
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों का वेतन तथा सेवानिवृत कर्मचारियों की पेंशन को पहली व दो अप्रैल को जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी निगम की रीढ़ हैं और वर्तमान सरकार कर्मचारियों के हितों का पूरा ख्याल रख रही है। उन्होंने कहा कि देश और दुनिया कोरोना कहर के कारण उत्पन्न स्थिति में अनेक प्रकार के आर्थिक संकट झेल रही है। हिमाचल प्रदेश भी इससे अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम का संचालन कोरोना की वजह से बूरी तरह से प्रभावित हुआ है। संक्रमण को रोकने के लिए निगम का संचालन पूरी तरह से बंद है, जिससे निगम की आय का एकमात्र स्त्रोत प्रभावित हुआ है। संकट की इस स्थिति में भी जयराम की संवेदनशील सरकार ने निगम के कर्मियों और पेंशनरों के वेतन व भत्तों को जारी करने का जो निर्णय लिया है, इसके लिए उनका आभार प्रकट करते हैं। परिवहन मंत्री ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों का धन्यवाद किया है जिन्होंने स्वेच्छा से अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है। निगम के प्रबंध निदेशक यूनुस सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने यह निर्णय कोरोना से उत्पन्न स्थिति में जरूरतमंदों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से लिया है।
शिमला ! परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों का वेतन तथा सेवानिवृत कर्मचारियों की पेंशन को पहली व दो अप्रैल को जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी निगम की रीढ़ हैं और वर्तमान सरकार कर्मचारियों के हितों का पूरा ख्याल रख रही है।
उन्होंने कहा कि देश और दुनिया कोरोना कहर के कारण उत्पन्न स्थिति में अनेक प्रकार के आर्थिक संकट झेल रही है। हिमाचल प्रदेश भी इससे अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम का संचालन कोरोना की वजह से बूरी तरह से प्रभावित हुआ है। संक्रमण को रोकने के लिए निगम का संचालन पूरी तरह से बंद है, जिससे निगम की आय का एकमात्र स्त्रोत प्रभावित हुआ है। संकट की इस स्थिति में भी जयराम की संवेदनशील सरकार ने निगम के कर्मियों और पेंशनरों के वेतन व भत्तों को जारी करने का जो निर्णय लिया है, इसके लिए उनका आभार प्रकट करते हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
परिवहन मंत्री ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों का धन्यवाद किया है जिन्होंने स्वेच्छा से अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है। निगम के प्रबंध निदेशक यूनुस सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने यह निर्णय कोरोना से उत्पन्न स्थिति में जरूरतमंदों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से लिया है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -