- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 19 फरवरी [ विशाल सूद ] ! शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सुन्नी क्षेत्र के लोगो की वर्षों की लंबित मांग पूरी हो गई हैं । सुन्नी क्षेत्र के लोग लंबे समय से एसडीएम कार्यालय खोलने की मांग कर रहे थे जिसे लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पूरा लिया ओर बीते साल सुन्नी में एसडीएम कार्यालय खोला गया और अब इस कार्यालय की बिल्डिंग भी बन कर तैयार हो गई । इस एसड़ीएम कार्यालय का लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य ने शुभारंभ किया । साथ ही सुन्नी क्षेत्र में थली पुल के 10 करोड़ रुपए की लागत से इसका पुनर्निर्माण कार्य आरंभ हो चुका है, जिसका मंत्री ने पुनर्निर्माण का शिलान्यास किया। वहीं विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सुन्नी क्षेत्र में विकास कार्य को लगातार गति दी जा रही है यहां पर एसडीएम कार्यालय खोलने की लंबे समय से लोगों की मांग थी जिसे पूरा किया गया है और यहां पर एसडीएम कार्यालय खुलने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सुन्नी क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के तहत 119 करोड़ रुपए के विभिन्न कार्य चले हुए हैं। भविष्य में 19 करोड़ रूपये के कार्यों को स्वीकृति प्रदान की जाएगी। सामुदायिक भवन में पुस्तकालय बनाने का कार्य तीव्र गति से चला हुआ है। उन्होंने कहा कि सुन्नी क्षेत्र में 25 करोड़ रूपये की लागत से बन रही पेयजल योजना का कार्य अंतिम चरण में चला है। उन्होंने कहा कि सुन्नी भज्जी क्षेत्र के लोगों का प्रदेश और देश के लिए अभूतपूर्व योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि संतुलित विकास करने लिए मैं निरंतर प्रयास करता हूँ। मैं क्षेत्रवाद का विरोधी रहा हूं। प्रदेश के कठिन इलाकों के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला एवं पुरुषों ने विकास कार्यो में अहम भूमिका निभाई है।
शिमला , 19 फरवरी [ विशाल सूद ] ! शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सुन्नी क्षेत्र के लोगो की वर्षों की लंबित मांग पूरी हो गई हैं । सुन्नी क्षेत्र के लोग लंबे समय से एसडीएम कार्यालय खोलने की मांग कर रहे थे जिसे लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पूरा लिया ओर बीते साल सुन्नी में एसडीएम कार्यालय खोला गया और अब इस कार्यालय की बिल्डिंग भी बन कर तैयार हो गई ।
इस एसड़ीएम कार्यालय का लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य ने शुभारंभ किया । साथ ही सुन्नी क्षेत्र में थली पुल के 10 करोड़ रुपए की लागत से इसका पुनर्निर्माण कार्य आरंभ हो चुका है, जिसका मंत्री ने पुनर्निर्माण का शिलान्यास किया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
वहीं विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सुन्नी क्षेत्र में विकास कार्य को लगातार गति दी जा रही है यहां पर एसडीएम कार्यालय खोलने की लंबे समय से लोगों की मांग थी जिसे पूरा किया गया है और यहां पर एसडीएम कार्यालय खुलने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सुन्नी क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के तहत 119 करोड़ रुपए के विभिन्न कार्य चले हुए हैं। भविष्य में 19 करोड़ रूपये के कार्यों को स्वीकृति प्रदान की जाएगी। सामुदायिक भवन में पुस्तकालय बनाने का कार्य तीव्र गति से चला हुआ है। उन्होंने कहा कि सुन्नी क्षेत्र में 25 करोड़ रूपये की लागत से बन रही पेयजल योजना का कार्य अंतिम चरण में चला है।
उन्होंने कहा कि सुन्नी भज्जी क्षेत्र के लोगों का प्रदेश और देश के लिए अभूतपूर्व योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि संतुलित विकास करने लिए मैं निरंतर प्रयास करता हूँ। मैं क्षेत्रवाद का विरोधी रहा हूं। प्रदेश के कठिन इलाकों के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला एवं पुरुषों ने विकास कार्यो में अहम भूमिका निभाई है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -