- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 18 फरवरी [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज़ बिगड़ गया है. प्रदेश के ऊंचे इलाकों में आज बर्फबारी के साथ प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर संभावना जताई गई है. मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि प्रदेश के जिला लाहौल स्पीति और किन्नौर में हल्की बर्फबारी हो सकती है इसके अलावा प्रदेश के चार से पांच जिलों में बारिश होने की भी संभावना जताई गई है. प्रदेश में मौसम परिवर्तन से शिमला समेत का इलाकों में सर्द हवाएं महसूस की जा रही हैं। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र में मौसम वैज्ञानिक शोभित कटियार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में आज एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके चलते प्रदेश के जिला लाहौल स्पीति और किन्नौर के ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है साथ ही प्रदेश के जिला शिमला सोलन सिरमौर और मंडी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है. हालांकि बेहद हल्की बारिश होने की संभावना है. शोभित कटियार ने बताया कि कल से प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा. हालांकि 23 फरवरी से हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है. इस दौरान प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है.
शिमला , 18 फरवरी [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज़ बिगड़ गया है. प्रदेश के ऊंचे इलाकों में आज बर्फबारी के साथ प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर संभावना जताई गई है. मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि प्रदेश के जिला लाहौल स्पीति और किन्नौर में हल्की बर्फबारी हो सकती है इसके अलावा प्रदेश के चार से पांच जिलों में बारिश होने की भी संभावना जताई गई है. प्रदेश में मौसम परिवर्तन से शिमला समेत का इलाकों में सर्द हवाएं महसूस की जा रही हैं।
शिमला मौसम विज्ञान केंद्र में मौसम वैज्ञानिक शोभित कटियार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में आज एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके चलते प्रदेश के जिला लाहौल स्पीति और किन्नौर के ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है साथ ही प्रदेश के जिला शिमला सोलन सिरमौर और मंडी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है.
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
हालांकि बेहद हल्की बारिश होने की संभावना है. शोभित कटियार ने बताया कि कल से प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा. हालांकि 23 फरवरी से हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है. इस दौरान प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है.
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -