Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      हमीरपुर ! महासचिव जोगिंदर ठाकुर की उपस्थिति मे हुई सामान्य वर्ग की बैठक !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! मुश्किल की घड़ी में कर्मचारी सरकारी के साथ, लेकिन उच्च स्तर से हो कटौती की शुरुआत !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! 16 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र,विशेष परिस्थितियों में आरडीजी पर होगी चर्चा !

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा के प्रबंधन ने परिसर का किया औचक निरीक्षण !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! महासचिव जोगिंदर ठाकुर की उपस्थिति मे हुई सामान्य वर्ग की बैठक !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! मुश्किल की घड़ी में कर्मचारी सरकारी के साथ, लेकिन उच्च स्तर से हो कटौती की शुरुआत !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! 16 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र,विशेष परिस्थितियों में आरडीजी पर होगी चर्चा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! भ्रम फैला रही है कांग्रेस, भाजपा ने सरकार गिराने या वेतन-पेंशन रुकने की कोई बात नहीं कही : कर्ण नंदा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! बोटिंग प्वाइंट तलेरु में आगामी 20 से 22 फरवरी तक किया जाएगा विंटर लेक फेस्टिवल का आयोजन !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ; भाजपा प्रदेश का राजस्व घाटा अनुदान बहाल करने में पहल करते हुए प्रधानमंत्री से पुरजोर आग्रह करे : प्रतिभा सिंह ! 
  • सोलन ! सोलन के समीप तोप की बेड गांव में पशुशाला में लगी आग, कारणों का नहीं चला पता !
  • चम्बा ! मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा के प्रबंधन ने परिसर का किया औचक निरीक्षण !
  • शिमला ! 16 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र,विशेष परिस्थितियों में आरडीजी पर होगी चर्चा !
  • शिमला ! मुश्किल की घड़ी में कर्मचारी सरकारी के साथ, लेकिन उच्च स्तर से हो कटौती की शुरुआत !
  • हमीरपुर ! महासचिव जोगिंदर ठाकुर की उपस्थिति मे हुई सामान्य वर्ग की बैठक !
  • हमीरपुर ! सुजानपुर में नशे के खिलाफ बड़ा बिगुल, नगर परिषद में नशा निवारण समिति की दूसरी बैठक !
  • !! राशिफल 06 फरवरी 2026 शुक्रवार !!
  • शिमला ; भाजपा विधायक दल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, विधायक क्षेत्र विकास निधि और ऐच्छिक निधि रोकने पर जताया कड़ा विरोध !
  • शिमला ! केंद्र सरकार द्वारा 10 हजार करोड़ रोकने पर मुख्यमंत्री सुक्खू का हमला, कहा—लोकभवन जाने से बेहतर दिल्ली में रखते बात !
  • सिरमौर ! नाहन में 3 दिवसीय नीरज चंदेल मैमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, विभिन्न केटेगरी में 14 टीमें ले रही है भाग !
  • शिमला ; विधायक प्राथमिकता बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा विधायकों का अभिनन्दन - सीएम !
  • मंडी ! विबी जी रामजी और एसआईआर को लेकर मंडी में कार्यशाला आयोजित !
  • शिमला ! ठियोग में भाजपा जिला महासू की प्रभावी चौपाल, विकसित भारत बजट और मतदाता शुद्धिकरण अभियान पर जोरदार संवाद !
  • शिमला ! भ्रष्टाचार और वित्तीय कुप्रबंधन के चलते राज्य में फाइनेंशल क्रंच की स्थिति, विपक्ष को किया जा रहा इगनोर - सत्ती !
  • सोलन ! समय पर होंगे पंचायत चुनाव : अनिरुद्ध सिंह !
  • हमीरपुर ! घटिया निर्माण पर विधायक कैप्टन रंजीत सिंह का करारा वार – चौकी जमवाला वर्षाशालिका में उखड़ी पुरानी टिन, लगी नई शीट !
  • सोलन ! जिला के नौनी गांव में घर के बाथरूम में घुसा तेंदुआ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू !
  • सोलन ! जिला सोलन में मिनी रोजगार मेले का आयोजन 90 बेरोजगार युवाओं ने लिया भाग !
  • मंडी ! भारी बर्फबारी से जनजीवन ठप, बीमारों को अस्पताल पहुंचाना बना चुनौती !
और अधिक खबरें

हमीरपुर ! महासचिव जोगिंदर ठाकुर की उपस्थिति मे हुई सामान्य वर्ग की बैठक !

February 10, 2026 @ 04:48 pm

शिमला ! मुश्किल की घड़ी में कर्मचारी सरकारी के साथ, लेकिन उच्च स्तर से हो कटौती की शुरुआत !

February 10, 2026 @ 04:34 pm

शिमला ! 16 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र,विशेष परिस्थितियों में आरडीजी पर होगी चर्चा !

February 10, 2026 @ 04:12 pm

चम्बा ! मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा के प्रबंधन ने परिसर का किया औचक निरीक्षण !

February 10, 2026 @ 03:11 pm
होम Khabar Himachal Seहमीरपुर ! भरेटा में आशा वर्करों का भव्य सम्मान समारोह, सैकड़ों की भीड़ उमड़ी !
  • खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! भरेटा में आशा वर्करों का भव्य सम्मान समारोह, सैकड़ों की भीड़ उमड़ी !

द्वारा
बिंदिया ठाकुर -
हमीरपुर ( हमीरपुर ) - September 7, 2025 @ 09:17 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

हमीरपुर/सुजानपुर, 9 सितंबर [ बिंदिया ठाकुर ] ! सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट की ओर से रविवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की सराहकड़ पंचायत के भरेटा गांव में आशा वर्करों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन देखते ही बनता था। सुबह से ही गांव में मेले जैसा माहौल था और जैसे-जैसे समय बीतता गया, कार्यक्रम स्थल पर लोगों का सैलाब उमड़ता गया। इस अवसर पर हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा और सुजानपुर के पूर्व विधायक व सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के संस्थापक राजेंद्र राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके पहुंचते ही युवाओं ने भारत माता की जय के गगनभेदी नारों से स्वागत किया। महिलाओं, पूर्व सैनिकों और आशा वर्करों की इतनी बड़ी संख्या जुटी कि आयोजन स्थल छोटा पड़ गया। हालात यह रहे कि टेंट हाउस से बार-बार कुर्सियां मंगवानी पड़ीं। समारोह में सुजानपुर खंड, टोनी देवी खंड और हमीरपुर खंड की डेढ़ सौ से ज्यादा आशा वर्करों को सम्मानित किया गया। उन्हें रक्तचाप नापने की मशीन, शुगर जांच किट, थर्मामीटर सहित आवश्यक मेडिकल उपकरण भी प्रदान किए गए। मंच पर जब एक-एक करके आशा वर्कर सम्मान लेने पहुंचीं तो तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत में हाल ही में इलाके के दो सेवारत सैनिकों के आकस्मिक निधन और प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से जान गंवाने वालों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोग भावुक हो उठे। सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक राणा ने कहा कि संस्था द्वारा महिला मंडलों, पूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है और यह आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट अब तक सैकड़ों मेडिकल कैंप आयोजित कर चुका है और आने वाले समय में और भी बड़े स्तर पर सामाजिक कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि महिला मंडलों के लिए टूर्नामेंट आयोजित किए गए हैं। महिला मंडलो, पूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों के परिजनों को ट्रस्ट सम्मानित कर चुका है। दर्जनों मेडिकल कैंप लगाकर लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की निशुल्क सेवाएं उपलब्ध करवाई गई है। कोरोना काल में भी सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट ने लोगों को मेडिकल किट बांटने और उनकी सेवा करने में कोई कसर नहीं रखी थी। हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट ने पूरे उत्तरी भारत में पीड़ित मानवता की सेवा में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जहां प्रदेश सरकार जरूरतमंदों की सेवा में पीठ दिखा रही है, वहीं सामाजिक संस्थाएं इस फर्ज को निभा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बदले की राजनीति में उलझी हुई है, जबकि जनता ने सेवाभाव की राजनीति के लिए उसे चुना था। आशीष शर्मा ने कहा कि सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट ने न केवल निचले हिमाचल बल्कि लाहौल स्पीति जैसे कबायली इलाके में भी जाकर निशुल्क मेगा मेडिकल कैंप लगाए हैं और वहां की जनता को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध करवाई हैं। उन्होंने कहा कि सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट कभी भी जरूरतमंद की मदद से पीछे नहीं हटता और खुद वह अपने इलाके की लोगों की मदद के लिए भी कई बार सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट को ही अप्रोच करते आए हैं। कार्यक्रम में भावुक अंदाज में बोलते हुए सुजानपुर के पूर्व विधायक और ट्रस्ट के संस्थापक राजेंद्र राणा ने कहा कि ट्रस्ट ने कभी जाति, धर्म या विचारधारा पूछकर मदद नहीं की। मानवता की सेवा ही ट्रस्ट का धर्म और कर्म है। उन्होंने कहा कि जब ट्रस्ट का गठन हुआ, तभी यह प्रण लिया गया था कि सामाजिक सरोकारों से कभी पीछे नहीं हटेंगे। "यह सेवा का यज्ञ निरंतर चलता रहेगा और ट्रस्ट अपने पथ से विचलित नहीं होगा।" उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश में इन बरसातों में आई आपदा में भी ट्रस्ट प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचा है और मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। राशन और आर्थिक रूप से भी प्रभावित लोगों की मदद की गई है। उन्होंने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में पहली बार आशा वर्करों को सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हें लाखों रुपए के मेडिकल उपकरण प्रदान किए गए हैं। पूरा आयोजन जीवंत और उत्साहपूर्ण रहा। मंच पर जहां नेताओं ने सेवा और समाजहित की बातें कहीं, वहीं दर्शक दीर्घा में बैठे लोग बार-बार तालियों से समर्थन जताते रहे। युवाओं और महिलाओं की भारी मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। लाखों रुपए के मेडिकल उपकरण हासिल करके आशा वर्करों का उत्साह देखते ही बनता था।

हमीरपुर/सुजानपुर, 9 सितंबर [ बिंदिया ठाकुर ] ! सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट की ओर से रविवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की सराहकड़ पंचायत के भरेटा गांव में आशा वर्करों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन देखते ही बनता था। सुबह से ही गांव में मेले जैसा माहौल था और जैसे-जैसे समय बीतता गया, कार्यक्रम स्थल पर लोगों का सैलाब उमड़ता गया।

इस अवसर पर हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा और सुजानपुर के पूर्व विधायक व सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के संस्थापक राजेंद्र राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके पहुंचते ही युवाओं ने भारत माता की जय के गगनभेदी नारों से स्वागत किया। महिलाओं, पूर्व सैनिकों और आशा वर्करों की इतनी बड़ी संख्या जुटी कि आयोजन स्थल छोटा पड़ गया। हालात यह रहे कि टेंट हाउस से बार-बार कुर्सियां मंगवानी पड़ीं।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

समारोह में सुजानपुर खंड, टोनी देवी खंड और हमीरपुर खंड की डेढ़ सौ से ज्यादा आशा वर्करों को सम्मानित किया गया। उन्हें रक्तचाप नापने की मशीन, शुगर जांच किट, थर्मामीटर सहित आवश्यक मेडिकल उपकरण भी प्रदान किए गए। मंच पर जब एक-एक करके आशा वर्कर सम्मान लेने पहुंचीं तो तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल गूंज उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत में हाल ही में इलाके के दो सेवारत सैनिकों के आकस्मिक निधन और प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से जान गंवाने वालों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोग भावुक हो उठे।

सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक राणा ने कहा कि संस्था द्वारा महिला मंडलों, पूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है और यह आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट अब तक सैकड़ों मेडिकल कैंप आयोजित कर चुका है और आने वाले समय में और भी बड़े स्तर पर सामाजिक कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि महिला मंडलों के लिए टूर्नामेंट आयोजित किए गए हैं।

महिला मंडलो, पूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों के परिजनों को ट्रस्ट सम्मानित कर चुका है। दर्जनों मेडिकल कैंप लगाकर लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की निशुल्क सेवाएं उपलब्ध करवाई गई है। कोरोना काल में भी सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट ने लोगों को मेडिकल किट बांटने और उनकी सेवा करने में कोई कसर नहीं रखी थी।

हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट ने पूरे उत्तरी भारत में पीड़ित मानवता की सेवा में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जहां प्रदेश सरकार जरूरतमंदों की सेवा में पीठ दिखा रही है, वहीं सामाजिक संस्थाएं इस फर्ज को निभा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बदले की राजनीति में उलझी हुई है, जबकि जनता ने सेवाभाव की राजनीति के लिए उसे चुना था।

आशीष शर्मा ने कहा कि सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट ने न केवल निचले हिमाचल बल्कि लाहौल स्पीति जैसे कबायली इलाके में भी जाकर निशुल्क मेगा मेडिकल कैंप लगाए हैं और वहां की जनता को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध करवाई हैं। उन्होंने कहा कि सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट कभी भी जरूरतमंद की मदद से पीछे नहीं हटता और खुद वह अपने इलाके की लोगों की मदद के लिए भी कई बार सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट को ही अप्रोच करते आए हैं।

कार्यक्रम में भावुक अंदाज में बोलते हुए सुजानपुर के पूर्व विधायक और ट्रस्ट के संस्थापक राजेंद्र राणा ने कहा कि ट्रस्ट ने कभी जाति, धर्म या विचारधारा पूछकर मदद नहीं की। मानवता की सेवा ही ट्रस्ट का धर्म और कर्म है। उन्होंने कहा कि जब ट्रस्ट का गठन हुआ, तभी यह प्रण लिया गया था कि सामाजिक सरोकारों से कभी पीछे नहीं हटेंगे। "यह सेवा का यज्ञ निरंतर चलता रहेगा और ट्रस्ट अपने पथ से विचलित नहीं होगा।"

उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश में इन बरसातों में आई आपदा में भी ट्रस्ट प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचा है और मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। राशन और आर्थिक रूप से भी प्रभावित लोगों की मदद की गई है। उन्होंने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में पहली बार आशा वर्करों को सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हें लाखों रुपए के मेडिकल उपकरण प्रदान किए गए हैं।

पूरा आयोजन जीवंत और उत्साहपूर्ण रहा। मंच पर जहां नेताओं ने सेवा और समाजहित की बातें कहीं, वहीं दर्शक दीर्घा में बैठे लोग बार-बार तालियों से समर्थन जताते रहे। युवाओं और महिलाओं की भारी मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। लाखों रुपए के मेडिकल उपकरण हासिल करके आशा वर्करों का उत्साह देखते ही बनता था।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! प्रदेश सरकार ने लिया कर्मचारियो की सैलरी को पाँच से पच्चीस हज़ार तक घटाने का अन्यायपूर्ण फैसला !
पिछला लेख मंडी ! कांग्रेस की कथनी-करनी उजागर, सुक्खू सरकार कर्मचारी ही नहीं बल्कि हर वर्ग की विरोधी : राकेश जमवाल !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ; भाजपा प्रदेश का राजस्व घाटा अनुदान बहाल करने में पहल करते हुए प्रधानमंत्री से पुरजोर आग्रह करे : प्रतिभा सिंह ! 

February 10, 2026 @ 02:25 pm

सोलन ! सोलन के समीप तोप की बेड गांव में पशुशाला में लगी आग, कारणों का नहीं चला पता !

February 10, 2026 @ 03:06 pm

चम्बा ! मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा के प्रबंधन ने परिसर का किया औचक निरीक्षण !

February 10, 2026 @ 03:11 pm

शिमला ! 16 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र,विशेष परिस्थितियों में आरडीजी पर होगी चर्चा !

February 10, 2026 @ 04:12 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! महासचिव जोगिंदर ठाकुर की उपस्थिति मे हुई सामान्य वर्ग की बैठक !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! मुश्किल की घड़ी में कर्मचारी सरकारी के साथ, लेकिन उच्च स्तर से हो कटौती की शुरुआत !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! 16 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र,विशेष परिस्थितियों में आरडीजी पर होगी चर्चा !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! भ्रम फैला रही है कांग्रेस, भाजपा ने सरकार गिराने या वेतन-पेंशन रुकने की कोई बात नहीं कही : कर्ण नंदा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! महासचिव जोगिंदर ठाकुर की उपस्थिति मे हुई सामान्य वर्ग की बैठक !

विशाल सूद-February 10, 2026 @ 04:48 pm

0
हमीरपुर , 10 फरवरी [ बिंदिया ठाकुर ] ! जिला राजपूत महासभा के महासचिव जोगिंदर

शिमला ! मुश्किल की घड़ी में कर्मचारी सरकारी के साथ, लेकिन उच्च स्तर से हो कटौती की शुरुआत !

February 10, 2026 @ 04:34 pm

शिमला ! 16 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र,विशेष परिस्थितियों में आरडीजी पर होगी चर्चा !

February 10, 2026 @ 04:12 pm

चम्बा ! मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा के प्रबंधन ने परिसर का किया औचक निरीक्षण !

February 10, 2026 @ 03:11 pm

सोलन ! सोलन के समीप तोप की बेड गांव में पशुशाला में लगी आग, कारणों का नहीं चला पता !

February 10, 2026 @ 03:06 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! महासचिव जोगिंदर ठाकुर की उपस्थिति मे हुई सामान्य वर्ग की बैठक !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! मुश्किल की घड़ी में कर्मचारी सरकारी के साथ, लेकिन उच्च स्तर से हो कटौती की शुरुआत !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! 16 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र,विशेष परिस्थितियों में आरडीजी पर होगी चर्चा !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !