
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! पुराना कांगड़ा के त्रिगर्त दिव्य योग आश्रम के विद्यार्थियों ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि हाल ही में आश्रम के चार विद्यार्थियों ने विभिन्न विश्व कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सुजानपुर की निधी डोगरा ने एक विशेष योगासन, कांगड़ा की आहना कौशल ने योग में 10 विश्व कीर्तिमान, कांगड़ा के राहुल ने विभिन्न आसनों में पांच विश्व कीर्तिमान, जबकि सानव रंगानिया ने नटराज आसन में विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों द्वारा योग क्षेत्र में हासिल उपलब्धियों की सराहना की और कहा कि यह प्रयास विश्वभर में योग को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत आश्रम द्वारा लोगों को फेस मास्क और सामाजिक दूरी के बारे में जागरूक करने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। योग आचार्य रणजीत ने मुख्यमंत्री को आश्रम की विभिन्न गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि आश्रम के विद्यार्थी कोरोना वायरस से बचाव के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रहे है।
शिमला ! पुराना कांगड़ा के त्रिगर्त दिव्य योग आश्रम के विद्यार्थियों ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की।
विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि हाल ही में आश्रम के चार विद्यार्थियों ने विभिन्न विश्व कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सुजानपुर की निधी डोगरा ने एक विशेष योगासन, कांगड़ा की आहना कौशल ने योग में 10 विश्व कीर्तिमान, कांगड़ा के राहुल ने विभिन्न आसनों में पांच विश्व कीर्तिमान, जबकि सानव रंगानिया ने नटराज आसन में विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों द्वारा योग क्षेत्र में हासिल उपलब्धियों की सराहना की और कहा कि यह प्रयास विश्वभर में योग को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत आश्रम द्वारा लोगों को फेस मास्क और सामाजिक दूरी के बारे में जागरूक करने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की।
योग आचार्य रणजीत ने मुख्यमंत्री को आश्रम की विभिन्न गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि आश्रम के विद्यार्थी कोरोना वायरस से बचाव के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रहे है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -