अपनी उपज के लिए सामूहिक तौर पर सोलर बाड़ बंधी योजना से लाभ लेना चाहिए । उन्होंने कहा कि जिला में हींग और केसर की खेती को शुरू किया गया है । उन्होंने किसानों से सूक्ष्म सिंचाई योजना का लाभ लेने का भी आग्रह किया।

इस मौके पर आयोजित किसान मेले में बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसानों ने भाग लिया। किसान शिविर में आईएचबीटी सीएसआईआर पालमपुर तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को कृषि व बागवानी की नवीनतम जानकारी से अवगत करवाया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया जिसमें नवीनतम तकनीकों, सब्जियों, कृषि यांत्रिकरण, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदर्शनी लगाने वाले किसानों की सराहना की। साथ ही "मेरी पॉलिसी,मेरे हाथ" अभियान के तहत फसल बीमा योजना का पॉलिसी डाक्यूमेंट और हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान पालमपुर द्वारा तैयार किया गया जगली गेंदे का बीज किसानों को भेंट किया।

इससे पहले उपनिदेशक कृषि डॉ कुलदीप धीमान और उप निदेशक उद्यान डॉक्टर राजीव चँद्रा ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत करते हुए विभागीय गतिविधियों बारे जानकारी दी।

यह रहे उपस्थित इस अवसर पर एसडीएम सुनील कैंथ, उपनिदेशक कृषि डॉ. कुलदीप धीमान, उप निदेशक उद्यान डॉ. राजीव चँद्रा, आईएचबीटी के वैज्ञानिक डॉ. राकेश राणा, कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ राजीव रैना और नेहा धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।


साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख सोलन ! अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक नालागढ़ में हुई संपन्न ! 
पिछला लेख चम्बा ! जिला चम्बा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के खिलाड़ी वीरेन सिंह ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में झटके दो गोल्ड मेडल ! 

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

चम्बा ! 26 फरवरी को होगी नाकारा घोषित वस्तुओं की सार्वजनिक नीलामी !

February 11, 2026 @ 04:06 pm

चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !

February 12, 2026 @ 10:21 am

!! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

February 12, 2026 @ 07:21 am

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

February 11, 2026 @ 09:54 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !

K S Premi --February 12, 2026 @ 10:21 am

0
चम्बा !  लोक निर्माण विभाग जिला चम्वा मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन की बैठक

!! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

February 12, 2026 @ 07:21 am

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

February 11, 2026 @ 09:54 pm

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

February 11, 2026 @ 09:48 pm

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

February 11, 2026 @ 09:35 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !

ज्योतिष,खबर हिमाचल से

!! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !