Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! टांडा मेडिकल कॉलेज की बदहाली चरम पर—वेटिंग, अव्यवस्था और सुविधाओं की कमी से मरीज बेहाल : पवन काजल !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! स्वास्थ्य बजट में दम नहीं, घोषणाओं और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर : विपिन परमार !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! बजट घोषणाएं केवल कागजों तक सीमित—स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार की प्राथमिकताएं पूरी तरह विफल : डॉ. जनक राज !

      Khabar Himachal Se

      सोलन ! महंगाई पर मोदी सरकार का निर्णायक प्रहार—पेट्रोल-डीजल पर ₹10 तक उत्पाद शुल्क कटौती से बड़ी राहत : डेजी ठाकुर !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! टांडा मेडिकल कॉलेज की बदहाली चरम पर—वेटिंग, अव्यवस्था और सुविधाओं की कमी से मरीज बेहाल : पवन काजल !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! हिमकेयर योजना पर सियासत जारी… मर्दों की ओवरी सर्जरी के आरोप के विरुद्ध जयराम ठाकुर ने पेश किए तथ्य !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! हिमाचल के पास 15 दिन का पेट्रोल डीजल का स्टॉक, सीएम बोले- आने वाले दिनों बढ़ सकती है मुश्किलें !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! रोबोटिक सर्जरी में शोर ज्यादा, काम कम: राकेश जमवाल ! 

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! बाहर से आ रहे व्यक्तियों की कोई ठोस तफदीश नहीं, मामले बढ़ते जा रहे : केशव चौहान !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • हमीरपुर ! सुजानपुर में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन प्लान, चिट्टे पर सख्त वार, चिल्ड्रन पार्क और वर्षलिका में टीम का औचक निरीक्षण !
  • शिमला ! टांडा मेडिकल कॉलेज की बदहाली चरम पर—वेटिंग, अव्यवस्था और सुविधाओं की कमी से मरीज बेहाल : पवन काजल !
  • शिमला ! स्वास्थ्य बजट में दम नहीं, घोषणाओं और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर : विपिन परमार !
  • शिमला ! बजट घोषणाएं केवल कागजों तक सीमित—स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार की प्राथमिकताएं पूरी तरह विफल : डॉ. जनक राज !
  • सोलन ! महंगाई पर मोदी सरकार का निर्णायक प्रहार—पेट्रोल-डीजल पर ₹10 तक उत्पाद शुल्क कटौती से बड़ी राहत : डेजी ठाकुर !
  • सोलन ! दिनदहाड़े हुई गुंडागर्दी, दो गुटों के बीच जमकर चले डंडे !
  • सोलन ! जिला में बड़ा सड़क हादसा, कालका-शिमला एनएच-5 पर चार गाड़ियां आपस में टकराईं, भारी नुकसान !
  • शिमला ! हिमकेयर योजना पर सियासत जारी… मर्दों की ओवरी सर्जरी के आरोप के विरुद्ध जयराम ठाकुर ने पेश किए तथ्य !
  • बिलासपुर ! घुमारवीं के भगेड़ में आयुष मेला आयोजित, लोगों को मिला पारंपरिक चिकित्सा पद्धति का लाभ !
  • बिलासपुर ! ऋषिकेश अनुभाग के अंतर्गत आसपास के क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति !
  • चम्बा ! विशेष राजस्व लोक अदालत के संबंध में प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित !
  • शिमला ! हिमाचल के पास 15 दिन का पेट्रोल डीजल का स्टॉक, सीएम बोले- आने वाले दिनों बढ़ सकती है मुश्किलें !
  • शिमला ! रोबोटिक सर्जरी में शोर ज्यादा, काम कम: राकेश जमवाल ! 
  • शिमला ! बाहर से आ रहे व्यक्तियों की कोई ठोस तफदीश नहीं, मामले बढ़ते जा रहे : केशव चौहान !
  • !! राशिफल 27 मार्च 2026 शुक्रवार !!
  • शिमला ! मंदिरों में किन्नर बनकर घूम रहा बांग्लादेशी स्टूडेंट, बीजेपी ने बताया खुफिया तंत्र का फेलियर !
  • !! राशिफल 28 मार्च 2026 शनिवार !!
  • शिमला ! सरकार की नीयत पर सवाल—कानून व्यवस्था में गिरावट और माफिया राज चरम पर : त्रिलोक जमवाल !
  • शिमला ! कार्यवाहक डीजीपी और बिगड़ती कानून व्यवस्था—कांग्रेस सरकार की नीतियों पर सवाल : रणधीर शर्मा !
  • शिमला ! पालमपुर भूमि घोटाले से लेकर माफिया राज तक—कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह : विपिन परमार !
और अधिक खबरें

शिमला ! टांडा मेडिकल कॉलेज की बदहाली चरम पर—वेटिंग, अव्यवस्था और सुविधाओं की कमी से मरीज बेहाल : पवन काजल !

March 28, 2026 @ 09:44 pm

शिमला ! स्वास्थ्य बजट में दम नहीं, घोषणाओं और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर : विपिन परमार !

March 28, 2026 @ 09:42 pm

शिमला ! बजट घोषणाएं केवल कागजों तक सीमित—स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार की प्राथमिकताएं पूरी तरह विफल : डॉ. जनक राज !

March 28, 2026 @ 09:39 pm

सोलन ! महंगाई पर मोदी सरकार का निर्णायक प्रहार—पेट्रोल-डीजल पर ₹10 तक उत्पाद शुल्क कटौती से बड़ी राहत : डेजी ठाकुर !

March 28, 2026 @ 09:35 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! टांडा मेडिकल कॉलेज की बदहाली चरम पर—वेटिंग, अव्यवस्था और सुविधाओं की कमी से मरीज बेहाल : पवन काजल !
  • खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! टांडा मेडिकल कॉलेज की बदहाली चरम पर—वेटिंग, अव्यवस्था और सुविधाओं की कमी से मरीज बेहाल : पवन काजल !

हिमकेयर को बंद करने की साजिश नहीं चलेगी—गरीब की ‘संजीवनी बूटी’ छीन रही है सरकार : काजल

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - March 28, 2026 @ 09:44 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला, 28 मार्च [ विशाल सूद ] ! भाजपा नेता एवं विधायक पवन काजल ने विधानसभा में मांग संख्या 9 (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) पर चर्चा के दौरान प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा स्वास्थ्य संस्थान टांडा मेडिकल कॉलेज आज बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है, जहां मरीजों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। काजल ने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज में रोजाना 2000 से 2500 मरीज इलाज के लिए आते हैं, लेकिन स्थिति यह है कि CT स्कैन के लिए 2 महीने, MRI के लिए 3 महीने और अल्ट्रासाउंड के लिए 1 महीने तक की वेटिंग चल रही है। उन्होंने कहा कि मजबूरी में गरीब मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगे इलाज के लिए जाना पड़ रहा है, जहां उनसे लाखों रुपये तक वसूले जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल की चारों लिफ्टें महीनों से खराब हैं, मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है, वहीं कई मरीजों के परिजन ठंड में अस्पताल के फर्श पर रात बिताने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति किसी भी संवेदनशील सरकार के लिए शर्मनाक है। पवन काजल ने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज में पार्किंग की कोई उचित व्यवस्था नहीं है, जबकि हजारों मरीज रोजाना यहां आते हैं। साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिलने के कारण हड़ताल जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं और प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ मामलों में सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर मरीजों को निजी अस्पतालों में रेफर कर रहे हैं, जहां उन्हीं डॉक्टरों द्वारा महंगे ऑपरेशन किए जा रहे हैं। उन्होंने सरकार से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की। हिमकेयर योजना का समर्थन करते हुए काजल ने कहा कि यह योजना गरीब और आम आदमी के लिए “संजीवनी बूटी” है, लेकिन सरकार इसे बदनाम कर बंद करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं गड़बड़ी हुई है तो दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए, न कि पूरी योजना को समाप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई अस्पतालों में डॉक्टर होने के बावजूद न तो उपकरण हैं और न ही ऑपरेशन थिएटर की सुविधा, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो रही हैं। कांगड़ा, तारा और अन्य क्षेत्रों में स्वास्थ्य संस्थानों की बदहाल स्थिति का भी उन्होंने उल्लेख किया। काजल ने विधायक निधि में कटौती को भी जनविरोधी बताते हुए कहा कि इससे विकास कार्यों पर सीधा असर पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के प्रयास प्रभावित होंगे। उन्होंने प्रदेश में दवाइयों के सैंपल फेल होने के मामलों पर भी चिंता जताते हुए कहा कि यह स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है और सरकार को इसकी जवाबदेही तय करनी चाहिए। अंत में पवन काजल ने कहा कि सरकार बड़े-बड़े दावे करने के बजाय जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने पर ध्यान दे, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोगों को समय पर और सस्ती चिकित्सा सेवाएं मिल सकें।

शिमला, 28 मार्च [ विशाल सूद ] ! भाजपा नेता एवं विधायक पवन काजल ने विधानसभा में मांग संख्या 9 (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) पर चर्चा के दौरान प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा स्वास्थ्य संस्थान टांडा मेडिकल कॉलेज आज बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है, जहां मरीजों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

काजल ने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज में रोजाना 2000 से 2500 मरीज इलाज के लिए आते हैं, लेकिन स्थिति यह है कि CT स्कैन के लिए 2 महीने, MRI के लिए 3 महीने और अल्ट्रासाउंड के लिए 1 महीने तक की वेटिंग चल रही है। उन्होंने कहा कि मजबूरी में गरीब मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगे इलाज के लिए जाना पड़ रहा है, जहां उनसे लाखों रुपये तक वसूले जा रहे हैं।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल की चारों लिफ्टें महीनों से खराब हैं, मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है, वहीं कई मरीजों के परिजन ठंड में अस्पताल के फर्श पर रात बिताने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति किसी भी संवेदनशील सरकार के लिए शर्मनाक है।

पवन काजल ने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज में पार्किंग की कोई उचित व्यवस्था नहीं है, जबकि हजारों मरीज रोजाना यहां आते हैं। साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिलने के कारण हड़ताल जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं और प्रभावित हो रही हैं।

उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ मामलों में सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर मरीजों को निजी अस्पतालों में रेफर कर रहे हैं, जहां उन्हीं डॉक्टरों द्वारा महंगे ऑपरेशन किए जा रहे हैं। उन्होंने सरकार से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

हिमकेयर योजना का समर्थन करते हुए काजल ने कहा कि यह योजना गरीब और आम आदमी के लिए “संजीवनी बूटी” है, लेकिन सरकार इसे बदनाम कर बंद करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं गड़बड़ी हुई है तो दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए, न कि पूरी योजना को समाप्त किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई अस्पतालों में डॉक्टर होने के बावजूद न तो उपकरण हैं और न ही ऑपरेशन थिएटर की सुविधा, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो रही हैं। कांगड़ा, तारा और अन्य क्षेत्रों में स्वास्थ्य संस्थानों की बदहाल स्थिति का भी उन्होंने उल्लेख किया।

काजल ने विधायक निधि में कटौती को भी जनविरोधी बताते हुए कहा कि इससे विकास कार्यों पर सीधा असर पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के प्रयास प्रभावित होंगे।

उन्होंने प्रदेश में दवाइयों के सैंपल फेल होने के मामलों पर भी चिंता जताते हुए कहा कि यह स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है और सरकार को इसकी जवाबदेही तय करनी चाहिए।

अंत में पवन काजल ने कहा कि सरकार बड़े-बड़े दावे करने के बजाय जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने पर ध्यान दे, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोगों को समय पर और सस्ती चिकित्सा सेवाएं मिल सकें।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख
पिछला लेख शिमला ! स्वास्थ्य बजट में दम नहीं, घोषणाओं और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर : विपिन परमार !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

हमीरपुर ! सुजानपुर में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन प्लान, चिट्टे पर सख्त वार, चिल्ड्रन पार्क और वर्षलिका में टीम का औचक निरीक्षण !

March 28, 2026 @ 12:24 pm

शिमला ! टांडा मेडिकल कॉलेज की बदहाली चरम पर—वेटिंग, अव्यवस्था और सुविधाओं की कमी से मरीज बेहाल : पवन काजल !

March 28, 2026 @ 09:44 pm

शिमला ! स्वास्थ्य बजट में दम नहीं, घोषणाओं और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर : विपिन परमार !

March 28, 2026 @ 09:42 pm

शिमला ! बजट घोषणाएं केवल कागजों तक सीमित—स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार की प्राथमिकताएं पूरी तरह विफल : डॉ. जनक राज !

March 28, 2026 @ 09:39 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! टांडा मेडिकल कॉलेज की बदहाली चरम पर—वेटिंग, अव्यवस्था और सुविधाओं की कमी से मरीज बेहाल : पवन काजल !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! हिमकेयर योजना पर सियासत जारी… मर्दों की ओवरी सर्जरी के आरोप के विरुद्ध जयराम ठाकुर ने पेश किए तथ्य !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! हिमाचल के पास 15 दिन का पेट्रोल डीजल का स्टॉक, सीएम बोले- आने वाले दिनों बढ़ सकती है मुश्किलें !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! रोबोटिक सर्जरी में शोर ज्यादा, काम कम: राकेश जमवाल ! 

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! टांडा मेडिकल कॉलेज की बदहाली चरम पर—वेटिंग, अव्यवस्था और सुविधाओं की कमी से मरीज बेहाल : पवन काजल !

विशाल सूद-March 28, 2026 @ 09:44 pm

0
शिमला, 28 मार्च [ विशाल सूद ] ! भाजपा नेता एवं विधायक पवन काजल ने विधानसभा में

शिमला ! स्वास्थ्य बजट में दम नहीं, घोषणाओं और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर : विपिन परमार !

March 28, 2026 @ 09:42 pm

शिमला ! बजट घोषणाएं केवल कागजों तक सीमित—स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार की प्राथमिकताएं पूरी तरह विफल : डॉ. जनक राज !

March 28, 2026 @ 09:39 pm

सोलन ! महंगाई पर मोदी सरकार का निर्णायक प्रहार—पेट्रोल-डीजल पर ₹10 तक उत्पाद शुल्क कटौती से बड़ी राहत : डेजी ठाकुर !

March 28, 2026 @ 09:35 pm

सोलन ! दिनदहाड़े हुई गुंडागर्दी, दो गुटों के बीच जमकर चले डंडे !

March 28, 2026 @ 09:31 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! टांडा मेडिकल कॉलेज की बदहाली चरम पर—वेटिंग, अव्यवस्था और सुविधाओं की कमी से मरीज बेहाल : पवन काजल !

खबर हिमाचल से

शिमला ! स्वास्थ्य बजट में दम नहीं, घोषणाओं और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर : विपिन परमार !

खबर हिमाचल से

शिमला ! बजट घोषणाएं केवल कागजों तक सीमित—स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार की प्राथमिकताएं पूरी तरह विफल : डॉ. जनक राज !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !