- विज्ञापन (Article Top Ad) -
बिलासपुर , 16 फरवरी [ विशाल सूद ] ! बिलासपुर शहर के साथ लगती ऑयल पंचायत के दनोह-कोसरियां गांव में प्रवासी महिला हत्या कांड में पुलिस ने दो आरोपियों (देवरों) को झारखंड से पकड़ा, दोनों आरोपियों को आज जिला न्यायालय में पेश कर तीन दिनों का लिया गया पुलिस रिमांड तो महिला के पति व मुख्य आरोपी गोविंद की धरपकड़ के लिए पुलिस की एक टीम छापेमारी में जुटी, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने दी जानकारी. हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर के साथ लगती ऑयल पंचायत के दनोह-कोसरियां में प्रवासी महिला हत्या कांड में शामिल तीन आरोपियों में से दो को बिलासपुर पुलिस ने झारखंड से पकड़ने में कामयाबी हासिल की है. गौरतलब है कि झारखंड से संबंध रखने वाली गुड़िया देवी अपने पति गोविंद राम और दो देवर बंसी व गुड्डू के साथ बिलासपुर के दनोह कोसरियां में किराए के कमरे में रहते थे और किसी बात को लेकर गोविंद राम ने अपने दोनों भाइयों के साथ मिलकर गुड़िया की हत्या कर उसे कमरे के पास बने सेफ्टिक टैंक के अंदर डाल दिया और टैंक को ऊपर से बंद कर दिया था व मौके से फरार हो गए थे. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही बिलासपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एम्स अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव महिला के भाई को सौंप दिया था. इसके बाद तीनों आरोपियों की धरकपकड के लिए बिलासपुर पुलिस की स्पेशल टीम झारखंड रवाना हुई और झारखंड पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों को ढूंढने में जुट गई थी. वहीं हत्या में शामिल महिला के दोनों देवरों बंसी व गुड्डू को पुलिस टीम ने हिरासत में लेकर ट्रांजिट कार्यवाही पूरी कर बिलासपुर ले आयी है और आज उन्हें जिला न्यायालय बिलासपुर में पेश कर तीन दिनों का पुलिस रिमांड लिया गया है, जबकि फरार चल रहे महिला के पति व मुख्य आरोपी गोविंद को पकड़ने के लिए बिलासपुर पुलिस की एक टीम झारखंड में ही विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है. इस बात की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने कहा की प्रवासी महिला हत्या कांड मामले में बिलासपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने बंकी पुलिस स्टेशन के क्षेत्राधिकार से दो आरोपियों को पकड़ा है जिन्हें आज जिला न्यायालय में पेश कर तीन दिनों का पुलिस रिमांड लिया है और उनसे पूछताछ में यह मालूम किया जाएगा कि आखिरकार उन्होंने महिला की हत्या क्यों और कैसे की है. साथ ही उन्होंने कहा की महिला के पति व मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए बिलासपुर पुलिस की एक टीम झारखंड में ही दबिश दे रही और मुख्य आरोपी भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा.
बिलासपुर , 16 फरवरी [ विशाल सूद ] ! बिलासपुर शहर के साथ लगती ऑयल पंचायत के दनोह-कोसरियां गांव में प्रवासी महिला हत्या कांड में पुलिस ने दो आरोपियों (देवरों) को झारखंड से पकड़ा, दोनों आरोपियों को आज जिला न्यायालय में पेश कर तीन दिनों का लिया गया पुलिस रिमांड तो महिला के पति व मुख्य आरोपी गोविंद की धरपकड़ के लिए पुलिस की एक टीम छापेमारी में जुटी, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने दी जानकारी.
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर के साथ लगती ऑयल पंचायत के दनोह-कोसरियां में प्रवासी महिला हत्या कांड में शामिल तीन आरोपियों में से दो को बिलासपुर पुलिस ने झारखंड से पकड़ने में कामयाबी हासिल की है. गौरतलब है कि झारखंड से संबंध रखने वाली गुड़िया देवी अपने पति गोविंद राम और दो देवर बंसी व गुड्डू के साथ बिलासपुर के दनोह कोसरियां में किराए के कमरे में रहते थे और किसी बात को लेकर गोविंद राम ने अपने दोनों भाइयों के साथ मिलकर गुड़िया की हत्या कर उसे कमरे के पास बने सेफ्टिक टैंक के अंदर डाल दिया और टैंक को ऊपर से बंद कर दिया था व मौके से फरार हो गए थे.
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
वहीं मामले की जानकारी मिलते ही बिलासपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एम्स अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव महिला के भाई को सौंप दिया था. इसके बाद तीनों आरोपियों की धरकपकड के लिए बिलासपुर पुलिस की स्पेशल टीम झारखंड रवाना हुई और झारखंड पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों को ढूंढने में जुट गई थी.
वहीं हत्या में शामिल महिला के दोनों देवरों बंसी व गुड्डू को पुलिस टीम ने हिरासत में लेकर ट्रांजिट कार्यवाही पूरी कर बिलासपुर ले आयी है और आज उन्हें जिला न्यायालय बिलासपुर में पेश कर तीन दिनों का पुलिस रिमांड लिया गया है, जबकि फरार चल रहे महिला के पति व मुख्य आरोपी गोविंद को पकड़ने के लिए बिलासपुर पुलिस की एक टीम झारखंड में ही विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है.
इस बात की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने कहा की प्रवासी महिला हत्या कांड मामले में बिलासपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने बंकी पुलिस स्टेशन के क्षेत्राधिकार से दो आरोपियों को पकड़ा है जिन्हें आज जिला न्यायालय में पेश कर तीन दिनों का पुलिस रिमांड लिया है और उनसे पूछताछ में यह मालूम किया जाएगा कि आखिरकार उन्होंने महिला की हत्या क्यों और कैसे की है.
साथ ही उन्होंने कहा की महिला के पति व मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए बिलासपुर पुलिस की एक टीम झारखंड में ही दबिश दे रही और मुख्य आरोपी भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा.
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -