
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ग्रामीण की तहसील सुन्नी में कर्फ्यू के दौरान भगत सिंह अध्ययन मंडल सुन्नी के सदस्य जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आए हैं। भगत सिंह अध्ययन मंडल के सदस्य अपने-अपने क्षेत्र में फसे सैकड़ों लोगों की सहायता कर रहे हैं। भगत सिंह अध्ययन मंडल के पुष्कर शर्मा, जितेंद्र सोनी, रमेश वर्मा, इंद्र देव शर्मा, अमित वर्मा, अमित शर्मा, अवनीत सिंह तथा हरीश द्वारा सुन्नी तहसील की नगर पंचायत सुन्नी, पंचायत रेवग, मंढोडघाट, दाड़गी सहित अन्य गांवों में फंसे कश्मीर, बिहार, उत्तर प्रदेश और पंजाब के सैकड़ों प्रवासी मजदूरों सहित स्थानीय गरीबों को राशन और अन्य खाद्य सामग्री पहुंचा कर मदद की जा रही हैं। स्थानीय समाज सेवी युवाओं द्वारा कर्फ्यू में फंसे लोगों की सहायता के लिए सोशल मीडिया में अपने मोबाइल नंबर शेयर कर अपील की है कि यदि किसी को अपने आस-पड़ोस में जरूरतमंद लोग दिखाई दे तो वे संस्था के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं। इसके अंतर्गत एक व्हाट्सएप ग्रूप बनाया गया है जिसमें क्षेत्र में फंसे लोगों की मदद के लिए सूचनाओं का आदान प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में प्रशासन और कई स्थानीय लोगों द्वारा मदद की जा रही है।
शिमला ग्रामीण की तहसील सुन्नी में कर्फ्यू के दौरान भगत सिंह अध्ययन मंडल सुन्नी के सदस्य जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आए हैं। भगत सिंह अध्ययन मंडल के सदस्य अपने-अपने क्षेत्र में फसे सैकड़ों लोगों की सहायता कर रहे हैं। भगत सिंह अध्ययन मंडल के पुष्कर शर्मा, जितेंद्र सोनी, रमेश वर्मा, इंद्र देव शर्मा, अमित वर्मा, अमित शर्मा, अवनीत सिंह तथा हरीश द्वारा सुन्नी तहसील की नगर पंचायत सुन्नी, पंचायत रेवग, मंढोडघाट, दाड़गी सहित अन्य गांवों में फंसे कश्मीर, बिहार, उत्तर प्रदेश और पंजाब के सैकड़ों प्रवासी मजदूरों सहित स्थानीय गरीबों को राशन और अन्य खाद्य सामग्री पहुंचा कर मदद की जा रही हैं।
स्थानीय समाज सेवी युवाओं द्वारा कर्फ्यू में फंसे लोगों की सहायता के लिए सोशल मीडिया में अपने मोबाइल नंबर शेयर कर अपील की है कि यदि किसी को अपने आस-पड़ोस में जरूरतमंद लोग दिखाई दे तो वे संस्था के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं। इसके अंतर्गत एक व्हाट्सएप ग्रूप बनाया गया है जिसमें क्षेत्र में फंसे लोगों की मदद के लिए सूचनाओं का आदान प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में प्रशासन और कई स्थानीय लोगों द्वारा मदद की जा रही है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -