Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      हमीरपुर ! सिविल अस्पताल सुजानपुर में डॉ. मॉडगिल ने एम.डी. मेडिसिन के रूप में संभाला कार्यभार !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! रणधीर ठाकुर ने कहा: आरडीजी बंद होने पर सरकार को दिखानी होगी संकल्प शक्ति, ग्रांट पर सही जानकारी जरूरी !

      Khabar Himachal Se

      बिलासपुर ! 28 फरवरी से पूर्व करवाएं अपनी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की ई-केवाईसी !

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! जिले में दो चरणों में होगी जनगणना: उपायुक्त मुकेश रेपासवाल !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      बिलासपुर ! कोसरिया गांव में प्रवासी महिला ह#त्या#कां#ड में पुलिस ने दो आरोपियों को झारखंड से पकड़ा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! एचआरटीसी में कर्मचारियों की भारी कमी,स्टाफ की किल्लत से बसें बेहाल, निरीक्षण में सामने आईं बड़ी खामियां !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      बिलासपुर ! जगत प्रकाश नड्डा ने बरठी रेस्ट हाउस में शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! 2 करोड़ 31 लाख 50 हजार में बिका होली मेला ग्राउंड, न्यू राजू टेंट हाउस ने मारी बाज़ी !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! राज्यपाल ने पूरा नहीं पढ़ा अभिभाषण, सीएम सुक्खू बोले- आरडीजी हमारा हक !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • हमीरपुर ! 2 करोड़ 31 लाख 50 हजार में बिका होली मेला ग्राउंड, न्यू राजू टेंट हाउस ने मारी बाज़ी !
  • हमीरपुर ! सिविल अस्पताल सुजानपुर में डॉ. मॉडगिल ने एम.डी. मेडिसिन के रूप में संभाला कार्यभार !
  • शिमला ! रणधीर ठाकुर ने कहा: आरडीजी बंद होने पर सरकार को दिखानी होगी संकल्प शक्ति, ग्रांट पर सही जानकारी जरूरी !
  • बिलासपुर ! 28 फरवरी से पूर्व करवाएं अपनी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की ई-केवाईसी !
  • चम्बा ! जिले में दो चरणों में होगी जनगणना: उपायुक्त मुकेश रेपासवाल !
  • !! राशिफल 17 फरवरी 2026 मंगलवार !!
  • मंडी ! चिट्टा मुक्त हिमाचल के संकल्प को मिला जनसमर्थन,नए सुकेती पुल पर 100 फुट लंबा हस्ताक्षर बैनर,उपमुख्यमंत्री ने लिखकर दिया संदेश !
  • शिमला ! राजनीति के नाम पर व्यवस्था-मर्यादा सब तार-तार : जयराम ठाकुर !
  • मंडी ! सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू,उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने महोत्सव का किया विधिवत शुभारम्भ !
  • मंडी ; टारना मंदिर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने लिया कमरूनाग और माता श्यामाकाली का आशीर्वाद !
  • बिलासपुर ! कोसरिया गांव में प्रवासी महिला ह#त्या#कां#ड में पुलिस ने दो आरोपियों को झारखंड से पकड़ा !
  • शिमला ! मुख्यमंत्री सुक्खू और मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से की शिष्टाचार भेंट !
  • शिमला ! चौदहवीं विधानसभा के 11वें सत्र को सम्बोधित करने विधान सभा सचिवालय पहुँचने पर राज्यपाल !
  • हमीरपुर ! डी ए वी. आलमपुर के होनहार छात्र विवान राष्ट्रीय स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयनित !
  • सोलन ! एचआरटीसी में कर्मचारियों की भारी कमी,स्टाफ की किल्लत से बसें बेहाल, निरीक्षण में सामने आईं बड़ी खामियां !
  • बिलासपुर ! जगत प्रकाश नड्डा ने बरठी रेस्ट हाउस में शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात !
  • ऊना ! सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार को प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री !
  • शिमला ! राज्यपाल ने पूरा नहीं पढ़ा अभिभाषण, सीएम सुक्खू बोले- आरडीजी हमारा हक !
  • शिमला ! बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक आयोजित, सदन संचालन के लिए सहयोग का आग्रह !
  • शिमला ! विधानसभा सत्र को लेकर भ्रम की स्थिति,राज्यपाल के अभिभाषण पर पहले चर्चा हो : जयराम ठाकुर !
और अधिक खबरें

हमीरपुर ! सिविल अस्पताल सुजानपुर में डॉ. मॉडगिल ने एम.डी. मेडिसिन के रूप में संभाला कार्यभार !

February 17, 2026 @ 07:14 pm

शिमला ! रणधीर ठाकुर ने कहा: आरडीजी बंद होने पर सरकार को दिखानी होगी संकल्प शक्ति, ग्रांट पर सही जानकारी जरूरी !

February 17, 2026 @ 07:09 pm

बिलासपुर ! 28 फरवरी से पूर्व करवाएं अपनी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की ई-केवाईसी !

February 17, 2026 @ 06:58 pm

चम्बा ! जिले में दो चरणों में होगी जनगणना: उपायुक्त मुकेश रेपासवाल !

February 17, 2026 @ 06:54 pm
होम Khabar Himachal Seहमीरपुर ! सिविल अस्पताल सुजानपुर में डॉ. मॉडगिल ने एम.डी. मेडिसिन के रूप में संभाला कार्यभार !
  • खबर हिमाचल से

हमीरपुर ! सिविल अस्पताल सुजानपुर में डॉ. मॉडगिल ने एम.डी. मेडिसिन के रूप में संभाला कार्यभार !

द्वारा
बिंदिया ठाकुर -
हमीरपुर ( सुजानपुर ) - February 17, 2026 @ 07:14 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

हमीरपुर , 17 फरवरी [ बिंदिया ठाकुर ] ! सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धनीराम शांडिल का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुजानपुर सिविल अस्पताल को एक और बड़ी सौगात मिली है।  अस्पताल में डॉ. मॉडगिल ने एम.डी. मेडिसिन के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है और आज से वे अपनी सेवाएं देने के लिए पूर्ण रूप से उपलब्ध हैं। विधायक ने कहा कि यह केवल एक नियुक्ति नहीं, बल्कि सुजानपुर के स्वास्थ्य तंत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि पहली बार सुजानपुर सिविल अस्पताल में मेडिसिन विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, सर्जन, ऑपरेशन थिएटर (OT) की नियमित सुविधा, नेत्र रोग विशेषज्ञ तथा एनेस्थीसिया (बेहोशी) विशेषज्ञ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह उपलब्धि न केवल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्र की जनता के लंबे समय से चली आ रही मांगों का परिणाम भी है। कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि उनका सदैव प्रयास रहा है कि उनके विधानसभा परिवार को स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के मामले में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुजानपुर की जनता को अब छोटी-बड़ी बीमारियों के लिए दूर शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता से मरीजों को समय पर उपचार मिलेगा और आर्थिक बोझ भी कम होगा। विधायक ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि अस्पताल में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से इलेक्ट्रोफिटिंग का कार्य प्रगति पर है। इस कार्य के पूर्ण होने से अस्पताल की विद्युत व्यवस्था आधुनिक और सुरक्षित बनेगी, जिससे मरीजों एवं चिकित्सकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके अतिरिक्त अस्पताल परिसर को सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए भी बजट की व्यवस्था कर दी गई है। आने वाले समय में अस्पताल के प्रांगण में पावर टाइलें लगाने का कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा। प्रांगण के सुदृढ़ीकरण और पावर टाइलों से सुसज्जित होने के बाद अस्पताल न केवल स्वच्छ और व्यवस्थित दिखाई देगा, बल्कि मरीजों और उनके परिजनों के लिए आवागमन भी सुगम होगा। इससे स्वच्छता व्यवस्था में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा और सुजानपुर सिविल अस्पताल एक आदर्श स्वास्थ्य संस्थान के रूप में उभरेगा। विधायक ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडील द्वारा प्रदेशभर में चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने के प्रयासों का सीधा लाभ अब सुजानपुर की जनता को मिल रहा है। उन्होंने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जो लोग वर्षों तक सत्ता में रहे, उन्होंने सुजानपुर की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में गंभीर पहल नहीं की। पूर्व सरकारों के समय अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी बनी रही और बुनियादी ढांचे पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया। आज जब वर्तमान सरकार जनहित में ठोस निर्णय लेकर सुविधाएं बढ़ा रही है, तब विपक्ष केवल आलोचना की राजनीति कर रहा है। विधायक ने कहा कि राजनीति केवल आरोप-प्रत्यारोप से नहीं, बल्कि धरातल पर किए गए विकास कार्यों से सिद्ध होती है। कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है—कौन क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और कौन केवल भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने विपक्ष को सकारात्मक सहयोग की नसीहत देते हुए कहा कि यदि वे वास्तव में क्षेत्रहित चाहते हैं तो विकास कार्यों में बाधा डालने के बजाय सहयोग करें। अंत में विधायक ने सुजानपुर की समस्त जनता को शुभकामनाएं देते हुए आश्वस्त किया कि भविष्य में भी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए इसी प्रकार निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार के सहयोग से सुजानपुर सिविल अस्पताल स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में एक मिसाल बनेगा।

हमीरपुर , 17 फरवरी [ बिंदिया ठाकुर ] ! सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धनीराम शांडिल का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुजानपुर सिविल अस्पताल को एक और बड़ी सौगात मिली है। 

अस्पताल में डॉ. मॉडगिल ने एम.डी. मेडिसिन के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है और आज से वे अपनी सेवाएं देने के लिए पूर्ण रूप से उपलब्ध हैं। विधायक ने कहा कि यह केवल एक नियुक्ति नहीं, बल्कि सुजानपुर के स्वास्थ्य तंत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

उन्होंने बताया कि पहली बार सुजानपुर सिविल अस्पताल में मेडिसिन विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, सर्जन, ऑपरेशन थिएटर (OT) की नियमित सुविधा, नेत्र रोग विशेषज्ञ तथा एनेस्थीसिया (बेहोशी) विशेषज्ञ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह उपलब्धि न केवल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्र की जनता के लंबे समय से चली आ रही मांगों का परिणाम भी है।

कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि उनका सदैव प्रयास रहा है कि उनके विधानसभा परिवार को स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के मामले में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुजानपुर की जनता को अब छोटी-बड़ी बीमारियों के लिए दूर शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता से मरीजों को समय पर उपचार मिलेगा और आर्थिक बोझ भी कम होगा।

विधायक ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि अस्पताल में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से इलेक्ट्रोफिटिंग का कार्य प्रगति पर है। इस कार्य के पूर्ण होने से अस्पताल की विद्युत व्यवस्था आधुनिक और सुरक्षित बनेगी, जिससे मरीजों एवं चिकित्सकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके अतिरिक्त अस्पताल परिसर को सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए भी बजट की व्यवस्था कर दी गई है।

आने वाले समय में अस्पताल के प्रांगण में पावर टाइलें लगाने का कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा। प्रांगण के सुदृढ़ीकरण और पावर टाइलों से सुसज्जित होने के बाद अस्पताल न केवल स्वच्छ और व्यवस्थित दिखाई देगा, बल्कि मरीजों और उनके परिजनों के लिए आवागमन भी सुगम होगा। इससे स्वच्छता व्यवस्था में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा और सुजानपुर सिविल अस्पताल एक आदर्श स्वास्थ्य संस्थान के रूप में उभरेगा।

विधायक ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडील द्वारा प्रदेशभर में चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने के प्रयासों का सीधा लाभ अब सुजानपुर की जनता को मिल रहा है।

उन्होंने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जो लोग वर्षों तक सत्ता में रहे, उन्होंने सुजानपुर की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में गंभीर पहल नहीं की। पूर्व सरकारों के समय अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी बनी रही और बुनियादी ढांचे पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया।

आज जब वर्तमान सरकार जनहित में ठोस निर्णय लेकर सुविधाएं बढ़ा रही है, तब विपक्ष केवल आलोचना की राजनीति कर रहा है। विधायक ने कहा कि राजनीति केवल आरोप-प्रत्यारोप से नहीं, बल्कि धरातल पर किए गए विकास कार्यों से सिद्ध होती है।

कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है—कौन क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और कौन केवल भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने विपक्ष को सकारात्मक सहयोग की नसीहत देते हुए कहा कि यदि वे वास्तव में क्षेत्रहित चाहते हैं तो विकास कार्यों में बाधा डालने के बजाय सहयोग करें।

अंत में विधायक ने सुजानपुर की समस्त जनता को शुभकामनाएं देते हुए आश्वस्त किया कि भविष्य में भी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए इसी प्रकार निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार के सहयोग से सुजानपुर सिविल अस्पताल स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में एक मिसाल बनेगा।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख
पिछला लेख शिमला ! रणधीर ठाकुर ने कहा: आरडीजी बंद होने पर सरकार को दिखानी होगी संकल्प शक्ति, ग्रांट पर सही जानकारी जरूरी !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

हमीरपुर ! 2 करोड़ 31 लाख 50 हजार में बिका होली मेला ग्राउंड, न्यू राजू टेंट हाउस ने मारी बाज़ी !

February 16, 2026 @ 05:53 pm

हमीरपुर ! सिविल अस्पताल सुजानपुर में डॉ. मॉडगिल ने एम.डी. मेडिसिन के रूप में संभाला कार्यभार !

February 17, 2026 @ 07:14 pm

शिमला ! रणधीर ठाकुर ने कहा: आरडीजी बंद होने पर सरकार को दिखानी होगी संकल्प शक्ति, ग्रांट पर सही जानकारी जरूरी !

February 17, 2026 @ 07:09 pm

बिलासपुर ! 28 फरवरी से पूर्व करवाएं अपनी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की ई-केवाईसी !

February 17, 2026 @ 06:58 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

बिलासपुर ! कोसरिया गांव में प्रवासी महिला ह#त्या#कां#ड में पुलिस ने दो आरोपियों को झारखंड से पकड़ा !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! एचआरटीसी में कर्मचारियों की भारी कमी,स्टाफ की किल्लत से बसें बेहाल, निरीक्षण में सामने आईं बड़ी खामियां !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

बिलासपुर ! जगत प्रकाश नड्डा ने बरठी रेस्ट हाउस में शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! 2 करोड़ 31 लाख 50 हजार में बिका होली मेला ग्राउंड, न्यू राजू टेंट हाउस ने मारी बाज़ी !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से

हमीरपुर ! सिविल अस्पताल सुजानपुर में डॉ. मॉडगिल ने एम.डी. मेडिसिन के रूप में संभाला कार्यभार !

बिंदिया ठाकुर-February 17, 2026 @ 07:14 pm

0
हमीरपुर , 17 फरवरी [ बिंदिया ठाकुर ] ! सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक

शिमला ! रणधीर ठाकुर ने कहा: आरडीजी बंद होने पर सरकार को दिखानी होगी संकल्प शक्ति, ग्रांट पर सही जानकारी जरूरी !

February 17, 2026 @ 07:09 pm

बिलासपुर ! 28 फरवरी से पूर्व करवाएं अपनी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की ई-केवाईसी !

February 17, 2026 @ 06:58 pm

चम्बा ! जिले में दो चरणों में होगी जनगणना: उपायुक्त मुकेश रेपासवाल !

February 17, 2026 @ 06:54 pm

!! राशिफल 17 फरवरी 2026 मंगलवार !!

February 17, 2026 @ 07:43 am
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से

हमीरपुर ! सिविल अस्पताल सुजानपुर में डॉ. मॉडगिल ने एम.डी. मेडिसिन के रूप में संभाला कार्यभार !

खबर हिमाचल से

शिमला ! रणधीर ठाकुर ने कहा: आरडीजी बंद होने पर सरकार को दिखानी होगी संकल्प शक्ति, ग्रांट पर सही जानकारी जरूरी !

खबर हिमाचल से

बिलासपुर ! 28 फरवरी से पूर्व करवाएं अपनी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की ई-केवाईसी !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !