- विज्ञापन (Article Top Ad) -
किन्नौर , 14 फरवरी [ विशाल सूद ] ! किन्नौर जिले के भावा नगर के समीप शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। कार नंबर एचपी 26बी8999 अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय कार में कुल पांच लोग सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है—हिमेश कुमार (19 वर्ष) पुत्र नरेश कुमार, निवासी रामनी, तहसील निचार।कृष्णा (42 वर्ष) पत्नी नरेश कुमार, निवासी निचार।सुषमा (47 वर्ष) पत्नी रोशन लाल, निवासी निचार।इंदर लाल (30 वर्ष) पुत्र हरि लाल, निवासी निचार। घायल की पहचान विद्या कृष्ण (32 वर्ष) पुत्र हरि लाल, निवासी गांव जानी, डाकघर रामनी, तहसील निचार के रूप में हुई है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
किन्नौर , 14 फरवरी [ विशाल सूद ] ! किन्नौर जिले के भावा नगर के समीप शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। कार नंबर एचपी 26बी8999 अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय कार में कुल पांच लोग सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है—
हिमेश कुमार (19 वर्ष) पुत्र नरेश कुमार, निवासी रामनी, तहसील निचार।
कृष्णा (42 वर्ष) पत्नी नरेश कुमार, निवासी निचार।
सुषमा (47 वर्ष) पत्नी रोशन लाल, निवासी निचार।
इंदर लाल (30 वर्ष) पुत्र हरि लाल, निवासी निचार।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
घायल की पहचान विद्या कृष्ण (32 वर्ष) पुत्र हरि लाल, निवासी गांव जानी, डाकघर रामनी, तहसील निचार के रूप में हुई है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए रेफर किया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -