- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 05 फरवरी [ शिवानी ] ! गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और विरासत का शानदार प्रतिनिधित्व कर लौटे चम्बा के होनहार कलाकारों का आज उनके गृह जिला चम्बा में भव्य और भावुक स्वागत किया गया। जैसे ही कलाकार जितेंद्र पंकज शर्मा और रितिका ठाकुर चम्बा पहुंचे, स्थानीय लोगों, परिजनों और प्रशंसकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन कर गर्व का इज़हार किया। गौरतलब है कि करीब 6–7 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद फिर से दूसरी बार हिमाचल प्रदेश की झांकी को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का अवसर मिला। प्रदेश भर से चयनित कुल 8 कलाकारों में से चम्बा जिले के 2 कलाकारों—जितेंद्र पंकज शर्मा और रितिका ठाकुर—का चयन होना जिले के लिए अत्यंत गौरव की बात है। दोनों कलाकारों ने राष्ट्रीय मंच पर हिमाचल की लोक कला, संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर प्रदेश का नाम रोशन किया। मीडिया से बातचीत के दौरान कलाकारों ने बताया कि दिल्ली में परेड से पहले उन्होंने कड़ी रिहर्सल की, इस दौरान वे रक्षा मंत्रालय के अधीन रहे और उन्हें कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ। कलाकारों ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता की, वहीं जनजातीय मंत्रालय के कार्यक्रमों में एंकरिंग के साथ अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। इसके अतिरिक्त उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और सांसद हर्ष महाजन से भी शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर भावुक होती हुईं कलाकार रितिका ठाकुर ने कहा कि यह उपलब्धि उनकी वर्षों की मेहनत और बचपन के सपनों का परिणाम है।उन्होंने कहा, “यह हमारा सौभाग्य है कि हमारी संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा ने हमें आज इस मुकाम तक पहुंचाया। हमने पूरी कोशिश की कि चम्बा की कला और हिमाचल की शान को पूरे देश के सामने गर्व से प्रस्तुत कर सकें।” वहीं कलाकार जितेंद्र पंकज शर्मा ने जिला प्रशासन और जिला भाषा अधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रोत्साहन से कलाकारों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने इस अनुभव को अपने जीवन का सबसे यादगार पल बताया। चम्बा के इन होनहार कलाकारों की यह उपलब्धि न केवल जिले बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है और आने वाली पीढ़ियों के कलाकारों के लिए प्रेरणा भी।
चम्बा , 05 फरवरी [ शिवानी ] ! गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और विरासत का शानदार प्रतिनिधित्व कर लौटे चम्बा के होनहार कलाकारों का आज उनके गृह जिला चम्बा में भव्य और भावुक स्वागत किया गया। जैसे ही कलाकार जितेंद्र पंकज शर्मा और रितिका ठाकुर चम्बा पहुंचे, स्थानीय लोगों, परिजनों और प्रशंसकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन कर गर्व का इज़हार किया।
गौरतलब है कि करीब 6–7 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद फिर से दूसरी बार हिमाचल प्रदेश की झांकी को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का अवसर मिला। प्रदेश भर से चयनित कुल 8 कलाकारों में से चम्बा जिले के 2 कलाकारों—जितेंद्र पंकज शर्मा और रितिका ठाकुर—का चयन होना जिले के लिए अत्यंत गौरव की बात है। दोनों कलाकारों ने राष्ट्रीय मंच पर हिमाचल की लोक कला, संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर प्रदेश का नाम रोशन किया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
मीडिया से बातचीत के दौरान कलाकारों ने बताया कि दिल्ली में परेड से पहले उन्होंने कड़ी रिहर्सल की, इस दौरान वे रक्षा मंत्रालय के अधीन रहे और उन्हें कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ। कलाकारों ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता की, वहीं जनजातीय मंत्रालय के कार्यक्रमों में एंकरिंग के साथ अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। इसके अतिरिक्त उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और सांसद हर्ष महाजन से भी शिष्टाचार भेंट की।
इस मौके पर भावुक होती हुईं कलाकार रितिका ठाकुर ने कहा कि यह उपलब्धि उनकी वर्षों की मेहनत और बचपन के सपनों का परिणाम है।उन्होंने कहा, “यह हमारा सौभाग्य है कि हमारी संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा ने हमें आज इस मुकाम तक पहुंचाया। हमने पूरी कोशिश की कि चम्बा की कला और हिमाचल की शान को पूरे देश के सामने गर्व से प्रस्तुत कर सकें।”
वहीं कलाकार जितेंद्र पंकज शर्मा ने जिला प्रशासन और जिला भाषा अधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रोत्साहन से कलाकारों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने इस अनुभव को अपने जीवन का सबसे यादगार पल बताया। चम्बा के इन होनहार कलाकारों की यह उपलब्धि न केवल जिले बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है और आने वाली पीढ़ियों के कलाकारों के लिए प्रेरणा भी।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -