- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर , 17 फरवरी [ बिंदिया ठाकुर ] ! सुजानपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्र स्तरीय होली मेले को लेकर प्रशासन और मेला प्रबंधन ने तैयारियां तेज़ कर दी हैं। इसी कड़ी में 18 फरवरी से होली मेला ग्राउंड के प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू की जा रही है। मेला ग्राउंड में दुकान लगाने के इच्छुक व्यापारी, फेरीवाले और स्टॉल संचालक उप मंडल कार्यालय सुजानपुर के रूम नंबर 105 में पहुंचकर प्लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए न्यू राजू टेंट हाउस के प्रबंधक ने बताया कि सभी आवेदकों को तय समय पर कार्यालय पहुंचकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। उन्होंने कहा कि प्लॉट आवंटन पूरी तरह पारदर्शी तरीके से किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा या विवाद की स्थिति न बने। प्रबंधन की ओर से दुकानदारों से अपील की गई है कि वे समय रहते संपर्क करें और सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आएं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि तय प्रक्रिया के बिना किसी को भी प्लॉट नहीं दिया जाएगा। होली मेले को लेकर क्षेत्र में पहले से ही उत्साह का माहौल बना हुआ है। व्यापारी वर्ग भी इस मेले से अच्छे कारोबार की उम्मीद लगाए बैठा है। वहीं स्थानीय लोगों को भी इस बार मेले में बेहतर व्यवस्थाओं की आस है।अब देखना होगा कि इस बार सुजानपुर का होली मेला कितनी रंगीन यादें और कितना कारोबार लेकर आता है।
हमीरपुर , 17 फरवरी [ बिंदिया ठाकुर ] ! सुजानपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्र स्तरीय होली मेले को लेकर प्रशासन और मेला प्रबंधन ने तैयारियां तेज़ कर दी हैं। इसी कड़ी में 18 फरवरी से होली मेला ग्राउंड के प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू की जा रही है।
मेला ग्राउंड में दुकान लगाने के इच्छुक व्यापारी, फेरीवाले और स्टॉल संचालक उप मंडल कार्यालय सुजानपुर के रूम नंबर 105 में पहुंचकर प्लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए न्यू राजू टेंट हाउस के प्रबंधक ने बताया कि सभी आवेदकों को तय समय पर कार्यालय पहुंचकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। उन्होंने कहा कि प्लॉट आवंटन पूरी तरह पारदर्शी तरीके से किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा या विवाद की स्थिति न बने।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
प्रबंधन की ओर से दुकानदारों से अपील की गई है कि वे समय रहते संपर्क करें और सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आएं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि तय प्रक्रिया के बिना किसी को भी प्लॉट नहीं दिया जाएगा।
होली मेले को लेकर क्षेत्र में पहले से ही उत्साह का माहौल बना हुआ है। व्यापारी वर्ग भी इस मेले से अच्छे कारोबार की उम्मीद लगाए बैठा है। वहीं स्थानीय लोगों को भी इस बार मेले में बेहतर व्यवस्थाओं की आस है।
अब देखना होगा कि इस बार सुजानपुर का होली मेला कितनी रंगीन यादें और कितना कारोबार लेकर आता है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -