- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर , 21 फरवरी [ बिंदिया ठाकुर ] ! सुजानपुर टीरा स्थित राजकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय सुजानपुर टीरा में राष्ट्रीय टास्क फोर्स के तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए ध्यान एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक विशेष जागरूकता कक्षा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक सुदृढ़ता, सकारात्मक सोच और तनावमुक्त जीवन शैली के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था से पधारीं ब्रह्माकुमारी सपना बहन, ब्रह्माकुमारी जया बहन, ब्रह्माकुमारी रिया बहन तथा ब्रह्माकुमारी लता बहन ने विद्यार्थियों को ध्यान (मेडिटेशन) की सरल एवं प्रभावी विधियाँ सिखाईं। उन्होंने बताया कि नियमित ध्यान अभ्यास से मन की चंचलता कम होती है, एकाग्रता में वृद्धि होती है तथा आत्मविश्वास मजबूत होता है। उन्होंने यह भी कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में मानसिक स्वास्थ्य उतना ही महत्वपूर्ण है जितना शारीरिक स्वास्थ्य। विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ ध्यान सत्र में भाग लिया और अभ्यास के दौरान सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। कई विद्यार्थियों ने साझा किया कि ध्यान करने से उन्हें मानसिक शांति और संतुलन महसूस हुआ। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. दिव्या मैम ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं और सामाजिक दबाव के कारण विद्यार्थियों पर मानसिक तनाव बढ़ रहा है। ऐसे में इस प्रकार की जागरूकता कक्षाएं अत्यंत आवश्यक हैं। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. विभा ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि मानसिक रूप से स्वस्थ विद्यार्थी ही जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित ध्यान अभ्यास अपनाने, सकारात्मक विचार विकसित करने और आत्मसंवाद की आदत डालने की प्रेरणा दी। उप-प्राचार्य प्रो. जितेंद्र ठाकुर सहित प्राध्यापक प्रो. सुमन, प्रो. प्रमोद, प्रो. राजेश खरवाल, प्रो. वंदना, प्रो. अरविंद, प्रो. मितुल, प्रो. साहिल, प्रो. अंजू, प्रो. बबीता, प्रो. नीना, प्रो. आशु महाजन, प्रो. आरती एवं प्रो. रूबी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने ऐसी गतिविधियों को नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की तथा अतिथियों का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन विद्यार्थियों के समग्र विकास और मानसिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम सिद्ध हुआ।
हमीरपुर , 21 फरवरी [ बिंदिया ठाकुर ] ! सुजानपुर टीरा स्थित राजकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय सुजानपुर टीरा में राष्ट्रीय टास्क फोर्स के तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए ध्यान एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक विशेष जागरूकता कक्षा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक सुदृढ़ता, सकारात्मक सोच और तनावमुक्त जीवन शैली के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था से पधारीं ब्रह्माकुमारी सपना बहन, ब्रह्माकुमारी जया बहन, ब्रह्माकुमारी रिया बहन तथा ब्रह्माकुमारी लता बहन ने विद्यार्थियों को ध्यान (मेडिटेशन) की सरल एवं प्रभावी विधियाँ सिखाईं। उन्होंने बताया कि नियमित ध्यान अभ्यास से मन की चंचलता कम होती है, एकाग्रता में वृद्धि होती है तथा आत्मविश्वास मजबूत होता है। उन्होंने यह भी कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में मानसिक स्वास्थ्य उतना ही महत्वपूर्ण है जितना शारीरिक स्वास्थ्य।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ ध्यान सत्र में भाग लिया और अभ्यास के दौरान सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। कई विद्यार्थियों ने साझा किया कि ध्यान करने से उन्हें मानसिक शांति और संतुलन महसूस हुआ।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ. दिव्या मैम ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं और सामाजिक दबाव के कारण विद्यार्थियों पर मानसिक तनाव बढ़ रहा है। ऐसे में इस प्रकार की जागरूकता कक्षाएं अत्यंत आवश्यक हैं।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. विभा ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि मानसिक रूप से स्वस्थ विद्यार्थी ही जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित ध्यान अभ्यास अपनाने, सकारात्मक विचार विकसित करने और आत्मसंवाद की आदत डालने की प्रेरणा दी।
उप-प्राचार्य प्रो. जितेंद्र ठाकुर सहित प्राध्यापक प्रो. सुमन, प्रो. प्रमोद, प्रो. राजेश खरवाल, प्रो. वंदना, प्रो. अरविंद, प्रो. मितुल, प्रो. साहिल, प्रो. अंजू, प्रो. बबीता, प्रो. नीना, प्रो. आशु महाजन, प्रो. आरती एवं प्रो. रूबी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने ऐसी गतिविधियों को नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की तथा अतिथियों का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन विद्यार्थियों के समग्र विकास और मानसिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम सिद्ध हुआ।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -