Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! बकलोह में सेकंड फोर और फोर फोर बटालियन के पूर्व सैनिकों ने मनाया अपना रेजीमेंटल डे !

      Khabar Himachal Se

      सोलन ! जिला में जोन स्तरीय महिला समागम आयोजित, आध्यात्मिक जागरूकता पर दिया जोर !

      Khabar Himachal Se

      मंडी !‘मन की बात’ देश को जोड़ने वाला सशक्त माध्यम—जयराम ठाकुर !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! कल्पनाओं और भ्रम का बजट, जनता के साथ धोखा”—विधायक दीपराज कपूर का कांग्रेस सरकार पर हमला !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! बकलोह में सेकंड फोर और फोर फोर बटालियन के पूर्व सैनिकों ने मनाया अपना रेजीमेंटल डे !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! जिला में जोन स्तरीय महिला समागम आयोजित, आध्यात्मिक जागरूकता पर दिया जोर !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी !‘मन की बात’ देश को जोड़ने वाला सशक्त माध्यम—जयराम ठाकुर !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! कल्पनाओं और भ्रम का बजट, जनता के साथ धोखा”—विधायक दीपराज कपूर का कांग्रेस सरकार पर हमला !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      कांगड़ा ! सड़क हादसे में दो लोगों की गई जान तीन गंभीर रूप से घायल ! 

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! मॉल रोड डक्ट प्रोजेक्ट बना करोड़ों की बर्बादी का उदाहरण—संदीपनी भारद्वाज ! 
  • शिमला ! डाॅ. सिकंदर कुमार ने सदन में हमीरपुर-सुजानपुर-पालमपुर सड़क को फोरलेन में बदलने का विषय उठाया !
  • शिमला ! शिमला पुलिस ने मर्डर केस में शामिल दूसरे आरोपी को भी किया गिरफ्तार !
  • शिमला ! शिमला में संदिग्ध गतिविधि की शिकायत पर पुलिस की जांच, आरोपों की नहीं हुई पुष्टि, जांच जारी !
  • शिमला ! केंद्र से ₹44,519 करोड़ मिलने के बावजूद विकास ठप—कांग्रेस सरकार जवाब दे: राकेश जमवाल !
  • मंडी ! ‘मन की बात’ देश को जोड़ने वाला सशक्त माध्यम—जयराम ठाकुर !
  • बिलासपुर ! भ्रष्टाचार पर बोलने वाली कांग्रेस पहले अपने नेताओं का हिसाब दे—स्वतंत्र संख्या !
  • शिमला ! ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान का सफलतापूर्वक शुभारंभ !
  • शिमला ! शिक्षा विभाग को प्राथमिकता के तहत मिला 9666 करोड़ का बजट - रोहित ठाकुर !
  • धर्मशाला ! सुक्खू सरकार ने कांगड़ा में गाड़ियों की पासिंग व्यवस्था को किया तहस-नहस : सुधीर शर्मा !
  • शिमला ! एनकाउंटर भी हो सकता है विकल्प, पेशेवर चिट्टा तस्करों को सख्त चेतावनी : संजय भारद्वाज !
  • मंडी ! लाखों लोगों को राहत देने वाली योजनाओं के प्रति मुख्यमंत्री के मन में घृणा का भाव : जयराम ठाकुर !
  • शिमला ! 870 शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बेरोजगार संघ को फिर सताने लगा देरी का डर !
  • कांगड़ा ! सड़क हादसे में दो लोगों की गई जान तीन गंभीर रूप से घायल ! 
  • शिमला ! कल्पनाओं और भ्रम का बजट, जनता के साथ धोखा”—विधायक दीपराज कपूर का कांग्रेस सरकार पर हमला !
  • मंडी !‘मन की बात’ देश को जोड़ने वाला सशक्त माध्यम—जयराम ठाकुर !
  • सोलन ! जिला में जोन स्तरीय महिला समागम आयोजित, आध्यात्मिक जागरूकता पर दिया जोर !
  • चम्बा ! बकलोह में सेकंड फोर और फोर फोर बटालियन के पूर्व सैनिकों ने मनाया अपना रेजीमेंटल डे !
  • शिमला ! हिमकेयर योजना पर सियासत जारी… मर्दों की ओवरी सर्जरी के आरोप के विरुद्ध जयराम ठाकुर ने पेश किए तथ्य !
  • शिमला ! मंदिरों में किन्नर बनकर घूम रहा बांग्लादेशी स्टूडेंट, बीजेपी ने बताया खुफिया तंत्र का फेलियर !
और अधिक खबरें

चम्बा ! बकलोह में सेकंड फोर और फोर फोर बटालियन के पूर्व सैनिकों ने मनाया अपना रेजीमेंटल डे !

March 29, 2026 @ 08:33 pm

सोलन ! जिला में जोन स्तरीय महिला समागम आयोजित, आध्यात्मिक जागरूकता पर दिया जोर !

March 29, 2026 @ 08:27 pm

मंडी !‘मन की बात’ देश को जोड़ने वाला सशक्त माध्यम—जयराम ठाकुर !

March 29, 2026 @ 08:21 pm

शिमला ! कल्पनाओं और भ्रम का बजट, जनता के साथ धोखा”—विधायक दीपराज कपूर का कांग्रेस सरकार पर हमला !

March 29, 2026 @ 08:18 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया !
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया !

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - January 6, 2021 @ 07:28 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया ! विद्यार्थियों को परीक्षाओं को बोझ न समझकर खुद के मूल्यांकन की प्रक्रिया समझना चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां अपने जन्मदिवस पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षाएं शैक्षणिक प्रक्रिया में उत्कृष्टता प्राप्त करने और विद्यार्थियांे की प्रगति के मूल्यांकन में सहायता करने का मार्ग है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में यह दबाव तनाव, भय और घबराहट उत्पन्न करता है। परीक्षाओं के तनाव का मुख्य कारण अच्छा विद्यार्थी होने के लिए अच्छे अंक अर्जित करने की धारणा है। तनाव को खत्म करने के लिए विद्यार्थियों को समय से पहले परीक्षाओं के लिए तैयार होने की आवश्यकता है। जय राम ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थी देश और प्रदेश का भविष्य हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत और समर्पण भाव से कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने विद्यार्थियों से माता-पिता और अध्यापकों का सदैव सम्मान करने का आग्रह किया, क्योंकि सही मायने में वे ही उनके भविष्य के निर्माता हैं। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई भी वैकल्पिक मार्ग नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों से महामारी के दौरान और अधिक सतर्क रहने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी ने हमारी जीवनशैली के हर एक पहलु को प्रभावित किया है। महामारी के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए प्रदेश सरकार ने विभिन्न पहल की हैं। उन्होंने कहा कि आॅफलाइन कक्षाओं का कोई भी विकल्प नहीं है और इस दौरान आॅनलाइन कक्षाएं वरदान साबित हुई हैं। इससे विद्यार्थी न केवल संक्रमित होने से बच पाए हैं, बल्कि नई तकनीक के माध्यम से उन्हें सीखने का अवसर भी मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों को लाभान्वित करने और आॅनलाइन कक्षाएं सुनिश्चित करने के लिए हर घर पाठशाला कार्यक्रम आरंभ किया। इसके अलावा विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए दूरदर्शन का भरपूर उपयोग भी सुनिश्चित किया गया। जय राम ठाकुर ने उनके जन्मदिवस के अवसर पर विद्यार्थियांे द्वारा दी गई शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देश का सबसे अधिक प्रगतिशील राज्य बनाने के लिए विद्यार्थियों द्वारा दिए गए सभी सुझावों पर प्रदेश शिक्षा विभाग गंभीरतापूर्वक विचार करेगा, जो केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही संभव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस परीक्षा की घड़ी में राष्ट्र का प्रभावशाली तरीके से मार्गदर्शन किया है। इस महामारी के लिए वैक्सीन बनाने के लिए देश के वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया। संवाद सत्र के दौरान में प्रदेश के विभिन्न स्कूलों के लगभग दो हजार विद्यार्थियों ने आॅनलाइन माध्यम से भाग लिया। बिलासपुर से विद्यार्थी भावना धीमान ने कहा कि कोरोना वायरस ने विद्यार्थियों को घर में रहने के लिए मजबूर किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से परीक्षाओं सेे दो माह पूर्व आॅफलाइन कक्षाएं आरम्भ करने का आग्रह किया। चम्बा के विद्यार्थी करूण कुमार ने राजकीय पाठशालाओं विशेषकर राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध करवाने का सुझाव दिया। हमीरपुर जिला से 12वीं कक्षा की छात्रा नेहा भारद्वाज ने हर घर पाठशाला कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों की समस्याएं दूर करने के लिए हर सप्ताह डाउट क्लीयरिंग सेशन आरंभ करने का सुझाव दिया। कांगड़ा सेे विद्यार्थी सौरव ने विद्यार्थियों के लिए समूह कक्षाएं लगाने की स्वीकृति देने का सुझाव दिया। कुल्लू जिला से 11वीं कक्षा की छात्रा सानिया, मण्डी से ज्योति, शिमला से भूमिका, सोलन से युक्ता, सिरमौर से बनीता, ऊना से अंकिता तथा लाहौल-स्पीति से छात्रा अंजली सिंह ने भी इस अवसर पर अपने सुझाव व्यक्त किए। इस अवसर पर सचिव शिक्षा राजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। निदेशक उच्च शिक्षा डाॅ. अमरजीत शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, सांसद और राज्य भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप और अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

शिमला ! मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया ! विद्यार्थियों को परीक्षाओं को बोझ न समझकर खुद के मूल्यांकन की प्रक्रिया समझना चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां अपने जन्मदिवस पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षाएं शैक्षणिक प्रक्रिया में उत्कृष्टता प्राप्त करने और विद्यार्थियांे की प्रगति के मूल्यांकन में सहायता करने का मार्ग है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में यह दबाव तनाव, भय और घबराहट उत्पन्न करता है। परीक्षाओं के तनाव का मुख्य कारण अच्छा विद्यार्थी होने के लिए अच्छे अंक अर्जित करने की धारणा है। तनाव को खत्म करने के लिए विद्यार्थियों को समय से पहले परीक्षाओं के लिए तैयार होने की आवश्यकता है।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

जय राम ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थी देश और प्रदेश का भविष्य हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत और समर्पण भाव से कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने विद्यार्थियों से माता-पिता और अध्यापकों का सदैव सम्मान करने का आग्रह किया, क्योंकि सही मायने में वे ही उनके भविष्य के निर्माता हैं। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई भी वैकल्पिक मार्ग नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों से महामारी के दौरान और अधिक सतर्क रहने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी ने हमारी जीवनशैली के हर एक पहलु को प्रभावित किया है। महामारी के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए प्रदेश सरकार ने विभिन्न पहल की हैं। उन्होंने कहा कि आॅफलाइन कक्षाओं का कोई भी विकल्प नहीं है और इस दौरान आॅनलाइन कक्षाएं वरदान साबित हुई हैं। इससे विद्यार्थी न केवल संक्रमित होने से बच पाए हैं, बल्कि नई तकनीक के माध्यम से उन्हें सीखने का अवसर भी मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों को लाभान्वित करने और आॅनलाइन कक्षाएं सुनिश्चित करने के लिए हर घर पाठशाला कार्यक्रम आरंभ किया। इसके अलावा विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए दूरदर्शन का भरपूर उपयोग भी सुनिश्चित किया गया।

जय राम ठाकुर ने उनके जन्मदिवस के अवसर पर विद्यार्थियांे द्वारा दी गई शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देश का सबसे अधिक प्रगतिशील राज्य बनाने के लिए विद्यार्थियों द्वारा दिए गए सभी सुझावों पर प्रदेश शिक्षा विभाग गंभीरतापूर्वक विचार करेगा, जो केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही संभव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस परीक्षा की घड़ी में राष्ट्र का प्रभावशाली तरीके से मार्गदर्शन किया है। इस महामारी के लिए वैक्सीन बनाने के लिए देश के वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया।

संवाद सत्र के दौरान में प्रदेश के विभिन्न स्कूलों के लगभग दो हजार विद्यार्थियों ने आॅनलाइन माध्यम से भाग लिया।

बिलासपुर से विद्यार्थी भावना धीमान ने कहा कि कोरोना वायरस ने विद्यार्थियों को घर में रहने के लिए मजबूर किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से परीक्षाओं सेे दो माह पूर्व आॅफलाइन कक्षाएं आरम्भ करने का आग्रह किया। चम्बा के विद्यार्थी करूण कुमार ने राजकीय पाठशालाओं विशेषकर राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध करवाने का सुझाव दिया। हमीरपुर जिला से 12वीं कक्षा की छात्रा नेहा भारद्वाज ने हर घर पाठशाला कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों की समस्याएं दूर करने के लिए हर सप्ताह डाउट क्लीयरिंग सेशन आरंभ करने का सुझाव दिया। कांगड़ा सेे विद्यार्थी सौरव ने विद्यार्थियों के लिए समूह कक्षाएं लगाने की स्वीकृति देने का सुझाव दिया। कुल्लू जिला से 11वीं कक्षा की छात्रा सानिया, मण्डी से ज्योति, शिमला से भूमिका, सोलन से युक्ता, सिरमौर से बनीता, ऊना से अंकिता तथा लाहौल-स्पीति से छात्रा अंजली सिंह ने भी इस अवसर पर अपने सुझाव व्यक्त किए।

इस अवसर पर सचिव शिक्षा राजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।

निदेशक उच्च शिक्षा डाॅ. अमरजीत शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, सांसद और राज्य भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप और अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! निशुल्क फिजियोथैरेपी शिविर में 61 लोगों ने लिया लाभ !
पिछला लेख शिमला ! मुख्यमंत्री ने आईजीएमसी में प्रीफैब्रिकेटिड कोविड अस्पताल का शुभारंभ किया !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! मॉल रोड डक्ट प्रोजेक्ट बना करोड़ों की बर्बादी का उदाहरण—संदीपनी भारद्वाज ! 

March 29, 2026 @ 07:20 pm

शिमला ! डाॅ. सिकंदर कुमार ने सदन में हमीरपुर-सुजानपुर-पालमपुर सड़क को फोरलेन में बदलने का विषय उठाया !

March 28, 2026 @ 09:53 pm

शिमला ! शिमला पुलिस ने मर्डर केस में शामिल दूसरे आरोपी को भी किया गिरफ्तार !

March 28, 2026 @ 09:55 pm

शिमला ! शिमला में संदिग्ध गतिविधि की शिकायत पर पुलिस की जांच, आरोपों की नहीं हुई पुष्टि, जांच जारी !

March 28, 2026 @ 09:58 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! बकलोह में सेकंड फोर और फोर फोर बटालियन के पूर्व सैनिकों ने मनाया अपना रेजीमेंटल डे !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! जिला में जोन स्तरीय महिला समागम आयोजित, आध्यात्मिक जागरूकता पर दिया जोर !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी !‘मन की बात’ देश को जोड़ने वाला सशक्त माध्यम—जयराम ठाकुर !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! कल्पनाओं और भ्रम का बजट, जनता के साथ धोखा”—विधायक दीपराज कपूर का कांग्रेस सरकार पर हमला !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! बकलोह में सेकंड फोर और फोर फोर बटालियन के पूर्व सैनिकों ने मनाया अपना रेजीमेंटल डे !

विशाल सूद-March 29, 2026 @ 08:33 pm

0
चम्बा , 29 मार्च [ विशाल सूद ] ! आज जिला चंबा के भटियात क्षेत्र के बकलोह में सेकंड

सोलन ! जिला में जोन स्तरीय महिला समागम आयोजित, आध्यात्मिक जागरूकता पर दिया जोर !

March 29, 2026 @ 08:27 pm

मंडी !‘मन की बात’ देश को जोड़ने वाला सशक्त माध्यम—जयराम ठाकुर !

March 29, 2026 @ 08:21 pm

शिमला ! कल्पनाओं और भ्रम का बजट, जनता के साथ धोखा”—विधायक दीपराज कपूर का कांग्रेस सरकार पर हमला !

March 29, 2026 @ 08:18 pm

कांगड़ा ! सड़क हादसे में दो लोगों की गई जान तीन गंभीर रूप से घायल ! 

March 29, 2026 @ 08:12 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! बकलोह में सेकंड फोर और फोर फोर बटालियन के पूर्व सैनिकों ने मनाया अपना रेजीमेंटल डे !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! जिला में जोन स्तरीय महिला समागम आयोजित, आध्यात्मिक जागरूकता पर दिया जोर !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी !‘मन की बात’ देश को जोड़ने वाला सशक्त माध्यम—जयराम ठाकुर !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !