जनहित सर्वोपरि: नरेंद्र मोदी सरकार का साहसी फैसला, पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ऐतिहासिक कटौती, आम जनता को बड़ी राहत: विनय शर्मा*
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
धर्मशाला , मार्च 28, [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनय शर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-10 प्रति लीटर की भारी कटौती के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे “ऐतिहासिक और जन-हितैषी” कदम बताया है। उन्होंने इस फैसले के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। विनय शर्मा ने कहा कि यह निर्णय स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि केंद्र की भाजपा सरकार आम जनता, किसानों और मध्यम वर्ग के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद सरकार ने देशवासियों को महंगाई से राहत देने के लिए यह साहसिक कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि इस निर्णय के तहत पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को ₹13 प्रति लीटर से घटाकर ₹3 प्रति लीटर कर दिया गया है, जबकि डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को ₹10 से घटाकर शून्य कर दिया गया है। इससे न केवल आम जनता को सीधी राहत मिलेगी, बल्कि परिवहन लागत में कमी आने से रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम भी नियंत्रित रहेंगे। शर्मा ने कहा कि डीजल पर ड्यूटी शून्य होने से किसानों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर को विशेष लाभ मिलेगा, जिससे कृषि और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। यह कदम देश की अर्थव्यवस्था को गति देने और मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने प्रदेश की अन्य सरकारों से भी आग्रह किया कि वे केंद्र सरकार के इस जनहितैषी निर्णय का अनुसरण करते हुए वैट (VAT) में कटौती करें, ताकि आम जनता को इसका अधिकतम लाभ मिल सके। अंत में, उन्होंने कहा कि जब भी देशहित और जनहित की बात आती है, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हमेशा निर्णायक और दूरदर्शी फैसले लेने में अग्रणी रही है।
धर्मशाला , मार्च 28, [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनय शर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-10 प्रति लीटर की भारी कटौती के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे “ऐतिहासिक और जन-हितैषी” कदम बताया है। उन्होंने इस फैसले के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
विनय शर्मा ने कहा कि यह निर्णय स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि केंद्र की भाजपा सरकार आम जनता, किसानों और मध्यम वर्ग के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद सरकार ने देशवासियों को महंगाई से राहत देने के लिए यह साहसिक कदम उठाया है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने बताया कि इस निर्णय के तहत पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को ₹13 प्रति लीटर से घटाकर ₹3 प्रति लीटर कर दिया गया है, जबकि डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को ₹10 से घटाकर शून्य कर दिया गया है। इससे न केवल आम जनता को सीधी राहत मिलेगी, बल्कि परिवहन लागत में कमी आने से रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम भी नियंत्रित रहेंगे।
शर्मा ने कहा कि डीजल पर ड्यूटी शून्य होने से किसानों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर को विशेष लाभ मिलेगा, जिससे कृषि और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। यह कदम देश की अर्थव्यवस्था को गति देने और मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने प्रदेश की अन्य सरकारों से भी आग्रह किया कि वे केंद्र सरकार के इस जनहितैषी निर्णय का अनुसरण करते हुए वैट (VAT) में कटौती करें, ताकि आम जनता को इसका अधिकतम लाभ मिल सके।
अंत में, उन्होंने कहा कि जब भी देशहित और जनहित की बात आती है, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हमेशा निर्णायक और दूरदर्शी फैसले लेने में अग्रणी रही है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -