- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! विद्या भारती द्वारा आयोजित नरायण प्रतिभा खोज परीक्षा का सफल आयोजन दिनांक 30 जनवरी 2026 को विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के पाँच प्रांत—जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा एवं दिल्ली—में एक साथ सम्पन्न हुआ।इस परीक्षा के लिए कुल 34,305 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से लगभग 25,000 विद्यार्थियों ने परीक्षा में उपस्थित होकर सहभागिता की। सभी प्रांतों में परीक्षा का आयोजन सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ। उत्तर क्षेत्र में आयोजित इस परीक्षा में हरियाणा के 62 विद्यालयों, पंजाब के 84 विद्यालयों, जम्मू-कश्मीर के 18 विद्यालयों, दिल्ली के 58 विद्यालयों तथा हिमाचल प्रदेश के 65 विद्यालयों ने सहभागिता की, जिससे परीक्षा की व्यापकता एवं प्रभावशीलता स्पष्ट होती है। यह परीक्षा कक्षा 4 से कक्षा 10 तक तथा कक्षा 11 एवं 12 के विज्ञान एवं वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता एवं प्रतिभा की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करना है।विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के महामंत्री श्री दिलाराम चौहान जी एवं संगठन मंत्री श्रीमान विजय नड्डा जी ने परीक्षा के सफल आयोजन हेतु सभी संबंधित प्रांतों, विद्यालयों, आचार्य-आचार्याओं, केंद्राध्यक्षों एवं आयोजन से जुड़े समस्त कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं। उन्होंने जानकारी दी कि परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके अंतर्गत 90 प्रतिशत एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ₹5100, 80 से 89.99 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालों को ₹3100, 75 से 79.99 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालों को ₹2100, 70 से 74.99 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालों को ₹1100, तथा 60 से 69.99 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ₹500 का सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में नारायण प्रतिभा खोज परीक्षा की निरंतर बढ़ती मान्यता के कारण इस वर्ष विद्या भारती से संबद्ध विद्यालयों के साथ-साथ अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे परीक्षा की उपयोगिता और विश्वसनीयता और अधिक सुदृढ़ हुई है। परीक्षा का मूल्यांकन कार्य प्रगति पर है तथा परीक्षा परिणाम शीघ्र ही घोषित किए जाएंगे।
चम्बा ! विद्या भारती द्वारा आयोजित नरायण प्रतिभा खोज परीक्षा का सफल आयोजन दिनांक 30 जनवरी 2026 को विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के पाँच प्रांत—जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा एवं दिल्ली—में एक साथ सम्पन्न हुआ।इस परीक्षा के लिए कुल 34,305 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से लगभग 25,000 विद्यार्थियों ने परीक्षा में उपस्थित होकर सहभागिता की। सभी प्रांतों में परीक्षा का आयोजन सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ।
उत्तर क्षेत्र में आयोजित इस परीक्षा में हरियाणा के 62 विद्यालयों, पंजाब के 84 विद्यालयों, जम्मू-कश्मीर के 18 विद्यालयों, दिल्ली के 58 विद्यालयों तथा हिमाचल प्रदेश के 65 विद्यालयों ने सहभागिता की, जिससे परीक्षा की व्यापकता एवं प्रभावशीलता स्पष्ट होती है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
यह परीक्षा कक्षा 4 से कक्षा 10 तक तथा कक्षा 11 एवं 12 के विज्ञान एवं वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता एवं प्रतिभा की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करना है।विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के महामंत्री श्री दिलाराम चौहान जी एवं संगठन मंत्री श्रीमान विजय नड्डा जी ने परीक्षा के सफल आयोजन हेतु सभी संबंधित प्रांतों, विद्यालयों, आचार्य-आचार्याओं, केंद्राध्यक्षों एवं आयोजन से जुड़े समस्त कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
उन्होंने जानकारी दी कि परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके अंतर्गत 90 प्रतिशत एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ₹5100, 80 से 89.99 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालों को ₹3100, 75 से 79.99 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालों को ₹2100, 70 से 74.99 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालों को ₹1100, तथा 60 से 69.99 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ₹500 का सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि समाज में नारायण प्रतिभा खोज परीक्षा की निरंतर बढ़ती मान्यता के कारण इस वर्ष विद्या भारती से संबद्ध विद्यालयों के साथ-साथ अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे परीक्षा की उपयोगिता और विश्वसनीयता और अधिक सुदृढ़ हुई है। परीक्षा का मूल्यांकन कार्य प्रगति पर है तथा परीक्षा परिणाम शीघ्र ही घोषित किए जाएंगे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -