- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 09 फरवरी [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आज शिमला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री एवं हिमुडा के अध्यक्ष राजेश धर्माणी ने की। बैठक में प्रदेश के शहरी विकास, आवास एवं टाउनशिप से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि ओलंपिक विजेताओं तथा राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार विजेताओं को हिमुडा द्वारा बिना ऑक्शन प्लॉट अथवा फ्लैट उपलब्ध करवाए जाएंगे। प्रदेश में नई सिटी बसाने को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही 5 करोड़ रुपये तक की परियोजनाओं को अनुमति देने से संबंधित प्रस्तावों पर भी सहमति बनी। बैठक में ज्वाला जी क्षेत्र में नई कॉलोनी के निर्माण को हरी झंडी दी गई, जहां कुल 130 आवासीय प्रोजेक्ट्स विकसित किए जाएंगे। वहीं घुमारवी में नए कॉम्प्लेक्स के निर्माण को भी मंजूरी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त जाठिया देवी क्षेत्र में हिमुडा द्वारा अपने स्तर पर टाउनशिप निर्माण को स्वीकृति दी गई, जिसके लिए 1327 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि हिम चंडीगढ़ परियोजना के लिए 3435 बीघा भूमि का हस्तांतरण पूरा हो चुका है। यह परियोजना दो से तीन बड़े चंक्स में विकसित की जाएगी। इन निर्णयों से प्रदेश में सुनियोजित शहरी विकास को गति मिलने के साथ-साथ आम जनता को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
शिमला , 09 फरवरी [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आज शिमला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री एवं हिमुडा के अध्यक्ष राजेश धर्माणी ने की। बैठक में प्रदेश के शहरी विकास, आवास एवं टाउनशिप से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि ओलंपिक विजेताओं तथा राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार विजेताओं को हिमुडा द्वारा बिना ऑक्शन प्लॉट अथवा फ्लैट उपलब्ध करवाए जाएंगे। प्रदेश में नई सिटी बसाने को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही 5 करोड़ रुपये तक की परियोजनाओं को अनुमति देने से संबंधित प्रस्तावों पर भी सहमति बनी।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
बैठक में ज्वाला जी क्षेत्र में नई कॉलोनी के निर्माण को हरी झंडी दी गई, जहां कुल 130 आवासीय प्रोजेक्ट्स विकसित किए जाएंगे। वहीं घुमारवी में नए कॉम्प्लेक्स के निर्माण को भी मंजूरी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त जाठिया देवी क्षेत्र में हिमुडा द्वारा अपने स्तर पर टाउनशिप निर्माण को स्वीकृति दी गई, जिसके लिए 1327 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है।
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि हिम चंडीगढ़ परियोजना के लिए 3435 बीघा भूमि का हस्तांतरण पूरा हो चुका है। यह परियोजना दो से तीन बड़े चंक्स में विकसित की जाएगी। इन निर्णयों से प्रदेश में सुनियोजित शहरी विकास को गति मिलने के साथ-साथ आम जनता को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -