*प्रशासन ने पांच और पुलिस ने चार सेक्टर में बांटा शहर* *कानून व्यवस्था को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित*
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 14 फरवरी [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शिमला जिला प्रशासन ने शहर को पांच सेक्टरों में विभाजित किया है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने 16 फरवरी से शुरू होने वाले सत्र के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता की। निर्दिष्ट सेक्टरों में विधानसभा परिसर से विधानसभा चौक, सिसेल होटल से चौड़ा मैदान में अंबेडकर चौक, कार्ट रोड से कैनेडी चौक से चौड़ा मैदान, कार्ट रोड और सीटीओ शामिल हैं। प्रशासन और पुलिस बिना किसी व्यवधान के सुचारू कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए इन क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी रखेंगे। अनुपम कश्यप ने जिला प्रशासन और पुलिस सेक्टर अधिकारियों के बीच समन्वय के महत्व पर जोर दिया। सभी विभागों को अपने कार्यों को उचित तरीके से करने के निर्देश दिए। सत्र के दौरान सरकारी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था भी रहेगी। बैठक में एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा, एडिशनल एसपी अभिषेक धीमान, कमांडेंट पदम चंद, एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा, एसडीएम शिमला शहरी ओशिन शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। विधानसभा सत्र के चलते कानून व्यवस्था की दृष्टि से चार स्केटर में बांटा गया है। सत्र के दौरान पुलिस और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि विधानसभा बजट सत्र को लेकर पुलिस पूरी तरह से तैयार है। जवानों की ड्यूटी लगा दी गई। सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होगी। डयूटी में तैनात सभी जवानों को अलर्ट किया गया है। प्रशासन ने विधानसभा कॉम्लेक्स के लिए एसडीएम शहरी ओशिन शर्मा, अम्बेडकर चौक चौड़ा मैदान सिसिल होटल तक एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा और तहसीलदार शिमला ग्रामीण संजीव गुप्ता की तैनाती की गई है।इसके साथ ही विधानसभा बाईफरकेशन, कैनेडी चौक से चौड़ा मैदान तक नारायण वर्मा तहसीलदार शिमला शहरी, कार्ट रोड़, लिफ्ट बस स्टैंड, 103 क्रॉसिंग तक भीषम कंवर नायब तहसीलदार शिमला और सीटीओ के लिए चांद राम नायब तहसीलदार शिमला ग्रामीण की तैनाती की गई है।
शिमला , 14 फरवरी [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शिमला जिला प्रशासन ने शहर को पांच सेक्टरों में विभाजित किया है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने 16 फरवरी से शुरू होने वाले सत्र के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता की।
निर्दिष्ट सेक्टरों में विधानसभा परिसर से विधानसभा चौक, सिसेल होटल से चौड़ा मैदान में अंबेडकर चौक, कार्ट रोड से कैनेडी चौक से चौड़ा मैदान, कार्ट रोड और सीटीओ शामिल हैं। प्रशासन और पुलिस बिना किसी व्यवधान के सुचारू कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए इन क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी रखेंगे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
अनुपम कश्यप ने जिला प्रशासन और पुलिस सेक्टर अधिकारियों के बीच समन्वय के महत्व पर जोर दिया। सभी विभागों को अपने कार्यों को उचित तरीके से करने के निर्देश दिए। सत्र के दौरान सरकारी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था भी रहेगी।
बैठक में एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा, एडिशनल एसपी अभिषेक धीमान, कमांडेंट पदम चंद, एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा, एसडीएम शिमला शहरी ओशिन शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विधानसभा सत्र के चलते कानून व्यवस्था की दृष्टि से चार स्केटर में बांटा गया है। सत्र के दौरान पुलिस और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि विधानसभा बजट सत्र को लेकर पुलिस पूरी तरह से तैयार है। जवानों की ड्यूटी लगा दी गई। सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होगी। डयूटी में तैनात सभी जवानों को अलर्ट किया गया है।
प्रशासन ने विधानसभा कॉम्लेक्स के लिए एसडीएम शहरी ओशिन शर्मा, अम्बेडकर चौक चौड़ा मैदान सिसिल होटल तक एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा और तहसीलदार शिमला ग्रामीण संजीव गुप्ता की तैनाती की गई है।इसके साथ ही विधानसभा बाईफरकेशन, कैनेडी चौक से चौड़ा मैदान तक नारायण वर्मा तहसीलदार शिमला शहरी, कार्ट रोड़, लिफ्ट बस स्टैंड, 103 क्रॉसिंग तक भीषम कंवर नायब तहसीलदार शिमला और सीटीओ के लिए चांद राम नायब तहसीलदार शिमला ग्रामीण की तैनाती की गई है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -