- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सिरमौर , 06 फरवरी [ विशाल सूद ] : जिला मुख्यालय नाहन स्थित ऐतिहासिक चौगान मैदान में आज से 3 दिवसीय नीरज चंदेल मैमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हो गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न केटेगरी में 14 टीमें भाग ले रही हैं। फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ करने आए नागरिक सभा अध्यक्ष दिग्विजय गुप्ता ने सभी आयोजकों एवं खिलाड़ियों को बधाई दी। मीडिया से बात करते हुए गुप्ता ने कहा कि एक समय था जब नाहन का फुटबॉल में एक बड़ा योगदान रहा था लेकिन आज नाहन में फुटबॉल का स्तर ऊंचा करने की आवश्यकता है। फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजक जफर अली ने कहा कि नीरज चंदेल जिनकी याद में यह प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, वो खुद एक बेहद अच्छे खिलाड़ी रहे थे। उनकी याद में यह आयोजन करना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है, और सभी टीमें जीतने के लिए पूरी तैयारी कर रही हैं।
सिरमौर , 06 फरवरी [ विशाल सूद ] : जिला मुख्यालय नाहन स्थित ऐतिहासिक चौगान मैदान में आज से 3 दिवसीय नीरज चंदेल मैमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हो गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न केटेगरी में 14 टीमें भाग ले रही हैं।
फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ करने आए नागरिक सभा अध्यक्ष दिग्विजय गुप्ता ने सभी आयोजकों एवं खिलाड़ियों को बधाई दी। मीडिया से बात करते हुए गुप्ता ने कहा कि एक समय था जब नाहन का फुटबॉल में एक बड़ा योगदान रहा था लेकिन आज नाहन में फुटबॉल का स्तर ऊंचा करने की आवश्यकता है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजक जफर अली ने कहा कि नीरज चंदेल जिनकी याद में यह प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, वो खुद एक बेहद अच्छे खिलाड़ी रहे थे। उनकी याद में यह आयोजन करना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है, और सभी टीमें जीतने के लिए पूरी तैयारी कर रही हैं।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -