- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर , 12 फरवरी [ बिंदिया ठाकुर ] ! आज दिनांक 12 फरवरी 2025 को परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रकोष्ठ राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर के माध्यम से विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के हिमाचल प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग की पहल के अंतर्गत ठाकुर जगदेव चंद मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, सुझानपुर टीहरा में “नेक्स्ट जैनरेशन हिमाचल–2026” सेमिनार का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. विभा ठाकुर ने विद्यार्थियों के हित में इस पहल को आगे बढ़ाते हुए इस कार्यक्रम को कॉलेज में आयोजित करवाया, ताकि छात्र-छात्राओं को आधुनिक डिजिटल कौशल से जोड़ा जा सके। सेमिनार में ए आई डिजिटल मार्केटिंग, एम एस आफिस मास्टरी, जॉब रेडी एम्प्लॉयविलिटी स्किल्स पर विशेष मार्गदर्शन दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि विद्यार्थी“अरन वाइल लर्निंग” मॉडल के माध्यम से पढ़ाई के साथ-साथ फ्रीलांसिंग, रिमोट जॉब्स और उद्यमिता के जरिए कमाई कर सकते हैं तथा हिमाचल में ही बेहतर करियर बना सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग के विशेषज्ञों द्वारा किया गया, जिसे स्किल क्लाउट का सहयोग प्राप्त रहा। कार्यक्रम को श्री पार्थ मिश्रा, श्री सिद्धार्थ जैन एवं सुश्री मधु मेहता ने संबोधित किया और एआई आधारित करियर अवसरों पर विस्तार से जानकारी दी। सेमिनार के बाद विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखा गया तथा अनेक छात्र इन कोर्सेज में नामांकन के लिए तैयार हैं। यह पहल हिमाचल प्रदेश में डिजिटल स्किल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इस अवसर पर प्रो राजेश खरवाल, प्रो राजीव ठाकुर, प्रो अरविंद कुमार , प्रो अरविंद पुरी , प्रो साहिल शर्मा, प्रो नीना, प्रो अंजू ठाकुर जगोता प्रो अंजू राणा प्रोआरती ठाकुर प्रो रूबी प्रो आशु महाजन उपस्थित रहे।
हमीरपुर , 12 फरवरी [ बिंदिया ठाकुर ] ! आज दिनांक 12 फरवरी 2025 को परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रकोष्ठ राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर के माध्यम से विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के हिमाचल प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग की पहल के अंतर्गत ठाकुर जगदेव चंद मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, सुझानपुर टीहरा में “नेक्स्ट जैनरेशन हिमाचल–2026” सेमिनार का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. विभा ठाकुर ने विद्यार्थियों के हित में इस पहल को आगे बढ़ाते हुए इस कार्यक्रम को कॉलेज में आयोजित करवाया, ताकि छात्र-छात्राओं को आधुनिक डिजिटल कौशल से जोड़ा जा सके।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
सेमिनार में ए आई डिजिटल मार्केटिंग, एम एस आफिस मास्टरी, जॉब रेडी एम्प्लॉयविलिटी स्किल्स पर विशेष मार्गदर्शन दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि विद्यार्थी“अरन वाइल लर्निंग” मॉडल के माध्यम से पढ़ाई के साथ-साथ फ्रीलांसिंग, रिमोट जॉब्स और उद्यमिता के जरिए कमाई कर सकते हैं तथा हिमाचल में ही बेहतर करियर बना सकते हैं।
कार्यक्रम का संचालन दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल मार्केटिंग के विशेषज्ञों द्वारा किया गया, जिसे स्किल क्लाउट का सहयोग प्राप्त रहा। कार्यक्रम को श्री पार्थ मिश्रा, श्री सिद्धार्थ जैन एवं सुश्री मधु मेहता ने संबोधित किया और एआई आधारित करियर अवसरों पर विस्तार से जानकारी दी।
सेमिनार के बाद विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखा गया तथा अनेक छात्र इन कोर्सेज में नामांकन के लिए तैयार हैं। यह पहल हिमाचल प्रदेश में डिजिटल स्किल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इस अवसर पर प्रो राजेश खरवाल, प्रो राजीव ठाकुर, प्रो अरविंद कुमार , प्रो अरविंद पुरी , प्रो साहिल शर्मा, प्रो नीना, प्रो अंजू ठाकुर जगोता प्रो अंजू राणा प्रोआरती ठाकुर प्रो रूबी प्रो आशु महाजन उपस्थित रहे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -