राज माधव राय की पालकी के साथ शुरू हुई देव समागम की दूसरी जलेब देवता और देवलु झूमते-नाचते हुए पहुंचे पड्डल मैदान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत कहा- मंडी नगर की स्थापना के 500 वर्ष पूरा होना हमारे स्मृद्ध गौरवशाली इतिहास की विरासत
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
मंडी , 19 फरवरी [ विशाल सूद ] - छोटी काशी मंडी में जारी सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब शाही अंदाज में निकली। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने दूसरी जलेब में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्हें मंडी की पारंपरिक पगड़ी पहनाई गई जिसके बाद उन्होंने राज माधव राय मंदिर में जाकर विधिवत पूजा अर्चना की। इसके बाद महोत्सव की दूसरी शाही जलेब पूरे पारंपरिक तरीके से निकाली गई। जलेब में सबसे आगे पुलिस घुडसवार और उसके पिछे पुलिस बल सहित अन्य सांस्कृतिक दल और उसके बाद देवी-देवताओं के रथ देवलुओं संग झूमते-नाचते हुए राज माधव राय मंदिर से लेकर पड्डल मैदान तक पहुंचे। इस भव्य और अलौकिक नजारे को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। बता दें कि इस महोत्सव के दौरान यह शाही जलेब तीन बार निकाली जाती है। पहली जलेब शुभारंभ पर जबकि दूसरी जलेब मध्य में और तीसरी जलेब समापन पर निकाली जाती है। दूसरी जलेब में शिरकत करने आए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मंडी नगर आज अपनी स्थापना के 500 वर्षों के स्वर्णिम सफर को पूरा कर रहा है। मंडी नगर की स्मृद्धशाली इतिहास हिमाचल की गौरवगाथा को बयां करता है। मंडी जिला हमेशा से ही पुराने हिमाचल का हिस्सा रहा है और यहां का इतिहास अपने आप में बहुत कुछ बयां करता है। उन्होंने मंडी नगर की स्थापना के 500 वर्ष पूर्ण होने पर भी सभी को बधाई दी और सभी से अपनी विरासत को सहेजे रखने का आहवान किया। इस मौके पर विधायक चंद्रशेखर ठाकुर, मंडी जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा चंपा ठाकुर, डीसी मंडी अपूर्व देवगन और एसपी मंडी विनोद कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।पुराने हिमाचल की नींव हैं मंडी जिला। पुराने हिमाचल का हिस्सा है। संस्कृति की धरोहर हैं यहां के उत्सव। सभी को बधाइ्र दी। 500 वष्र से चले आ रहे मेले
मंडी , 19 फरवरी [ विशाल सूद ] - छोटी काशी मंडी में जारी सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब शाही अंदाज में निकली। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने दूसरी जलेब में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्हें मंडी की पारंपरिक पगड़ी पहनाई गई जिसके बाद उन्होंने राज माधव राय मंदिर में जाकर विधिवत पूजा अर्चना की। इसके बाद महोत्सव की दूसरी शाही जलेब पूरे पारंपरिक तरीके से निकाली गई।
जलेब में सबसे आगे पुलिस घुडसवार और उसके पिछे पुलिस बल सहित अन्य सांस्कृतिक दल और उसके बाद देवी-देवताओं के रथ देवलुओं संग झूमते-नाचते हुए राज माधव राय मंदिर से लेकर पड्डल मैदान तक पहुंचे। इस भव्य और अलौकिक नजारे को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। बता दें कि इस महोत्सव के दौरान यह शाही जलेब तीन बार निकाली जाती है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
पहली जलेब शुभारंभ पर जबकि दूसरी जलेब मध्य में और तीसरी जलेब समापन पर निकाली जाती है। दूसरी जलेब में शिरकत करने आए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मंडी नगर आज अपनी स्थापना के 500 वर्षों के स्वर्णिम सफर को पूरा कर रहा है। मंडी नगर की स्मृद्धशाली इतिहास हिमाचल की गौरवगाथा को बयां करता है।
मंडी जिला हमेशा से ही पुराने हिमाचल का हिस्सा रहा है और यहां का इतिहास अपने आप में बहुत कुछ बयां करता है। उन्होंने मंडी नगर की स्थापना के 500 वर्ष पूर्ण होने पर भी सभी को बधाई दी और सभी से अपनी विरासत को सहेजे रखने का आहवान किया।
इस मौके पर विधायक चंद्रशेखर ठाकुर, मंडी जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा चंपा ठाकुर, डीसी मंडी अपूर्व देवगन और एसपी मंडी विनोद कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।पुराने हिमाचल की नींव हैं मंडी जिला। पुराने हिमाचल का हिस्सा है। संस्कृति की धरोहर हैं यहां के उत्सव। सभी को बधाइ्र दी। 500 वष्र से चले आ रहे मेले
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -