- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला, 15 फरवरी [ विशाल सूद ] 16 फरवरी 2026 से प्रारंभ होने जा रहे हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 11वें बजट सत्र के दौरान सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं कार्यवाही के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस शिमला द्वारा जिला प्रशासन, गुप्तचर विभाग तथा विधानसभा अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यापक एवं बहु-स्तरीय सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। सत्र के दौरान सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं का समन्वय एवं संचालन श्रीमती अंजुम आरा, आईपीएस, पुलिस उपमहानिरीक्षक, दक्षिण खंड शिमला की देखरेख में किया जाएगा। कानून एवं व्यवस्था प्रबंधन विधानसभा सत्र के दौरान संभावित धरना-प्रदर्शन, रैली एवं अन्य गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए विधानसभा परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को चार पुलिस सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक, दक्षिण खंड शिमला तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिमला द्वारा सभी तैनात अधिकारियों एवं जवानों को ड्यूटी, सतर्कता एवं आपात स्थिति से निपटने संबंधी विस्तृत ब्रीफिंग दी गई है।नाकाबंदी एवं निगरानीदिनांक 14 फरवरी 2026 से ही शहर के संवेदनशील स्थानों एवं विभिन्न नाका बिंदुओं पर 24×7 पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जो संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं। बल की तैनातीविधानसभा बजट सत्र के दौरान सुरक्षा हेतु निम्नानुसार बल तैनात रहेगा —राजपत्रित अधिकारी: 15 अराजपत्रित अधिकारी (एनजीओ): 30मुख्य आरक्षी: 66आरक्षी: 375महिला आरक्षी: 47कम्युनिकेशन स्टाफ: 16होमगार्ड जवान: 200QRT, SSU एवं अन्य विशेष दलों के प्रशिक्षित कमांडो: 75कुल तैनाती: 872 पुलिस कर्मी एवं होमगार्ड बलइसके अतिरिक्त खुफिया जानकारी एकत्र करने एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस विभाग की विशेष शाखा (राज्य अन्वेषण विभाग) के कर्मचारी सादे कपड़ों में भी तैनात रहेंगे। ट्रैफिक प्रबंधनशिमला शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु एक राजपत्रित अधिकारी के पर्यवेक्षण में ट्रैफिक पुलिस के अतिरिक्त 50 पुलिस जवान एवं 30 होमगार्ड कर्मियों की तैनाती की गई है।आम जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। डिजिटल एवं तकनीकी निगरानी सत्र के दौरान सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों को पूर्ण रूप से सक्रिय किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर डिजिटल वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी एवं ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी। प्रशासन-पुलिस समन्वयजिला प्रशासन द्वारा शहर को पाँच प्रशासनिक सेक्टरों में विभाजित किया गया है। उपायुक्त शिमला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विधानसभा सत्र शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। जनता से अपीलवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिमला ने नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं आगंतुकों से अपील की है कि सुरक्षा जांच में सहयोग करें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। शिमला पुलिस विधानसभा बजट सत्र के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
शिमला, 15 फरवरी [ विशाल सूद ] 16 फरवरी 2026 से प्रारंभ होने जा रहे हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 11वें बजट सत्र के दौरान सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं कार्यवाही के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस शिमला द्वारा जिला प्रशासन, गुप्तचर विभाग तथा विधानसभा अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यापक एवं बहु-स्तरीय सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
सत्र के दौरान सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं का समन्वय एवं संचालन श्रीमती अंजुम आरा, आईपीएस, पुलिस उपमहानिरीक्षक, दक्षिण खंड शिमला की देखरेख में किया जाएगा। कानून एवं व्यवस्था प्रबंधन विधानसभा सत्र के दौरान संभावित धरना-प्रदर्शन, रैली एवं अन्य गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए विधानसभा परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को चार पुलिस सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
पुलिस उपमहानिरीक्षक, दक्षिण खंड शिमला तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिमला द्वारा सभी तैनात अधिकारियों एवं जवानों को ड्यूटी, सतर्कता एवं आपात स्थिति से निपटने संबंधी विस्तृत ब्रीफिंग दी गई है।
नाकाबंदी एवं निगरानी
दिनांक 14 फरवरी 2026 से ही शहर के संवेदनशील स्थानों एवं विभिन्न नाका बिंदुओं पर 24×7 पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जो संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं।
बल की तैनाती
विधानसभा बजट सत्र के दौरान सुरक्षा हेतु निम्नानुसार बल तैनात रहेगा —राजपत्रित अधिकारी: 15 अराजपत्रित अधिकारी (एनजीओ): 30
मुख्य आरक्षी: 66
आरक्षी: 375
महिला आरक्षी: 47
कम्युनिकेशन स्टाफ: 16
होमगार्ड जवान: 200
QRT, SSU एवं अन्य विशेष दलों के प्रशिक्षित कमांडो: 75
कुल तैनाती: 872 पुलिस कर्मी एवं होमगार्ड बल
इसके अतिरिक्त खुफिया जानकारी एकत्र करने एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस विभाग की विशेष शाखा (राज्य अन्वेषण विभाग) के कर्मचारी सादे कपड़ों में भी तैनात रहेंगे।
ट्रैफिक प्रबंधन
शिमला शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु एक राजपत्रित अधिकारी के पर्यवेक्षण में ट्रैफिक पुलिस के अतिरिक्त 50 पुलिस जवान एवं 30 होमगार्ड कर्मियों की तैनाती की गई है।
आम जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
डिजिटल एवं तकनीकी निगरानी सत्र के दौरान सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों को पूर्ण रूप से सक्रिय किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर डिजिटल वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी एवं ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी। प्रशासन-पुलिस समन्वयजिला प्रशासन द्वारा शहर को पाँच प्रशासनिक सेक्टरों में विभाजित किया गया है। उपायुक्त शिमला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विधानसभा सत्र शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
जनता से अपील
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिमला ने नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं आगंतुकों से अपील की है कि सुरक्षा जांच में सहयोग करें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। शिमला पुलिस विधानसभा बजट सत्र के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -