
सरकार ने पहली बार इस पद का गठन कर युवा नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी*
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला, 8 अगस्त [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिमला जिले की ठियोग तहसील से संबंध रखने वाले संजय भारद्वाज को हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड का डिप्टी-संयोजक (उपाध्यक्ष) नियुक्त किया है। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से शुक्रवार को अधिसूचना जारी की गई। संजय भारद्वाज इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले व्यक्ति हैं, क्योंकि यह पद इससे पहले बोर्ड में विद्यमान नहीं था। यह नियुक्ति प्रदेश सरकार की युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। राजनीतिक सफर: एक साधारण परिवार से मुख्यमंत्री के करीबी तक 35 वर्षीय संजय भारद्वाज एक सामान्य गैर-राजनीतिक ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) से की और समय के साथ-साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के विश्वासपात्र बनते गए। मुख्यमंत्री सुक्खू के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए भारद्वाज को हिमाचल प्रदेश खेल विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसके बाद 2020 में उन्हें प्रदेश किसान कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया। 2023 में वे सेवादल युवा ब्रिगेड के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भी बने। अप्रैल 2025 में संजय भारद्वाज को नशा निवारण बोर्ड का गैर-सरकारी सदस्य नियुक्त किया गया था। अब उन्हें डिप्टी-संयोजक के रूप में यह ज़िम्मेदारी सौंपी गई है कि वे प्रदेश में नशा निवारण के लिए सरकार की योजनाओं और प्रयासों को जन-जन तक पहुँचाएं। यह नियुक्ति न केवल मुख्यमंत्री सुक्खू और संजय भारद्वाज के बीच विश्वास को दर्शाती है, बल्कि राज्य सरकार की युवा नेतृत्व में विश्वास और नशा विरोधी अभियान को नई दिशा देने की मंशा को भी स्पष्ट करती है।
शिमला, 8 अगस्त [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिमला जिले की ठियोग तहसील से संबंध रखने वाले संजय भारद्वाज को हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड का डिप्टी-संयोजक (उपाध्यक्ष) नियुक्त किया है। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से शुक्रवार को अधिसूचना जारी की गई।
संजय भारद्वाज इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले व्यक्ति हैं, क्योंकि यह पद इससे पहले बोर्ड में विद्यमान नहीं था। यह नियुक्ति प्रदेश सरकार की युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
राजनीतिक सफर: एक साधारण परिवार से मुख्यमंत्री के करीबी तक 35 वर्षीय संजय भारद्वाज एक सामान्य गैर-राजनीतिक ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) से की और समय के साथ-साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के विश्वासपात्र बनते गए।
मुख्यमंत्री सुक्खू के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए भारद्वाज को हिमाचल प्रदेश खेल विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसके बाद 2020 में उन्हें प्रदेश किसान कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया। 2023 में वे सेवादल युवा ब्रिगेड के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भी बने।
अप्रैल 2025 में संजय भारद्वाज को नशा निवारण बोर्ड का गैर-सरकारी सदस्य नियुक्त किया गया था। अब उन्हें डिप्टी-संयोजक के रूप में यह ज़िम्मेदारी सौंपी गई है कि वे प्रदेश में नशा निवारण के लिए सरकार की योजनाओं और प्रयासों को जन-जन तक पहुँचाएं।
यह नियुक्ति न केवल मुख्यमंत्री सुक्खू और संजय भारद्वाज के बीच विश्वास को दर्शाती है, बल्कि राज्य सरकार की युवा नेतृत्व में विश्वास और नशा विरोधी अभियान को नई दिशा देने की मंशा को भी स्पष्ट करती है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -