- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 28 मार्च [ विशाल सूद ] ! ।दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें एक व्यक्ति के संबंध में आरोप लगाया गया कि वह स्वयं को अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर बांग्लादेशी मुस्लिम बताता है तथा इन दिनों शिमला में भिन्न वेशभूषा में घूम रहा है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि उक्त व्यक्ति कालीबाड़ी मंदिर सहित लोअर बाजार एवं मिडल बाजार क्षेत्रों में साड़ी पहनकर लोगों से पैसे ऐंठने का कार्य कर रहा है। प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की गहन जांच की गई। जांच के दौरान संबंधित व्यक्ति की पहचान इस्लाम मोहम्मद शाहिदुल्ल पुत्र श्री मुहम्मद शरीफ अली, मूल निवासी राजशाही (बांग्लादेश), वर्तमान निवासी APG University, शिमला, उम्र लगभग 30 वर्ष के रूप में हुई। पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने बताया कि वह किन्नर समुदाय से संबंधित है तथा काली माता की पूजा करता है। इसी कारण वह कालीबाड़ी मंदिर, जाखू मंदिर तथा नवरात्रों के दौरान बाजार एवं मंदिर क्षेत्रों में आता-जाता रहा है। जांच के दौरान किसी भी व्यक्ति द्वारा उससे पैसे ऐंठने संबंधी कोई ठोस शिकायत सामने नहीं आई। उसने यह भी बताया कि यदि कोई व्यक्ति स्वेच्छा से कुछ देता है, तो वह उसे स्वीकार कर लेता है। जांच के दौरान उसके सभी दस्तावेज, जिनमें पुराने एवं वर्तमान पासपोर्ट, स्टडी वीज़ा (Type S-1), स्टे वीज़ा (RCF/UCF No. HP/11RCF/BGD/108/2024), नेशनल आईडी कार्ड, APG University की फीस रसीद तथा शैक्षणिक प्रमाणपत्र (10वीं/12वीं) शामिल हैं, सही एवं वैध पाए गए।मामले में आगे की जांच जारी है।
शिमला , 28 मार्च [ विशाल सूद ] ! ।दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें एक व्यक्ति के संबंध में आरोप लगाया गया कि वह स्वयं को अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर बांग्लादेशी मुस्लिम बताता है तथा इन दिनों शिमला में भिन्न वेशभूषा में घूम रहा है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि उक्त व्यक्ति कालीबाड़ी मंदिर सहित लोअर बाजार एवं मिडल बाजार क्षेत्रों में साड़ी पहनकर लोगों से पैसे ऐंठने का कार्य कर रहा है।
प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की गहन जांच की गई। जांच के दौरान संबंधित व्यक्ति की पहचान इस्लाम मोहम्मद शाहिदुल्ल पुत्र श्री मुहम्मद शरीफ अली, मूल निवासी राजशाही (बांग्लादेश), वर्तमान निवासी APG University, शिमला, उम्र लगभग 30 वर्ष के रूप में हुई।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने बताया कि वह किन्नर समुदाय से संबंधित है तथा काली माता की पूजा करता है। इसी कारण वह कालीबाड़ी मंदिर, जाखू मंदिर तथा नवरात्रों के दौरान बाजार एवं मंदिर क्षेत्रों में आता-जाता रहा है। जांच के दौरान किसी भी व्यक्ति द्वारा उससे पैसे ऐंठने संबंधी कोई ठोस शिकायत सामने नहीं आई। उसने यह भी बताया कि यदि कोई व्यक्ति स्वेच्छा से कुछ देता है, तो वह उसे स्वीकार कर लेता है।
जांच के दौरान उसके सभी दस्तावेज, जिनमें पुराने एवं वर्तमान पासपोर्ट, स्टडी वीज़ा (Type S-1), स्टे वीज़ा (RCF/UCF No. HP/11RCF/BGD/108/2024), नेशनल आईडी कार्ड, APG University की फीस रसीद तथा शैक्षणिक प्रमाणपत्र (10वीं/12वीं) शामिल हैं, सही एवं वैध पाए गए।
मामले में आगे की जांच जारी है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -