- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सोलन, 14 फरवरी [ विशाल सूद ] ! सोलन के जटोली के पास आज सुबह दो गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार जटोली से करीब 100 मीटर आगे सड़क टूटी हुई है और वहां पिछले एक वर्ष से अधिक समय से निर्माण कार्य चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधूरे कार्य और खराब सड़क के कारण यहां पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि दूसरी दिशा से आ रही एक गाड़ी को देखकर आगे चल रहे टैक्सी चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। पीछे से आ रही दूसरी गाड़ी समय पर नियंत्रण नहीं कर पाई और टकरा गई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, जिससे बड़ा जानी नुकसान टल गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए और उचित सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
सोलन, 14 फरवरी [ विशाल सूद ] ! सोलन के जटोली के पास आज सुबह दो गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार जटोली से करीब 100 मीटर आगे सड़क टूटी हुई है और वहां पिछले एक वर्ष से अधिक समय से निर्माण कार्य चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधूरे कार्य और खराब सड़क के कारण यहां पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
बताया जा रहा है कि दूसरी दिशा से आ रही एक गाड़ी को देखकर आगे चल रहे टैक्सी चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। पीछे से आ रही दूसरी गाड़ी समय पर नियंत्रण नहीं कर पाई और टकरा गई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, जिससे बड़ा जानी नुकसान टल गया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए और उचित सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -