- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सिरमौर , 20 फरवरी [ विशाल सूद ] ! आईटीआई नौहराधार के इलेक्ट्रिशियन द्वितीय वर्ष के छात्रों ने हाल ही में एक विशेष प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया, जिसमें बिजली उत्पादन, उसका संचरण एवं वितरण, साथ ही ऑटोमैटिक ऑन-ऑफ स्ट्रीट लाइट सिस्टम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत राजेश भारद्वाज द्वारा आईटीआई नौहराधार की रूपरेखा प्रस्तुत करके की गई। उन्होंने बताया कि यह आईटीआई 2007 से निरंतर कार्यरत है और इस संस्थान से सैकड़ों छात्र एवं छात्राओं ने तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर सरकारी तथा गैर-सरकारी क्षेत्रों में अपना योगदान दिया है। पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों ने खेल-कूद में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और पिछले पांच वर्षों से जिला एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चीफ इंजीनियर जल शक्ति विभाग, हिमाचल प्रदेश (सेवानिवृत्त) श्री जोगेंद्र चौहान जी, बीओ नौहराधार एजुकेशन ब्लॉक के गोपाल जी, यशपाल चौहान जी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर जी, जेपी पुंडीर जी, भीम सिंह जी, समाजसेवी एवं पूर्व बीडीसी सदस्य हेतराम भारद्वाज जी, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्षा जिला सिरमौर शकुंतला चौहान जी, अनु शर्मा जी, सरोज जी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने प्रोजेक्ट की तकनीकी जानकारी साझा करते हुए इलेक्ट्रिशियन एवं इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड की शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि 21वीं सदी में आईटीआई की शिक्षा छात्रों को प्रैक्टिकल और व्यावहारिक दक्षता प्रदान करती है। उन्होंने यह भी कहा कि नोहराधार आईटीआई में उत्कृष्ट शिक्षा दी जाती है और छात्रों को आधुनिक उपकरणों के साथ प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर आईटीआई के प्रधानाचार्य रविंद्र चौहान जी, राजेश भारद्वाज जी, नितेश भारद्वाज जी, मनोज चौहान जी, विवेक शर्मा, मंजू शर्मा और बिमला ठाकुर जी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आईटीआई नौहराधार के सभी ट्रेडों के छात्र एवं कर्मचारी भी शामिल हुए।
सिरमौर , 20 फरवरी [ विशाल सूद ] ! आईटीआई नौहराधार के इलेक्ट्रिशियन द्वितीय वर्ष के छात्रों ने हाल ही में एक विशेष प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया, जिसमें बिजली उत्पादन, उसका संचरण एवं वितरण, साथ ही ऑटोमैटिक ऑन-ऑफ स्ट्रीट लाइट सिस्टम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की शुरुआत राजेश भारद्वाज द्वारा आईटीआई नौहराधार की रूपरेखा प्रस्तुत करके की गई। उन्होंने बताया कि यह आईटीआई 2007 से निरंतर कार्यरत है और इस संस्थान से सैकड़ों छात्र एवं छात्राओं ने तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर सरकारी तथा गैर-सरकारी क्षेत्रों में अपना योगदान दिया है। पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों ने खेल-कूद में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और पिछले पांच वर्षों से जिला एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इस अवसर पर मुख्य अतिथि चीफ इंजीनियर जल शक्ति विभाग, हिमाचल प्रदेश (सेवानिवृत्त) श्री जोगेंद्र चौहान जी, बीओ नौहराधार एजुकेशन ब्लॉक के गोपाल जी, यशपाल चौहान जी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर जी, जेपी पुंडीर जी, भीम सिंह जी, समाजसेवी एवं पूर्व बीडीसी सदस्य हेतराम भारद्वाज जी, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्षा जिला सिरमौर शकुंतला चौहान जी, अनु शर्मा जी, सरोज जी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि ने प्रोजेक्ट की तकनीकी जानकारी साझा करते हुए इलेक्ट्रिशियन एवं इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड की शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि 21वीं सदी में आईटीआई की शिक्षा छात्रों को प्रैक्टिकल और व्यावहारिक दक्षता प्रदान करती है। उन्होंने यह भी कहा कि नोहराधार आईटीआई में उत्कृष्ट शिक्षा दी जाती है और छात्रों को आधुनिक उपकरणों के साथ प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
इस अवसर पर आईटीआई के प्रधानाचार्य रविंद्र चौहान जी, राजेश भारद्वाज जी, नितेश भारद्वाज जी, मनोज चौहान जी, विवेक शर्मा, मंजू शर्मा और बिमला ठाकुर जी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आईटीआई नौहराधार के सभी ट्रेडों के छात्र एवं कर्मचारी भी शामिल हुए।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -