पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को राहत देने के लिए रक्षा मंत्रालय शीघ्र जारी करे आवश्यक निर्देश : सुरेश कश्यप
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 04 फरवरी [ विशाल सूद ] ! भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुरेश कश्यप ने नालागढ़ क्षेत्र में पूर्व सैनिकों एवं सैनिक परिवारों की सुविधा के लिए CSD/ESM कैंटीन एक्सटेंशन काउंटर की स्थापना की मांग को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ तथा आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी संख्या में सैनिक, पूर्व सैनिक और उनके परिवार निवास करते हैं, जिन्हें वर्तमान में कैंटीन सुविधाओं के लिए दूर-दराज के स्थानों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे उन्हें अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सुरेश कश्यप ने कहा कि नालागढ़ क्षेत्र में ESM/CSD कैंटीन एक्सटेंशन काउंटर की स्थापना का प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है और इस संबंध में HQ Army Training Command, शिमला द्वारा भी इस आवश्यकता को वास्तविक और जनहित में उचित माना गया है। उन्होंने कहा कि सेना एवं पूर्व सैनिकों के कल्याण के दृष्टिगत यह सुविधा अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि नालागढ़ क्षेत्र में पूर्व सैनिकों की संख्या लगातार बढ़ रही है तथा औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत सैनिक परिवारों को दैनिक जरूरतों के लिए सुविधाजनक कैंटीन व्यवस्था उपलब्ध करवाना अत्यंत आवश्यक है। सांसद सुरेश कश्यप ने रक्षा मंत्रालय से आग्रह किया कि जनहित और सैनिक कल्याण को प्राथमिकता देते हुए नालागढ़, जिला सोलन में शीघ्र CSD/ESM कैंटीन एक्सटेंशन काउंटर की स्थापना हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, ताकि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के सम्मान, सुविधाओं और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी उनके हितों के लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी।
शिमला , 04 फरवरी [ विशाल सूद ] ! भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुरेश कश्यप ने नालागढ़ क्षेत्र में पूर्व सैनिकों एवं सैनिक परिवारों की सुविधा के लिए CSD/ESM कैंटीन एक्सटेंशन काउंटर की स्थापना की मांग को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ तथा आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी संख्या में सैनिक, पूर्व सैनिक और उनके परिवार निवास करते हैं, जिन्हें वर्तमान में कैंटीन सुविधाओं के लिए दूर-दराज के स्थानों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे उन्हें अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
सुरेश कश्यप ने कहा कि नालागढ़ क्षेत्र में ESM/CSD कैंटीन एक्सटेंशन काउंटर की स्थापना का प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है और इस संबंध में HQ Army Training Command, शिमला द्वारा भी इस आवश्यकता को वास्तविक और जनहित में उचित माना गया है। उन्होंने कहा कि सेना एवं पूर्व सैनिकों के कल्याण के दृष्टिगत यह सुविधा अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने बताया कि नालागढ़ क्षेत्र में पूर्व सैनिकों की संख्या लगातार बढ़ रही है तथा औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत सैनिक परिवारों को दैनिक जरूरतों के लिए सुविधाजनक कैंटीन व्यवस्था उपलब्ध करवाना अत्यंत आवश्यक है।
सांसद सुरेश कश्यप ने रक्षा मंत्रालय से आग्रह किया कि जनहित और सैनिक कल्याण को प्राथमिकता देते हुए नालागढ़, जिला सोलन में शीघ्र CSD/ESM कैंटीन एक्सटेंशन काउंटर की स्थापना हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, ताकि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को राहत मिल सके।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के सम्मान, सुविधाओं और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी उनके हितों के लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -