- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर , 05 फरवरी [ बिंदिया ठाकुर ] ! सुजानपुर–संधोल मुख्य मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते सुजानपुर शहर में पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। जल शक्ति विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार 6 फरवरी से रविवार 8 फरवरी तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बाधित हो सकती है। विभागीय एसडीओ राजेश धीमान ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान पुरानी पेयजल पाइपलाइन को बदलने का कार्य किया जाएगा। इस आवश्यक तकनीकी कार्य के कारण कुछ समय के लिए जल आपूर्ति पूरी तरह सुचारू रखना संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह कार्य भविष्य में बार-बार होने वाली लीकेज और पानी की समस्या से बचाव के लिए किया जा रहा है। विभाग की टीमें मौके पर तैनात रहेंगी और प्रयास रहेगा कि काम तय समय सीमा के भीतर पूरा कर जल्द से जल्द पानी की सप्लाई बहाल की जाए। एसडीओ ने आम जनता से अपील की है कि इन दिनों पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करें और विभाग को सहयोग दें। साथ ही लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे पहले से आवश्यक पानी का भंडारण कर लें और अनावश्यक जल अपव्यय से बचें, ताकि सभी क्षेत्रों में न्यूनतम जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
हमीरपुर , 05 फरवरी [ बिंदिया ठाकुर ] ! सुजानपुर–संधोल मुख्य मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते सुजानपुर शहर में पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। जल शक्ति विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार 6 फरवरी से रविवार 8 फरवरी तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बाधित हो सकती है।
विभागीय एसडीओ राजेश धीमान ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान पुरानी पेयजल पाइपलाइन को बदलने का कार्य किया जाएगा। इस आवश्यक तकनीकी कार्य के कारण कुछ समय के लिए जल आपूर्ति पूरी तरह सुचारू रखना संभव नहीं होगा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने कहा कि यह कार्य भविष्य में बार-बार होने वाली लीकेज और पानी की समस्या से बचाव के लिए किया जा रहा है। विभाग की टीमें मौके पर तैनात रहेंगी और प्रयास रहेगा कि काम तय समय सीमा के भीतर पूरा कर जल्द से जल्द पानी की सप्लाई बहाल की जाए।
एसडीओ ने आम जनता से अपील की है कि इन दिनों पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करें और विभाग को सहयोग दें। साथ ही लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे पहले से आवश्यक पानी का भंडारण कर लें और अनावश्यक जल अपव्यय से बचें, ताकि सभी क्षेत्रों में न्यूनतम जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -