- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा, 18 फरवरी [ शिवानी ] ! जिला चम्बा के उपमंडल भरमौर की उप तहसील धरवाला के तहत खंड मैहला की पंचायत लोथल के गांव लोथल में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद स्वयं आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान श्रवण कुमार (उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष) निवासी गांव लोथल के रूप में हुई है, जो खेतीबाड़ी का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि दंपति के दो बेटियां और एक बेटा है, जिनमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि हत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि सुबह पुलिस चौकी गैहरा को धरवाला क्षेत्र से घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां महिला का शव घर के अंदर मिला, जबकि उसके पति का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की गहन छानबीन कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
चम्बा, 18 फरवरी [ शिवानी ] ! जिला चम्बा के उपमंडल भरमौर की उप तहसील धरवाला के तहत खंड मैहला की पंचायत लोथल के गांव लोथल में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद स्वयं आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान श्रवण कुमार (उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष) निवासी गांव लोथल के रूप में हुई है, जो खेतीबाड़ी का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि दंपति के दो बेटियां और एक बेटा है, जिनमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि हत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि सुबह पुलिस चौकी गैहरा को धरवाला क्षेत्र से घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां महिला का शव घर के अंदर मिला, जबकि उसके पति का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की गहन छानबीन कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -