- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 19 फरवरी [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश में सरकार द्वारा चिट्ठा के खिलाफ महा अभियान शुरू किया गया है। इसी के तहत शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तहत सुन्नी में एंटी चिट्ठा महारैली का आयोजन किया गया।जिसमे कालेज आईटीआई स्कूलो के छात्र शामिल हुए। इस रैली में लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिरकत की ओर युवाओं को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई। वही नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने भी लोगो का खूब मनोरंजन किया। रैली सुन्नी बस स्टैंड से कॉलेज ग्राउंड तक निकाली गई ओर लोगो को नशे के खिलाफ जागरूक किया। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने चिट्ठा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए और किसी भी तरह की नरमी न बरतने की हिदायत दी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चिट्ठा के खिलाफ प्रदेश सरकार ने अभियान शुरू किया हैं और प्रदेश भर में इसको लेकर अभियान चलाए जा रहे हैं साथ ही कानून में भी बदलाव किए जा रहे हैं और किसी भी तरह की ढिलाई नही बरती जाएगी। जो भी चिट्ठा के कारोबार में शमिल होगा उसे किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जायेगा। कानून को सख्त किया जा रहा है 5 ग्राम तक मिलने पर गैर जमानती कर दिया है ओर कुछ और बदलाव करना है तो लोकसभा और केंद्र सरकार कर सकती है।केंद्र से बदलाव करने को लेकर सिफारिश भी की जाएगी। वही आरजीडी ग्रांट को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर भी विक्रमादित्य ने पलटवार किया और कहा कि सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर ग्रांट को बहाल करने के लिए एकजुट होना पड़ेगा। नेता प्रतिपक्ष के आरजीडी को लेकर बयान हर बार बदल रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्री ने उनकी अध्यक्षता में पीएम मोदी के समक्ष जाने का प्रस्ताव रखा था लेकिन भाजपा इसके साथ खड़े न होना दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होमे कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के नेता है उन्होंने बुलाया है और उनके समक्ष भी ये मामला उठाएंगे ताकि वे भी लोकसभा के अंदर इस मामले को उठा सके।
शिमला , 19 फरवरी [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश में सरकार द्वारा चिट्ठा के खिलाफ महा अभियान शुरू किया गया है। इसी के तहत शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तहत सुन्नी में एंटी चिट्ठा महारैली का आयोजन किया गया।जिसमे कालेज आईटीआई स्कूलो के छात्र शामिल हुए। इस रैली में लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिरकत की ओर युवाओं को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई। वही नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने भी लोगो का खूब मनोरंजन किया।
रैली सुन्नी बस स्टैंड से कॉलेज ग्राउंड तक निकाली गई ओर लोगो को नशे के खिलाफ जागरूक किया। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने चिट्ठा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए और किसी भी तरह की नरमी न बरतने की हिदायत दी।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चिट्ठा के खिलाफ प्रदेश सरकार ने अभियान शुरू किया हैं और प्रदेश भर में इसको लेकर अभियान चलाए जा रहे हैं साथ ही कानून में भी बदलाव किए जा रहे हैं और किसी भी तरह की ढिलाई नही बरती जाएगी। जो भी चिट्ठा के कारोबार में शमिल होगा उसे किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जायेगा।
कानून को सख्त किया जा रहा है 5 ग्राम तक मिलने पर गैर जमानती कर दिया है ओर कुछ और बदलाव करना है तो लोकसभा और केंद्र सरकार कर सकती है।केंद्र से बदलाव करने को लेकर सिफारिश भी की जाएगी।
वही आरजीडी ग्रांट को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर भी विक्रमादित्य ने पलटवार किया और कहा कि सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर ग्रांट को बहाल करने के लिए एकजुट होना पड़ेगा।
नेता प्रतिपक्ष के आरजीडी को लेकर बयान हर बार बदल रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्री ने उनकी अध्यक्षता में पीएम मोदी के समक्ष जाने का प्रस्ताव रखा था लेकिन भाजपा इसके साथ खड़े न होना दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होमे कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के नेता है उन्होंने बुलाया है और उनके समक्ष भी ये मामला उठाएंगे ताकि वे भी लोकसभा के अंदर इस मामले को उठा सके।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -