- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 20 फरवरी [ विशाल सूद ] ! जिला शिमला के पुलिस थाना कोटखाई में पंजीकृत अभियोग संख्या 50/24 दिनांक 19.09.2024, अधीन धारा 21, 27A, 29 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 111 बीएनएस (शाही महात्मा केस) में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 19.02.2026 को थाना कोटखाई तथा सब-डिवीजन ठियोग की विशेष टीम द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर शाही महात्मा गैंग के नेटवर्क के मुख्य सप्लायर एवं सरगना प्रदीप कुमार @ रांटा पुत्र श्री बलवंत सिंह निवासी गांव बिजौरी, डा0 सीमा, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला (हि.प्र.), उम्र 38 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 19.09.2024 को आरोपी मुद्दसीर अहमद मोची से 468.380 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई थी। मामले की विस्तृत जांच के दौरान अब तक कुल 57 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें इस नेटवर्क का मुख्य सरगना शाही महात्मा भी शामिल है। गिरफ्तार आरोपी प्रदीप कुमार @ रांटा, शाही महात्मा के अवैध चिट्टा कारोबार में मुख्य सहयोगी के रूप में कार्य कर रहा था। वह बाहरी राज्यों से चिट्टा लाकर रोहड़ू क्षेत्र में इसकी आपूर्ति करता था। जांच में यह भी सामने आया है कि उक्त गैंग का नेटवर्क लगभग 500 से अधिक नशा सेवन करने वाले व्यक्तियों तक फैला हुआ था। मुद्दसीर अहमद की गिरफ्तारी के पश्चात प्रदीप कुमार @ रांटा, शाही महात्मा के साथ फरार हो गया था। शाही महात्मा की गिरफ्तारी के दौरान भी वह फरार होने में सफल रहा और पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से पुलिस से बचता फिर रहा था। विशेष टीम द्वारा साक्ष्य संकलन एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।मामले में आगामी जांच जारी है।
शिमला , 20 फरवरी [ विशाल सूद ] ! जिला शिमला के पुलिस थाना कोटखाई में पंजीकृत अभियोग संख्या 50/24 दिनांक 19.09.2024, अधीन धारा 21, 27A, 29 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 111 बीएनएस (शाही महात्मा केस) में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
दिनांक 19.02.2026 को थाना कोटखाई तथा सब-डिवीजन ठियोग की विशेष टीम द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर शाही महात्मा गैंग के नेटवर्क के मुख्य सप्लायर एवं सरगना प्रदीप कुमार @ रांटा पुत्र श्री बलवंत सिंह निवासी गांव बिजौरी, डा0 सीमा, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला (हि.प्र.), उम्र 38 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उल्लेखनीय है कि दिनांक 19.09.2024 को आरोपी मुद्दसीर अहमद मोची से 468.380 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई थी। मामले की विस्तृत जांच के दौरान अब तक कुल 57 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें इस नेटवर्क का मुख्य सरगना शाही महात्मा भी शामिल है।
गिरफ्तार आरोपी प्रदीप कुमार @ रांटा, शाही महात्मा के अवैध चिट्टा कारोबार में मुख्य सहयोगी के रूप में कार्य कर रहा था। वह बाहरी राज्यों से चिट्टा लाकर रोहड़ू क्षेत्र में इसकी आपूर्ति करता था। जांच में यह भी सामने आया है कि उक्त गैंग का नेटवर्क लगभग 500 से अधिक नशा सेवन करने वाले व्यक्तियों तक फैला हुआ था।
मुद्दसीर अहमद की गिरफ्तारी के पश्चात प्रदीप कुमार @ रांटा, शाही महात्मा के साथ फरार हो गया था। शाही महात्मा की गिरफ्तारी के दौरान भी वह फरार होने में सफल रहा और पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से पुलिस से बचता फिर रहा था।
विशेष टीम द्वारा साक्ष्य संकलन एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
मामले में आगामी जांच जारी है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -