- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 14 फरवरी [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने देश व प्रदेशवासियों को ऐतिहासिक महाशिवरात्रि की बधाई दी है। अपने बधाई सन्देश में पठानियां ने कहा कि महाशिवरात्रि हिन्दू धर्म का एक पौराणिक, पवित्र तथा महत्वपूर्ण त्यौहार है जो भगवान शिव को समर्पित है। इस त्यौहार को लोग कई सदियों से मना रहे हैं। पठानियां ने कहा कि यह हर साल फाल्गुन मास की कृष्ण चर्तुदशी को मनाया जाता है। इस दिन को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की स्मृति में मनाया जाता है। पठानियां ने कहा कि महाशिवरात्रि का अर्थ है “शिव की महान रात्रि” और यह त्यौहार आध्यात्मिक, भक्ति और तपस्या का प्रतीक है। पठानियां ने कहा कि हालांकि हर माह को कृष्ण पक्ष की चर्तुदशी को शिवरात्रि कहा जाता लेकिन फाल्गुन माह की शिवरात्रि महाशिवरात्रि कहलाती है। पठानियां ने कहा कि त्यौहार हमारे पहाड़ी प्रदेश की समृद्व सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक हैं। भक्त इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं और रात्रि जागरण करके महादेव की अराधना करते हैं। उन्होने कहा कि देवभूमि हिमाचल मेलों व त्यौहारों का प्रदेश है जिसके कारण हमारा प्रदेश देश – विदेश में विख्यात है। मेले एंव त्यौहार हमारी समृद्व सांस्कृतिक विरासत के द्योतक हैं जो ने केवल पारस्परिक सौहार्द को बढ़ाते हैं अपितु क्षेत्र विशेष की संस्कृति के प्रचार व प्रसार में भी सहायता करते हैं तथा इसकी अपनी एक अलग पहचान है। पठानियां ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व हमें जीवन में सादगी, भक्ति और तप के महात्व को समझाने का प्रयास करता है। इस दिन को शिव और शक्ति के संगम के लिए याद किया जाता है। उन्होने कहा कि भगवान शिव पालक भी हैं और संहारक भी और महाशिवरात्रि हमें उनके हर रूप को पूजने की शक्ति देती है। पठानियां ने कहा कि हम सभी को इस पर्व को श्रद्वा, उल्लास तथा शिद्दत के साथ मनाना चाहिए तथा बुरी आदतों व नशे का त्याग कर नए संकल्प के साथ जीवन को आरम्भ करना चाहिए।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -