- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! भरमौर के ऐतिहासिक चौरासी प्रांगण में शिवरात्रि महोत्सव को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में चौरासी युवक मंडल भरमौर द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 फरवरी को शिवरात्रि महोत्सव बड़े हर्षोल्लास और भव्य रूप से मनाया जाएगा। चौरासी युवक मंडल भरमौर के सदस्यों ने बताया कि यह महोत्सव धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक है। महोत्सव के दौरान विशेष पूजा-अर्चना के साथ-साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। युवक मंडल ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहरी पर्यटकों से भी इस पावन अवसर पर भरमौर पहुंचकर महोत्सव में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बाहरी पर्यटकों की सहभागिता से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलेगी और महोत्सव और भी विशेष बनेगा। युवक मंडल ने सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर शिवरात्रि महोत्सव को सफल व यादगार बनाने का आह्वान किया है। यह जानकारी 84 युवक मंडल भरमौर द्वारा दी गई।
चम्बा ! भरमौर के ऐतिहासिक चौरासी प्रांगण में शिवरात्रि महोत्सव को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में चौरासी युवक मंडल भरमौर द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 फरवरी को शिवरात्रि महोत्सव बड़े हर्षोल्लास और भव्य रूप से मनाया जाएगा।
चौरासी युवक मंडल भरमौर के सदस्यों ने बताया कि यह महोत्सव धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक है। महोत्सव के दौरान विशेष पूजा-अर्चना के साथ-साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
युवक मंडल ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहरी पर्यटकों से भी इस पावन अवसर पर भरमौर पहुंचकर महोत्सव में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बाहरी पर्यटकों की सहभागिता से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलेगी और महोत्सव और भी विशेष बनेगा। युवक मंडल ने सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर शिवरात्रि महोत्सव को सफल व यादगार बनाने का आह्वान किया है। यह जानकारी 84 युवक मंडल भरमौर द्वारा दी गई।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -