
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
बद्दी ! बीबीएन क्षेत्र में कोरोना का कहर बदस्तूर जारी है। ताजा जानकारी में कुल 42 सैंपल्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 32 का आंकड़ा अरेस्टो फार्मा से जुड़ा हुआ है। उधर 42 में से चार सैंपल धर्मपुर व नालागढ़ के बताए जा रहे हैं। शेष की जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जुटाई जा रही है। जानकारी यह भी मिली है कि कुछ देर पहले सीआरआई कसौली से 80 सैंपल्स की रिपोर्ट आई है। इसमें से 37 नेगेटिव हैं, जबकि 42 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। साथ ही इनकनक्लूसिव है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल ने पुष्टि करते हुए कहा कि अरेस्टो फार्मा के 32 कामगार पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें से अधिकतर पहले से संक्रमित आए लोगों के संपर्क में आए थे। इसके अलावा बाकी संक्रमितों का रिकॉर्ड तैयार करवाया जा रहा है। इसके अलावा बताया गया कि 40 की ट्रैवल हिस्ट्री है, जबकि दो संक्रमितों के सीधे संपर्क में आने की वजह से पॉजिटिव आए हैं। 42 में से 38 मामले बीबीएन के हैं, बाकी धर्मपुर से जुड़े हैं।
बद्दी ! बीबीएन क्षेत्र में कोरोना का कहर बदस्तूर जारी है। ताजा जानकारी में कुल 42 सैंपल्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 32 का आंकड़ा अरेस्टो फार्मा से जुड़ा हुआ है। उधर 42 में से चार सैंपल धर्मपुर व नालागढ़ के बताए जा रहे हैं। शेष की जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जुटाई जा रही है।
जानकारी यह भी मिली है कि कुछ देर पहले सीआरआई कसौली से 80 सैंपल्स की रिपोर्ट आई है। इसमें से 37 नेगेटिव हैं, जबकि 42 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। साथ ही इनकनक्लूसिव है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल ने पुष्टि करते हुए कहा कि अरेस्टो फार्मा के 32 कामगार पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें से अधिकतर पहले से संक्रमित आए लोगों के संपर्क में आए थे। इसके अलावा बाकी संक्रमितों का रिकॉर्ड तैयार करवाया जा रहा है।
इसके अलावा बताया गया कि 40 की ट्रैवल हिस्ट्री है, जबकि दो संक्रमितों के सीधे संपर्क में आने की वजह से पॉजिटिव आए हैं। 42 में से 38 मामले बीबीएन के हैं, बाकी धर्मपुर से जुड़े हैं।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -