- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर , 17 फरवरी [ बिंदिया ठाकुर ] ! स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में सिविल अस्पताल सुजानपुर में एम.डी. मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कांग्रेस युवा नेता उदय कुमार ने इसे क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी सौगात बताया है। उन्होंने कहा कि अब गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बेहतर और विशेषज्ञ उपचार स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगा, जिससे लोगों को बाहर बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। उदय कुमार ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए क्षेत्र के माननीय विधायक का हृदय से धन्यवाद करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े ऐसे निर्णय स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार जनता की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
हमीरपुर , 17 फरवरी [ बिंदिया ठाकुर ] ! स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में सिविल अस्पताल सुजानपुर में एम.डी. मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कांग्रेस युवा नेता उदय कुमार ने इसे क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी सौगात बताया है।
उन्होंने कहा कि अब गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बेहतर और विशेषज्ञ उपचार स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगा, जिससे लोगों को बाहर बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उदय कुमार ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए क्षेत्र के माननीय विधायक का हृदय से धन्यवाद करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े ऐसे निर्णय स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे।
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार जनता की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -