- विज्ञापन (Article Top Ad) -
बिलासपुर , 16 फरवरी [ विशाल सूद ] ! केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को बिलासपुर के बरठी रेस्ट हाउस में भल्लू सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। मुलाकात के दौरान नड्डा ने एक-एक परिवार से व्यक्तिग रूप से बातचीत की और हादसे से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। बरठी रेस्ट हाउस में आयोजित इस मुलाकात के दौरान मृतकों के परिजनों ने अपनी समस्याएं और मांगें केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखीं। कुछ परिवारों ने आर्थिक सहायता बढ़ाने तथा परिवार के किसी सदस्य को रोजगार देने की मांग की। इस पर नड्डा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और प्रशासन से समन्वय स्थापित कर पीड़ित परिवारों को शीघ्र राहत उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सड़क सुरक्षा के ठोस उपाय किए जाएंगे। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से हादसे के बाद की गई कार्रवाई और राहत कार्यों की जानकारी भी केंद्रीय मंत्री को दी गई। नड्डा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवारों को मिलने वाली सहायता में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि मानवीय संवेदनाओं के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बिलासपुर , 16 फरवरी [ विशाल सूद ] ! केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को बिलासपुर के बरठी रेस्ट हाउस में भल्लू सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। मुलाकात के दौरान नड्डा ने एक-एक परिवार से व्यक्तिग रूप से बातचीत की और हादसे से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। बरठी रेस्ट हाउस में आयोजित इस मुलाकात के दौरान मृतकों के परिजनों ने अपनी समस्याएं और मांगें केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखीं। कुछ परिवारों ने आर्थिक सहायता बढ़ाने तथा परिवार के किसी सदस्य को रोजगार देने की मांग की।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इस पर नड्डा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और प्रशासन से समन्वय स्थापित कर पीड़ित परिवारों को शीघ्र राहत उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सड़क सुरक्षा के ठोस उपाय किए जाएंगे। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
प्रशासन की ओर से हादसे के बाद की गई कार्रवाई और राहत कार्यों की जानकारी भी केंद्रीय मंत्री को दी गई। नड्डा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवारों को मिलने वाली सहायता में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि मानवीय संवेदनाओं के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -