- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 08 फरवरी [ शिवानी ] ! रविवार को एनएचपीसी के खेल मैदान करियां में मेडिकल कॉलेज चम्बा और उपायुक्त कार्यालय चम्बा की टीम के मध्य मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच के दौरान एसी टू डीसी श्री केशव राम जी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। मैच का आयोजन नशा निवारण थीम पर खेला गया। मेडिकल कॉलेज चम्बा की टीम के कप्तान अशोक टंडन और उपायुक्त कार्यालय चंबा की टीम के कप्तान जोगिंदर सिंह की अगुवाई में मुख्यतिथि ने सभी खिलाड़ियों के साथ परिचय किया और खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया। उपायुक्त कार्यालय चम्बा की तरफ से जोगिंदर पाल, ओपी सिंह, विजय कुमार, योगेश कुमार, मनोहर और मेडिकल कॉलेज की तरफ से अशोक टंडन, चमन सिंह, गजन सिंह, परमेंद्र सिंह, अंकू शर्मा, हितेश शर्मा, शनि कुमार, रजत महाजन, बिंदु ठाकुर ने मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। मुख्यतिथि केशव राम ने कहा कि खेल जीवन में अहम भूमिका रखता है। खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इसलिए युवाओं को खेल की तरफ ध्यान देना चाहिए।
चम्बा , 08 फरवरी [ शिवानी ] ! रविवार को एनएचपीसी के खेल मैदान करियां में मेडिकल कॉलेज चम्बा और उपायुक्त कार्यालय चम्बा की टीम के मध्य मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच के दौरान एसी टू डीसी श्री केशव राम जी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। मैच का आयोजन नशा निवारण थीम पर खेला गया।
मेडिकल कॉलेज चम्बा की टीम के कप्तान अशोक टंडन और उपायुक्त कार्यालय चंबा की टीम के कप्तान जोगिंदर सिंह की अगुवाई में मुख्यतिथि ने सभी खिलाड़ियों के साथ परिचय किया और खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उपायुक्त कार्यालय चम्बा की तरफ से जोगिंदर पाल, ओपी सिंह, विजय कुमार, योगेश कुमार, मनोहर और मेडिकल कॉलेज की तरफ से अशोक टंडन, चमन सिंह, गजन सिंह, परमेंद्र सिंह, अंकू शर्मा, हितेश शर्मा, शनि कुमार, रजत महाजन, बिंदु ठाकुर ने मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
मुख्यतिथि केशव राम ने कहा कि खेल जीवन में अहम भूमिका रखता है। खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इसलिए युवाओं को खेल की तरफ ध्यान देना चाहिए।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -