- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर , 16 फरवरी [ बिंदिया ठाकुर ] ! डी ए वी. आलमपुर ज़िला काँगड़ा के पाँचवीं कक्षा के सबसे कम उम्र के छात्र विवान सकलानी का चयन राष्ट्रीय स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता (सीनियर) के लिए हुआ है। जो कि 18 मार्च से 22 मार्च तक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खेला जाएगा। यह स्कूल तथा समूचे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि विवान सबसे छोटी उम्र में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। राज्य स्तरीय (सीनियर) प्रतियोगिता 10 से 11 जनवरी को जो कि शिमला के ठियोग में आयोजित हुई थी, इसी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन अब राष्ट्रीय स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह विवान की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और बेहतरीन लगन का नतीजा है कि ये अपने प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री बिक्रम सिंह जी ने विवान की जुझारू प्रवृत्ति की तारीफ़ की तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने कहा कि सच्ची लगन व मेहनत से हम अपने जीवन में अवश्य ही सफलता प्राप्त कर सकते हैं ।
हमीरपुर , 16 फरवरी [ बिंदिया ठाकुर ] ! डी ए वी. आलमपुर ज़िला काँगड़ा के पाँचवीं कक्षा के सबसे कम उम्र के छात्र विवान सकलानी का चयन राष्ट्रीय स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता (सीनियर) के लिए हुआ है। जो कि 18 मार्च से 22 मार्च तक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खेला जाएगा। यह स्कूल तथा समूचे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि विवान सबसे छोटी उम्र में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
राज्य स्तरीय (सीनियर) प्रतियोगिता 10 से 11 जनवरी को जो कि शिमला के ठियोग में आयोजित हुई थी, इसी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन अब राष्ट्रीय स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह विवान की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और बेहतरीन लगन का नतीजा है कि ये अपने प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
स्कूल के प्रधानाचार्य श्री बिक्रम सिंह जी ने विवान की जुझारू प्रवृत्ति की तारीफ़ की तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने कहा कि सच्ची लगन व मेहनत से हम अपने जीवन में अवश्य ही सफलता प्राप्त कर सकते हैं ।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -