- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 13 फरवरी [ विशाल सूद ] ! डॉ सिकंदर कुमार, राज्यसभा सांसद ने सदन में चंडीगढ़ में ट्रैफिक जाम व् सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती समस्या के समाधान का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ भारत के सबसे व्यवस्थित शहरों में से एक है जो बढ़ते वाहन घनत्व के कारण सड़कों पर यातायात जाम और सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी की समस्या का सामना कर रहा है। प्रतिदिन नए वाहन पंजीकृत हो रहे हैं, जिससे वाहन अनुपात राष्ट्रीय स्तर पर सबसे अधिक है । शहर के मुख्य वाणिज्यिक क्षेत्रों में पार्किंग की कमी और सतही पार्किंग के कारण वाहनों की लम्बी कतारें लगती हैं। बढ़ती जनसंख्या और वाहन घनत्व को देखते हुए चंडीगढ़ में दीर्घकालिक, आर्थिक रूप से टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन की आवश्यकता है। यदि मेट्रो परियोजना उचित लागत‑प्रबंधन और बहु‑मॉडल एकीकरण के साथ लागू की जाए, तो शहर की यातायात समस्या का स्थायी समाधान किया जा सकता है। यह परियोजना चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक बड़ा कदम साबित होगी, जो सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने में मदद करेगी । उन्होंने सदन के माध्यम से भारत सरकार से विनम्र निवेदन किया कि मेट्रो परियोजना से सम्बंधित इस विषय पर गंभीरता से विचार किया जाये ! मेट्रो के शीघ्र कार्यान्वयन से निजी वाहनों की सड़क पर संख्या घटेगी, जिससे जाम में और दुर्घटनाओं में गिरावट आएगी तथा शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार होगा !
शिमला , 13 फरवरी [ विशाल सूद ] ! डॉ सिकंदर कुमार, राज्यसभा सांसद ने सदन में चंडीगढ़ में ट्रैफिक जाम व् सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती समस्या के समाधान का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ भारत के सबसे व्यवस्थित शहरों में से एक है जो बढ़ते वाहन घनत्व के कारण सड़कों पर यातायात जाम और सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी की समस्या का सामना कर रहा है।
प्रतिदिन नए वाहन पंजीकृत हो रहे हैं, जिससे वाहन अनुपात राष्ट्रीय स्तर पर सबसे अधिक है । शहर के मुख्य वाणिज्यिक क्षेत्रों में पार्किंग की कमी और सतही पार्किंग के कारण वाहनों की लम्बी कतारें लगती हैं। बढ़ती जनसंख्या और वाहन घनत्व को देखते हुए चंडीगढ़ में दीर्घकालिक, आर्थिक रूप से टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन की आवश्यकता है। यदि मेट्रो परियोजना उचित लागत‑प्रबंधन और बहु‑मॉडल एकीकरण के साथ लागू की जाए, तो शहर की यातायात समस्या का स्थायी समाधान किया जा सकता है। यह परियोजना चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक बड़ा कदम साबित होगी, जो सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने में मदद करेगी ।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने सदन के माध्यम से भारत सरकार से विनम्र निवेदन किया कि मेट्रो परियोजना से सम्बंधित इस विषय पर गंभीरता से विचार किया जाये ! मेट्रो के शीघ्र कार्यान्वयन से निजी वाहनों की सड़क पर संख्या घटेगी, जिससे जाम में और दुर्घटनाओं में गिरावट आएगी तथा शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार होगा !
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -