Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों के हितों पर कुठाराघात है मुफ्त व्यापार समझौते : मुख्यमंत्री !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में एसडीएम कार्यालय का किया शुभारंभ,थली पुल के पुनर्निर्माण का  किया शिलान्यास !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! सुन्नी में चिट्ठा के खिलाफ महारैली का आयोजन, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की शिरकत !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! एसबीआई कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स का हल्ला बोल,ट्रांसफर आदेशों के खिलाफ कसुम्पटी में जोरदार प्रदर्शन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सिरमौर ! नाहन मेडिकल कॉलेज को नहीं मिली आर्थिक सहायता, सरकार की रिपोर्ट पर भड़के डॉ. राजीव बिंदल !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !
  • धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !
  • मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !
  • शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !
  • शिमला ! हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों के हितों पर कुठाराघात है मुफ्त व्यापार समझौते : मुख्यमंत्री !
  • शिमला ! खेल मंत्री यादविंदर गोमा के आदेश पर कबड्डी चयन प्रक्रिया में अनियमितताओं की जांच के लिए समिति गठित !
  • शिमला ! पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में एसडीएम कार्यालय का किया शुभारंभ,थली पुल के पुनर्निर्माण का  किया शिलान्यास !
  • शिमला ! सुन्नी में चिट्ठा के खिलाफ महारैली का आयोजन, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की शिरकत !
  • शिमला ! एसबीआई कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स का हल्ला बोल,ट्रांसफर आदेशों के खिलाफ कसुम्पटी में जोरदार प्रदर्शन !
  • सिरमौर ! नाहन मेडिकल कॉलेज को नहीं मिली आर्थिक सहायता, सरकार की रिपोर्ट पर भड़के डॉ. राजीव बिंदल !
  • सोलन ! स्वास्थ्य मंत्री ने किया सुबाथू रोड का निरीक्षण लोक निर्माण विभाग को दिये रोड की हालात सुधारने के सख्त निर्देश ! 
  • शिमला ; राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर पलटवार, भाजपा को बताया प्रदेश विरोधी !
  • शिमला !“मोदी सरकार में हिमाचल को पाँच गुना ज्यादा सहायता, असली अन्याय यूपीए काल में हुआ” : जयराम ठाकुर !
  • शिमला ! पीआईडी एनडीपीएस अधिनियम के तहत नशा तस्करी में संलिप्त आरोपी की प्रिवेंटिव डिटेंशन में गिरफ्तारी !
  • !! राशिफल 19 फरवरी 2026 गुरुवार !!
  • शिमला ! एम डब्ल्यू बी मीडिया कर्मियों को कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस प्रदान करने वाली पहली संस्था !
  • शिमला ! 18 मार्च से दोबारा शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र !
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश में बिगड़ा मौसम का मिजाज़, ऊंचे पहाड़ों पर आज बर्फबारी की संभावना !
  • चम्बा ! गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, एक की मौ#त, एक गंभीर घायल ! 
  • चम्बा ! लोथल गांव में दंपति की संदिग्ध मौ#त, पुलिस जांच जारी !
और अधिक खबरें

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

February 19, 2026 @ 09:07 pm

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

February 19, 2026 @ 09:00 pm

शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !

February 19, 2026 @ 08:55 pm

शिमला ! हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों के हितों पर कुठाराघात है मुफ्त व्यापार समझौते : मुख्यमंत्री !

February 19, 2026 @ 08:51 pm
होम Khabar Himachal Seधर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !
  • खबर हिमाचल से ,वीडियो

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

द्वारा
विशाल सूद -
काँगड़ा ( धर्मशाला ) - February 19, 2026 @ 09:07 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

धर्मशाला, 19 फ़रवरी [ विशाल सूद ] ! आज धर्मशाला के प्रेस क्लब, नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए समिति के प्रतिनिधि सौरभ कौंडल ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नियमों के समर्थन में 28 फ़रवरी 2026 को एससी, एसटी और ओबीसी के तीनों संगठन संयुक्त रूप से एक विशाल रैली आयोजित करेंगे। रैली का आयोजन दाढ़ी मेला ग्राउंड से प्रातः 11 बजे प्रारम्भ होगा, जहां से रैली उपायुक्त कार्यालय तक जाएगी। वहां उपायुक्त महोदय के माध्यम से राज्यपाल महोदय को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। सौरभ कौंडल ने कहा कि जातिगत भेदभाव आज भी समाज के भीतर जारी है और निरंतर बढ़ रहा है। इसके बावजूद देश का एक वर्ग इन नियमों का विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब यूजीसी ने ऐसे नियम बनाए हों। यूजीसी रेगुलेशन 2012 के अंतर्गत भी जातिगत भेदभाव रोकने हेतु समता समितियों का गठन किया गया था। इसके बावजूद 2016 में हैदराबाद विश्वविद्यालय के रोहित वेमुला तथा 2019 में टॉपीवाला नेशनल मेडिकल कॉलेज की डॉ. पायल तड़वी की जातिगत भेदभाव के चलते आत्महत्या की घटनाएँ सामने आईं। इसके बाद दोनों परिवारों ने न्याय एवं जातिगत भेदभाव समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की। मामले की सुनवाई के दौरान यूजीसी द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत आंकड़ों में जातिगत भेदभाव के मामलों में 118.4 प्रतिशत वृद्धि दर्शाई गई, जिसे देखकर न्यायालय की पीठ भी आश्चर्यचकित हुई। न्यायालय ने पाया कि 2012 के नियम ऐसे मामलों को रोकने में पर्याप्त नहीं हैं। परिणामस्वरूप सितंबर 2025 में सर्वोच्च न्यायालय ने यूजीसी को 8 सप्ताह के भीतर कठोर नियम बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद यूजीसी ने नए नियम तैयार कर 13 जनवरी 2026 को भारत के राजपत्र में प्रकाशित किए। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को इन नियमों के विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई और 29 जनवरी को सुनवाई के दौरान न्यायालय ने यह कहते हुए नियमों पर स्थगन आदेश लगा दिया कि इनका दुरुपयोग हो सकता है। उन्होंने कहा कि एक ओर न्यायालय ने जातिगत भेदभाव बढ़ने पर सख्त नियम बनाने के निर्देश दिए और दूसरी ओर उन्हीं नियमों पर रोक लगाना एक विरोधाभासी स्थिति उत्पन्न करता है। उन्होंने बताया कि 2012 के नियम एससी और एसटी के साथ होने वाले भेदभाव को रोकने के लिए बनाए गए थे, जबकि नए नियमों में ओबीसी को भी शामिल किया गया है क्योंकि भेदभाव उनके साथ भी होता है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों में ओबीसी प्रोफेसरों के 80 प्रतिशत, एसटी प्रोफेसरों के 83 प्रतिशत तथा एससी प्रोफेसरों के 64 प्रतिशत पद रिक्त हैं। इससे स्पष्ट है कि भेदभाव केवल छात्रों तक सीमित नहीं है बल्कि शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों में भी देखा जाता है। हिमाचल प्रदेश के संदर्भ में उन्होंने कहा कि 2005 के 93वें संविधान संशोधन, जिसे 2006 में पूरे देश में लागू किया गया, को आज तक राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में लागू नहीं किया गया है। वहीं 2019 में हुए 103वें संविधान संशोधन को उसी वर्ष लागू कर दिया गया। उन्होंने प्रश्न उठाया कि अनुच्छेद 15(5) के अंतर्गत ओबीसी के लिए किए गए प्रावधानों को लागू न करना और ईडब्लूएस संशोधन को लागू कर देना क्या भेदभाव की मंशा को नहीं दर्शाता। इस अवसर पर गदर फ्रंट के संयोजक रवि कुमार दलित ने कहा कि यूजीसी के इन नियमों से क्षेत्रवाद के नाम पर होने वाला भेदभाव भी समाप्त होगा। हिमाचल के विद्यार्थी जब दिल्ली, चंडीगढ़ आदि स्थानों पर पढ़ने जाते हैं तो उन्हें क्षेत्रीय पहचान के आधार पर भेदभाव का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवाद के नाम पर सामान्य वर्ग के साथ भी भेदभाव होता है। ओबीसी कल्याण मंडल के प्रदेशाध्यक्ष कर्नल स्वरूप कोहली ने कहा कि हिमाचल की सरकारें पक्षपात करती रही हैं। 93वाँ संविधान संशोधन लागू न करना और 103वाँ संशोधन लागू कर देना क्या पक्षपात नहीं है? घृत बाहती चांग के प्रदेशाध्यक्ष श्रीकण्ठ चौधरी ने कहा कि हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार हमेशा जातिवाद को बढ़ावा देते रहे हैं और ओबीसी आरक्षण का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि 1990 में भी उन्होंने यही किया और आज भी वही रुख बनाए हुए हैं, जो इस आयु में उन्हें शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि इन सभी भेदभावों को समाप्त करने तथा यूजीसी के नियमों को लागू करवाने के उद्देश्य से यह रैली आयोजित की जा रही है। समिति ने हिमाचल प्रदेश की समस्त जनता से अपील की है कि वे इस रैली में शामिल होकर इसे सफल बनाएं। प्रेस वार्ता में घृत बाहती चांग महासभा के नगरोटा बगवां ब्लॉक अध्यक्ष राज कुमार नंबरदार, गुरु रविदास महासभा बैजनाथ के संगठन मंत्री राम तिलक, नगरोटा बगवां से रमेश चंद एवं जगदीश चंद, चौधरी फाउंडेशन के राज्य महासचिव बिपिन चौधरी, रोहित चौधरी, नीटू चौधरी, दलित अधिकार मंच जिला कांगड़ा के प्रधान अश्वनी मेहमी, तथा गुरु रविदास सभा हिमाचल प्रदेश के वाइस प्रेसिडेंट कमल सरोज भी उपस्थित रहे।

धर्मशाला, 19 फ़रवरी [ विशाल सूद ] ! आज धर्मशाला के प्रेस क्लब, नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए समिति के प्रतिनिधि सौरभ कौंडल ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नियमों के समर्थन में 28 फ़रवरी 2026 को एससी, एसटी और ओबीसी के तीनों संगठन संयुक्त रूप से एक विशाल रैली आयोजित करेंगे।

रैली का आयोजन दाढ़ी मेला ग्राउंड से प्रातः 11 बजे प्रारम्भ होगा, जहां से रैली उपायुक्त कार्यालय तक जाएगी। वहां उपायुक्त महोदय के माध्यम से राज्यपाल महोदय को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

सौरभ कौंडल ने कहा कि जातिगत भेदभाव आज भी समाज के भीतर जारी है और निरंतर बढ़ रहा है। इसके बावजूद देश का एक वर्ग इन नियमों का विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब यूजीसी ने ऐसे नियम बनाए हों। यूजीसी रेगुलेशन 2012 के अंतर्गत भी जातिगत भेदभाव रोकने हेतु समता समितियों का गठन किया गया था।

इसके बावजूद 2016 में हैदराबाद विश्वविद्यालय के रोहित वेमुला तथा 2019 में टॉपीवाला नेशनल मेडिकल कॉलेज की डॉ. पायल तड़वी की जातिगत भेदभाव के चलते आत्महत्या की घटनाएँ सामने आईं। इसके बाद दोनों परिवारों ने न्याय एवं जातिगत भेदभाव समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की।

मामले की सुनवाई के दौरान यूजीसी द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत आंकड़ों में जातिगत भेदभाव के मामलों में 118.4 प्रतिशत वृद्धि दर्शाई गई, जिसे देखकर न्यायालय की पीठ भी आश्चर्यचकित हुई। न्यायालय ने पाया कि 2012 के नियम ऐसे मामलों को रोकने में पर्याप्त नहीं हैं। परिणामस्वरूप सितंबर 2025 में सर्वोच्च न्यायालय ने यूजीसी को 8 सप्ताह के भीतर कठोर नियम बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद यूजीसी ने नए नियम तैयार कर 13 जनवरी 2026 को भारत के राजपत्र में प्रकाशित किए।

उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को इन नियमों के विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई और 29 जनवरी को सुनवाई के दौरान न्यायालय ने यह कहते हुए नियमों पर स्थगन आदेश लगा दिया कि इनका दुरुपयोग हो सकता है। उन्होंने कहा कि एक ओर न्यायालय ने जातिगत भेदभाव बढ़ने पर सख्त नियम बनाने के निर्देश दिए और दूसरी ओर उन्हीं नियमों पर रोक लगाना एक विरोधाभासी स्थिति उत्पन्न करता है।

उन्होंने बताया कि 2012 के नियम एससी और एसटी के साथ होने वाले भेदभाव को रोकने के लिए बनाए गए थे, जबकि नए नियमों में ओबीसी को भी शामिल किया गया है क्योंकि भेदभाव उनके साथ भी होता है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों में ओबीसी प्रोफेसरों के 80 प्रतिशत, एसटी प्रोफेसरों के 83 प्रतिशत तथा एससी प्रोफेसरों के 64 प्रतिशत पद रिक्त हैं। इससे स्पष्ट है कि भेदभाव केवल छात्रों तक सीमित नहीं है बल्कि शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों में भी देखा जाता है।

हिमाचल प्रदेश के संदर्भ में उन्होंने कहा कि 2005 के 93वें संविधान संशोधन, जिसे 2006 में पूरे देश में लागू किया गया, को आज तक राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में लागू नहीं किया गया है। वहीं 2019 में हुए 103वें संविधान संशोधन को उसी वर्ष लागू कर दिया गया। उन्होंने प्रश्न उठाया कि अनुच्छेद 15(5) के अंतर्गत ओबीसी के लिए किए गए प्रावधानों को लागू न करना और ईडब्लूएस संशोधन को लागू कर देना क्या भेदभाव की मंशा को नहीं दर्शाता।

इस अवसर पर गदर फ्रंट के संयोजक रवि कुमार दलित ने कहा कि यूजीसी के इन नियमों से क्षेत्रवाद के नाम पर होने वाला भेदभाव भी समाप्त होगा। हिमाचल के विद्यार्थी जब दिल्ली, चंडीगढ़ आदि स्थानों पर पढ़ने जाते हैं तो उन्हें क्षेत्रीय पहचान के आधार पर भेदभाव का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवाद के नाम पर सामान्य वर्ग के साथ भी भेदभाव होता है।

ओबीसी कल्याण मंडल के प्रदेशाध्यक्ष कर्नल स्वरूप कोहली ने कहा कि हिमाचल की सरकारें पक्षपात करती रही हैं। 93वाँ संविधान संशोधन लागू न करना और 103वाँ संशोधन लागू कर देना क्या पक्षपात नहीं है? घृत बाहती चांग के प्रदेशाध्यक्ष श्रीकण्ठ चौधरी ने कहा कि हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार हमेशा जातिवाद को बढ़ावा देते रहे हैं और ओबीसी आरक्षण का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि 1990 में भी उन्होंने यही किया और आज भी वही रुख बनाए हुए हैं, जो इस आयु में उन्हें शोभा नहीं देता।

उन्होंने कहा कि इन सभी भेदभावों को समाप्त करने तथा यूजीसी के नियमों को लागू करवाने के उद्देश्य से यह रैली आयोजित की जा रही है। समिति ने हिमाचल प्रदेश की समस्त जनता से अपील की है कि वे इस रैली में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।

प्रेस वार्ता में घृत बाहती चांग महासभा के नगरोटा बगवां ब्लॉक अध्यक्ष राज कुमार नंबरदार, गुरु रविदास महासभा बैजनाथ के संगठन मंत्री राम तिलक, नगरोटा बगवां से रमेश चंद एवं जगदीश चंद, चौधरी फाउंडेशन के राज्य महासचिव बिपिन चौधरी, रोहित चौधरी, नीटू चौधरी, दलित अधिकार मंच जिला कांगड़ा के प्रधान अश्वनी मेहमी, तथा गुरु रविदास सभा हिमाचल प्रदेश के वाइस प्रेसिडेंट कमल सरोज भी उपस्थित रहे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख
पिछला लेख मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा में सरकार बनाम विपक्ष, सदन के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी !

February 18, 2026 @ 10:34 pm

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

February 19, 2026 @ 09:07 pm

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

February 19, 2026 @ 09:00 pm

शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !

February 19, 2026 @ 08:55 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में एसडीएम कार्यालय का किया शुभारंभ,थली पुल के पुनर्निर्माण का  किया शिलान्यास !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! सुन्नी में चिट्ठा के खिलाफ महारैली का आयोजन, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की शिरकत !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एसबीआई कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स का हल्ला बोल,ट्रांसफर आदेशों के खिलाफ कसुम्पटी में जोरदार प्रदर्शन !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

विशाल सूद-February 19, 2026 @ 09:07 pm

0
धर्मशाला, 19 फ़रवरी [ विशाल सूद ] ! आज धर्मशाला के प्रेस क्लब, नगरोटा बगवां में

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

February 19, 2026 @ 09:00 pm

शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !

February 19, 2026 @ 08:55 pm

शिमला ! हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों के हितों पर कुठाराघात है मुफ्त व्यापार समझौते : मुख्यमंत्री !

February 19, 2026 @ 08:51 pm

शिमला ! खेल मंत्री यादविंदर गोमा के आदेश पर कबड्डी चयन प्रक्रिया में अनियमितताओं की जांच के लिए समिति गठित !

February 19, 2026 @ 08:46 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

धर्मशाला ! नगरोटा बगवां में ओबीसी, एससी, एसटी संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित !

खबर हिमाचल से

मंडी ! शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब !

खबर हिमाचल से

शिमला ! शुभम वर्मा एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिले !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !