- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर , 05 फरवरी [ विशाल सूद ] ! स्मार्ट बिजली मीटर लगाने के विरोध में वीरवार को पंचायत पटलांदर के बरोग गांव के महिला मंडल ने उपमंडलाधिकारी सुजानपुर विकास शुक्ला को शिकायत पत्र सौंपा। महिला मंडल की सदस्यों ने सरकार द्वारा पारंपरिक बिजली मीटरों को स्मार्ट मीटरों में बदलने के फैसले पर कड़ा विरोध जताया। महिला मंडल का कहना है कि यह नीति आम जनता, खासकर बुजुर्गों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। कई घरों में केवल बुजुर्ग रहते हैं, जबकि उनके बच्चे बाहर नौकरी या व्यवसाय के लिए गए हुए हैं। ऐसे में स्मार्ट मीटर को रिचार्ज करना उनके लिए आसान नहीं होगा। महिलाओं ने कहा कि यदि समय पर रिचार्ज नहीं हुआ तो घर की बिजली सप्लाई बंद हो जाएगी, जिससे लोगों को अंधेरे में रहना पड़ेगा या फिर दूसरों पर निर्भर होना पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि रिचार्ज के लिए मोबाइल फोन और बैलेंस की जरूरत होगी, जो हर व्यक्ति के लिए संभव नहीं है। महिला मंडल ने सरकार से मांग की है कि इस फैसले को तुरंत वापस लिया जाए और जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।
हमीरपुर , 05 फरवरी [ विशाल सूद ] ! स्मार्ट बिजली मीटर लगाने के विरोध में वीरवार को पंचायत पटलांदर के बरोग गांव के महिला मंडल ने उपमंडलाधिकारी सुजानपुर विकास शुक्ला को शिकायत पत्र सौंपा। महिला मंडल की सदस्यों ने सरकार द्वारा पारंपरिक बिजली मीटरों को स्मार्ट मीटरों में बदलने के फैसले पर कड़ा विरोध जताया।
महिला मंडल का कहना है कि यह नीति आम जनता, खासकर बुजुर्गों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। कई घरों में केवल बुजुर्ग रहते हैं, जबकि उनके बच्चे बाहर नौकरी या व्यवसाय के लिए गए हुए हैं। ऐसे में स्मार्ट मीटर को रिचार्ज करना उनके लिए आसान नहीं होगा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
महिलाओं ने कहा कि यदि समय पर रिचार्ज नहीं हुआ तो घर की बिजली सप्लाई बंद हो जाएगी, जिससे लोगों को अंधेरे में रहना पड़ेगा या फिर दूसरों पर निर्भर होना पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि रिचार्ज के लिए मोबाइल फोन और बैलेंस की जरूरत होगी, जो हर व्यक्ति के लिए संभव नहीं है।
महिला मंडल ने सरकार से मांग की है कि इस फैसले को तुरंत वापस लिया जाए और जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -