- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर , 16 फरवरी [ विशाल सूद ] ! सुजानपुर में होली मेले के ऐतिहासिक ग्राउंड की नीलामी इस बार रिकॉर्ड तोड़ रही। नगर परिषद द्वारा आयोजित खुली बोली प्रक्रिया में होली मेला ग्राउंड 2 करोड़ 31 लाख 50 हजार रुपये की भारी-भरकम राशि में बिक गया। इस नीलामी में कई बड़े ठेकेदारों ने हिस्सा लिया, लेकिन अंत में बाज़ी मार ली न्यू राजू टेंट हाउस ने। बताया जा रहा है कि इस बार बोली को लेकर जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। शुरुआती कीमत से कहीं अधिक रकम तक पहुंची बोली ने सभी को चौंका दिया। नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई, जिसमें नगर परिषद के अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे। होली मेला ग्राउंड हर साल व्यापार, मनोरंजन और सांस्कृतिक गतिविधियों का बड़ा केंद्र रहता है। दूर-दराज़ से व्यापारी यहां स्टॉल लगाने पहुंचते हैं, जिससे स्थानीय लोगों को भी रोज़गार के अवसर मिलते हैं। ऐसे में इस बार की रिकॉर्ड बोली को क्षेत्र के आर्थिक लिहाज़ से अहम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी रकम में ग्राउंड बिकना यह दिखाता है कि होली मेले की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। वहीं प्रशासन को भी उम्मीद है कि इस बार का मेला पहले से ज्यादा भव्य और व्यवस्थित होगा। गौरतलब है कि यह ग्राउंड सुजानपुर क्षेत्र का प्रमुख आयोजन स्थल है, जबकि विजेता फर्म मोहाली से ताल्लुक रखती है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले होली मेले में जनता को क्या खास देखने को मिलेगा।
हमीरपुर , 16 फरवरी [ विशाल सूद ] ! सुजानपुर में होली मेले के ऐतिहासिक ग्राउंड की नीलामी इस बार रिकॉर्ड तोड़ रही। नगर परिषद द्वारा आयोजित खुली बोली प्रक्रिया में होली मेला ग्राउंड 2 करोड़ 31 लाख 50 हजार रुपये की भारी-भरकम राशि में बिक गया। इस नीलामी में कई बड़े ठेकेदारों ने हिस्सा लिया, लेकिन अंत में बाज़ी मार ली न्यू राजू टेंट हाउस ने।
बताया जा रहा है कि इस बार बोली को लेकर जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। शुरुआती कीमत से कहीं अधिक रकम तक पहुंची बोली ने सभी को चौंका दिया। नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई, जिसमें नगर परिषद के अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
होली मेला ग्राउंड हर साल व्यापार, मनोरंजन और सांस्कृतिक गतिविधियों का बड़ा केंद्र रहता है। दूर-दराज़ से व्यापारी यहां स्टॉल लगाने पहुंचते हैं, जिससे स्थानीय लोगों को भी रोज़गार के अवसर मिलते हैं। ऐसे में इस बार की रिकॉर्ड बोली को क्षेत्र के आर्थिक लिहाज़ से अहम माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी रकम में ग्राउंड बिकना यह दिखाता है कि होली मेले की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। वहीं प्रशासन को भी उम्मीद है कि इस बार का मेला पहले से ज्यादा भव्य और व्यवस्थित होगा।
गौरतलब है कि यह ग्राउंड सुजानपुर क्षेत्र का प्रमुख आयोजन स्थल है, जबकि विजेता फर्म मोहाली से ताल्लुक रखती है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले होली मेले में जनता को क्या खास देखने को मिलेगा।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -