- विज्ञापन (Article Top Ad) -
मंडी ! धर्मपुर विधानसभा की राजनीति में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय निशा देवी एक जाना माना परिचित चेहरा है। वर्ष 2016 से राजनीति में सक्रिय निशा देवी खुद में एक अलग पहचान रखती है। निशा देवी 2014 से साक्षरता व जन विकास समिति एनजीओ में सेवाएं दे रही है। वर्ष 2017में पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह द्वारा बेस्ट परफॉर्मेंस अवार्ड के द्वारा नवाजा गया। निशा देवी 2014 से एनजीओ के माध्यम से मंडी जिला में सोशल वर्कर के रूप में महिलाओं को जागरूक करने का कार्य कर रही है । निशा देवी वर्ष 2017 से संधोल तहसील की महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनी। वर्ष 2018 में ब्लॉक महिला कांग्रेस सचिव के रूप में कार्यभार संभाला और 2020 में धर्मपुर ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनी। निशा देवी जुझारू कर्मठ लीडर है इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। निशा देवी ने कहा कि महिला संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगी । प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जेनब चंदेल ने निशा देवी को धर्मपुर महिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। निशा देवी ने अध्यक्ष बनने के बाद कहा कि जो भरोसा महिला कांग्रेस अध्यक्ष व धर्मपुर कांग्रेश के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर जी ने उन पर जताया है उस पर खरा उतरेंगी। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस को फिर से धर्मपुर विधानसभा में स्थापित करने के लिए काम करेंगी व भाजपा की जन विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करेंगी। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल व धर्मपुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर जी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए दिन रात काम करेंगी। ओजस्वी वक्ता निशा देवी किसान परिवार से एक स्वीकार्य व्यक्तित्व के रूप में अपनी अलग पहचान रखती है और कांग्रेस पार्टी में आदर्शवादी नेत्री के रूप में जानी जाती है। इस बार धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में निशा देवी अहम भूमिका में होगी । इसका एहसास उन्होंने करवा दिया है । यह बात निशा देवी के विरोधी भी मानते हैं कि महिला कांग्रेस में उनकी तरह तेज तरार ओजस्वी चेहरा कोई और नहीं है। आने वाले समय में राजनीति क्या करवट लेती है यह तो देखने वाली होगी।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -